लीजिए हो गया खेल खत्म रउफ को मिला है आखिरी विकेट, फुल लेंथ की गेंद एकदम विकेटों पर थी और बल्लेबाज पूरी तरह बीट हुए, जब तक बल्ला नीचे आता तब तक गेंद गिल्लियां बिखेर चुकी थी, आखिरी विकेट लेने के बाद रउफ ने जोरदार दहाड़ लगाई
पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स, दूसरा मैच at Hyderabad, विश्व कप 2023, Oct 06 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
इजाजत दीजिए, आज के लिए इतना ही। कल विश्व कप का पहला डबल हेडर खेला जाएगा और उसकी कॉमेंट्री के लिए भी हमारी टीम मौजूद रहेगी। शुभ रात्रि
सउद शकील, मैन ऑफ द मैच: काफी संतुष्ट हूं, मैंने केवल अपनी बेसिक फॉलो करने की कोशिश की थी। तीन विकेट गिर जाने के बाद प्रेशर तो था। मैं लकी था कि शुरु में मुझे बाउंड्री मिल गई। हम बात कर रहे थे कि यदि रन बनाएंगे तो प्रेशर कम होगा।
स्कॉट एडवर्ड्स: निराशाजनक परिणाम क्योंकि हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों अच्छी रही थी। 120/2 के स्कोर पर हमें लग रहा था कि हमारे पास अच्छा मौका है। डलीडे तीनों विभाग में हमारे लिए बेहतरीन हैं। उनकी पारी अदभुत रही और उन्हें किसी के साथ की जरूरत थी।
बाबर आजम: हैदराबाद के लोग हमें खूब प्यार दे रहे हैं। जीत का श्रेय गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने बीच के ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी की। हमने बीच के ओवर्स में विकेट गंवा दिए थे और इसके बाद शकील और रिज़वान ने एक अहम साझेदारी की और हमें मैच में वापस लाया। पहले 10 ओवरों में हम अपने प्लान को अमल में लाने में सफल रहे।
पाकिस्तान ने जीत के साथ विश्व कप की शुरुआत की है, लेकिन वो पूरी तरह से संतुष्ट नहीं होंगे। इस मैच में पाकिस्तान से और अधिक दबदबे की उम्मीद थी। मोहम्मद रिज़वान और सउद शकील ने पाकिस्तान के लिए अहम साझेदारी की थी और टीम अच्छे स्कोर तक पहुंची। नीदरलैंड्स के लिए स्कोर का पीछा करना आसान नहीं था, लेकिन बास डलीडे ने गजब का आलराउंड खेल दिखाया। चार विकेट लेने के साथ उन्होंने अर्धशतक भी लगाया। हसन अली और हारिस रउफ की गेंदबाजी पाकिस्तान को सुकून देगी।
ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद, डीप कवर की ओर खेल दिया
ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद, शॉट खेलने के प्रयास में चूके
जड़ में थी गेंद, किसी तरह मिडविकेट की ओर खेला
लेग स्टंप के बाहर थी ये गेंद, बल्लेबाज को कोई परेशानी नहीं
बाउंसर से हुई है इस ओवर की भी शुरुआत
स्लोवर बाउंसर फेंकी थी, लेकिन काफी ज्यादा ऊंची
शार्ट पिच गेंद, बड़ा शॉट खेलने की कोशिश किनारा लगकर विकेटकीपर के पास गई गेंद
करारा प्रहार हल्की सी ऊपर थी गेंद और बाजुएं खोलते हुए सामने की तरफ दे मारा
काफी तेजी से अंदर की ओर आई गेंद, बल्ले का किनारा लेकर फाइन लेग के पास गई
स्टंप की लाइन में थी गेंद, मिडविकेट की दिशा में खेला
क्या बात है लगातार बल्लेबाज पर दबाव बनाया जा रहा था और उन्होंने कट पर चौका लगाते हुए उसका जवाब दिया है
बैक ऑफ लेंथ गेंद, आखिरी बल्लेबाज को डराने की हो रही है कोशिश
बाउंसर मारने की कोशिश, उसके बाद बल्लेबाज से कहासुनी भी हुई
शार्ट पिच गेंद शरीर पर, पुल लगा दिया है डीप स्क्वेयर लेग की ओर
शार्ट पिच गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, प्वाइंट की ओर कट किया
स्टंप की लाइन में गुड लेंथ गेंद, डिफेंड किया
हारिस रउफ को बुलाया गया है
ओवर 41 • नीदरलैंड्स 205/10
आईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |