और इसी के साथ इंग्लैंड की 8 विकेट से धमाकेदार जीत ऑफ़ स्टंप के बाहर फ़ुल गेंद, और बस दिशा दिखा दी, ऑफ़ साइड की ओर, एक रन और बड़ी जीत, तीन मैचों में तीन जीत के साथ इंग्लैंड +3.95 की नेटरनरेट के साथ सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के बेहद क़रीब
ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, 26वां मैच, ग्रुप 1 at Dubai, टी20 विश्व कप, Oct 30 2021 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
9.10 pm : एक बेहतरीन मैच का अंत हो गया लेकिन टूर्नामेंट का रोमांच तो समझिए कि अब शुरू हुआ है, और इसी रोमांच को हम आपके सामने लगातार लाते रहेंगे। आज के लिए इतना ही कल होने वाले दोनों मैचों में एक बार फिर आपके साथ हो होंगे हाज़िर, पहला मुक़ाबला कल दोपहर 3.30 बजे से अफ़ग़ानिस्तान और नामीबिया के बीच खेला जाना है तो शाम 7.30 बजे एक बेहद अहम मुक़ाबले में भारत के सामने न्यूज़ीलैंड की होगी चुनौती। तो तब तक के लिए अपना रखें ख़्याल, और मुझे यानी सैयद हुसैन और मेरे साथी अफ़्ज़ल जिवानी को दीजिए इजाज़त। गुडनाइट, शुभ रात्रि, शब्बा ख़ैर।
ओएन मॉर्गन : अच्छा लगता है कि आप घर से दूर अलग परिस्थिति में इस तरह का प्रदर्शन करें, और जिस अंदाज़ में बटलर और रॉय ने हमें आग़ाज़ दिलाया वह शानदार था। हमारी मेहनत रंग ला रही है और आगे भी हम कोशिश करेंगे कि इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखूं।
ऐरन फ़िंच : आज की इस जीत के लिए मैं इंग्लैंड को बधाई देना चाहूंगा और साथ ही साथ बटलर की बल्लेबाज़ी भी कमाल की थी, हम कोशिश करेंगे कि अगले मैच में वापसी करें और इस मैच में जो ग़लतियां हुईं हैं उन्हें सुधारें।
क्रिस जॉर्डन : मैं अपने प्रदर्शन से बेहद ख़ुश हूं और उससे ज़्यादा ख़ुशी है कि हमने जीत हासिल की। हालांकि मैं आगे भी और बेहतर करने की कोशिश करता रहूंगा और जो ग़लतियों हैं उसमें सुधार करूंगा ताकि टीम को इसका और भी फ़ायदा मिले।
क्रिस जॉर्डन को प्लेयर ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया है, आप हैरान रह जाएंगे कि आज दोनों ही मैचों में जिन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच मिला है, उनका फ़िगर रहा है 4-0-17-3, और ये भी इत्तेफ़ाक है कि दोनों ही टीमों ने 126/2 चेज़ करते हुए मैच जीता
8.57 pm : इंग्लैंड ने इस प्रतियोगिता में अब तक साबित किया है कि क्यों वह सफ़ेद गेंद की सबसे शक्तिशाली टीम है। ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के सामने 8.2 ओवर शेष रहते हुए इंग्लैंड ने 8 विकेट से मैच जीता, जो टी20 अंतर्राष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सबसे बड़ी जीत भी है। और इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे जॉस द बॉस, जी हां जॉस बटलर जिन्होंने 5 छक्केे और 5 चौकों के साथ 32 गेंदों पर 71 नाबाद रन की पारी खेली। वह भी उस पिच पर जो बल्लेबाज़ों को डराती आई है लेकिन यहां गेंदबाज़ों के ऊपर जॉस का बल्ला ख़ौफ़ बनकर टूटा
ऑफ़ स्टंप के बाहर फ़ुलटॉस, लैप किया शॉर्ट थर्डमैन की ओर, एक और रन, स्कोर अब बराबर
स्लॉग स्वीप, ज़मीन क सहारे, इस बार एक ही रन
लीजिए इस बार, बल्ले से नहीं लगी तो फिर भी मिल गया चौका ! ये हो क्या रहा है, ऑफ़ स्टंप के बहर गेंद, खेलने में बीट हुए बल्लेबाज़ और पकड़ने से चूके कीपर
इसी पिच पर रन नहीं बन रहे दूसरी टीमों से और इंग्लैंड के जॉस बटलर मानो नेट प्रैक्टिस कर रहे हों और सामने गेंदबाज़ नहीं बल्कि बोलिंग मशीन हो
पैरों पर फ़ुल गेंद, डीप मिड विकेट की ओर खेला, एक रन, ओवर समाप्त
जी नहीं ! ऑफ़ स्टंप पर लेंथ गेंद, सीधे बल्ले से कवर की ओर खेला, कोई रन नहीं
क्या इसी ओवर में मैच हो जाएगा ख़त्म ?
एक और छक्का ! इंग्लिश गेंदबाज़ों को मैच ख़त्म करने की है कुछ ज़्यादा ही जल्दी ! इस बार स्लॉग स्वीप और ओवर का तीसरा छक्का
ख़रबूज़े को देखकर ख़रबूज़ा बदलता है रंग ! अब तक जो बटलर कर रहे थे, इस बार किया बेयरस्टो ने, ताक़तवर शॉट लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का
एक बॉस जैसी पारी खेलते हुए जॉस बटलर
इस बार भी क़दमों का इस्तेमाल लेकिन ज़मीन के सहारे गई लॉन्ग ऑन के पास, एक रन
ज़ैम्पा आक्रमण पर
एक और छक्का ! क़दमों का इस्तेमाल, स्टंप्स पर थी गेंद, गेंदबाज़ के सिर के ऊपर से उठा दिया, लंबा छक्का
ऑफ़ स्टंप के बाहर थी गेंद, लेंथ पर, डीप स्वीपर कवर की ओर खेला, एक रन, ओवर से आए सिर्फ़ दो रन
इस बार पैरों पर, और लॉन्ग ऑन की ओर खेलते हुए खोला खाता
लेंथ गेंद इस बार, ऑफ़ स्टंप पर, सीधे बल्ले से डिफ़ेंसिव पुश
ऑफ़ स्टंप पर फ़ुल गेंद, मिड ऑफ़ की ओर खेला
पैरों पर फ़ुल गेंद, स्वीप की कोशिश, पैड पर लगी लेकिन लेग स्टंप के बाहर इम्पैक्ट
नए बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो
शुक्रिया अफ्ज़ल, मुझे तो लग रहा था कि जिस अंदाज़ में बटलर बुम्बाट बल्लेबाज़ी कर रहे हैं मेरा टर्न आने से पहले ही मैच ख़त्म कर देंगे
इस विकेट के पतन के साथ अंपायर ने ड्रिंक्स ब्रेक ले लिया। मैच के अंत तक आपके साथ बने रहेंगे सैयद हुसैन
इस तूफान से थोड़ी राहत दिलाई एगार ने, चौथे स्टंप की लेंथ गेंद पर टर्न के लिए खेल रहे थे मलान, गेंद सीधी रही, बाहरी किनारे को चूमती हुई गई कीपर के दस्तानों में, ऑस्ट्रेलिया को मिली दूसरी सफलता
पिटारे से निकाला रिवर्स स्वीप और जड़ दिया एक और चौका, लेग स्टंप से लेंथ गेंद को भेजा डीप प्वाइंट बाउंड्री के बाहर, बटलर गेंदबाज़ों की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं यहां पर
लांग ऑफ पर वॉर्नर ने बचाए दो रन, शॉट पर तो चौका लिखा हुआ था, कदमों का इस्तेमाल करते देख ऑफ स्टंप से बाहर डाली फुल गेंद, बटलर ठीक पोज़िशन में नहीं थे लेकिन उन्होंने बल्ला चलाया और गैप में खेला
सिंगल के साथ छोर बदला मलान ने, ड्राइव किया लेंथ गेंद को लांग ऑफ की दिशा में
जब लेंथ आगे तब हवाई शॉट और जब लेंथ पीछे तब कट, प्वाइंट फील्डर के पास खेला, डाइव लगाकर गेंद को रोका गया
गेंद को भेजा तारामंडल में और स्टाइल में पूरा किया अपना अर्धशतक, ललचाती धीमी लेग ब्रेक गेंद को कदमों का इस्तेमाल करते हुए गेंदबाज़ के सिर के ऊपर से दे मारा आधा दर्जन रनों के लिए
49 पर बटलर, एक स्लिप तैनात
फ्रंटफुट से अंदर आती लेग ब्रेक गेंद को ड्राइव किया, मिडिल स्टंप से लांग ऑफ पर
ओवर 12 • इंग्लैंड 126/2
इंग्लैंड की 8 विकेट से जीत, 50 गेंद बाकीआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |