वाइड लांग ऑन की दिशा में खेला, 2 रन के लिए भागे हैं और पूरा करेंगे, जीत गया पाकिस्तान, दमदार प्रदर्शन
भारत vs पाकिस्तान, 16वां मैच, ग्रुप 2 at Dubai, टी20 विश्व कप, Oct 24 2021 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
कुल मिला कर आज की तारीख़ मे तारीख़ को बदल दिया गया है। कल भी ऐसा ही मौका आया था और आज भी इतिहास को आइना दिखा दिया गया है। खैर एक अच्छी खबर यह है कि इस प्रतियोगिता में कई पुराने रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं। उम्मीद है कि हमें आगे भी बढ़िया मैच देखने को मिलेगा। विराट ने अंत में एक अच्छी बात कही कि यह प्रतियोगिता की बस शुरुआत है। अब हमें विदा दीजिए। कल फिर मिलते हैं।
बाबर आज़म - हमने अपने प्लान को काफी बढ़िया तरीके से अप्लाई किया। शाहीन ने जिस तरीके से शुरुआत की, उससे हमें काफी आत्म विश्वास मिला। बीच के ओवर में स्पिनर्स ने अच्छी गेंदेबाजी की और डेथ ओवर में विरोधी टीम को रन नहीं बनाने दिया। मैदान पर ओस आने के बाद गेंद काफी बढ़िया तरीके से बल्ले पर आ रही थी। अभी तो बस टूर्नामेंट की शुरुआत है। हम हर मैच को सिरयसली ले रहे हैं और हर मैच में 100 फीसदी देने का प्रयास करेंगे। जो बातें गुजर चुकी है हम उस पर ध्यान नहीं दे रहे थे। हमने काफी बढ़िया तरीके से तैयारी की थी। हमारे सभी खिलाड़ियों ने आज फील्ड पर अपना 100 फीसदी दिया और हम कामयाब रहे।
विराट कोहली - हम इस तरीके से टूर्नामेंट की शुरुआत नहीं करना चाहते थे लेकिन पाकिस्तान ने बढ़िया क्रिकेट खेला। दूसरी पारी में ओस भी था और उनके बल्लेबाज़ों ने हमे कोई चांस भी नहीं और काफी बढ़िया बल्लेबाज़ी की। हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही और इसका श्रेय पाकिस्तीनी गेंदबाज़ी को जाता है। यह अभी बस शुरुआत है और आगे टूर्नामेंट में हम अच्छा करेंगे। अभी कई मैच बाकी हैं।
Ragendra Singh: "150 रनों के स्कोर के साथ यही होना था। इस भारतीय टीम ने इतिहास ही बदलवा दिया। शायद अब कुछ बड़े नामों को टीम से निकलने का टाईम आ गया है।"
शाहीन- हम काफी बढ़िया फील कर रहे है। हमने पहली बार टी 20 विश्व कप में भारत को हराया है। बाबर और रिजवान ने जिस तरीके से बल्लेबाज़ी की है वह तारीफ योग्य है। मैं कोशिश कर रहा था कि गेंद को स्विंग करवाया जाए और इसके लिए मैंने कल अभ्यास भी किया था और आज मैं कामयाब रहा। इस पिच पर पहले गेंद को थोड़ा स्विंग मिल रहा था और शुरुआत में बल्लेबाज़ी करना मुश्किल था। हालांकि हमारे सलामी बल्लेबाज़ों ने बढ़िया बल्लेबाज़ी की।
शाहीन को प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब दिया गया है।
तारीख याद रख लीजिए। 5-0 वाले इतिहास को भूल जाइए। पाकिस्तानी टीम ने एक दमदार प्रदर्शन के बदौलत, टी20 विश्व कप में भारते के विजय रथ को रोक दिया है। मैच के शुरुआती पलों से ही जिस तरीके से गेंदबाज़ी की जा रही थी, उससे यह साफ था कि पाकिस्तानी प्लेयर एक अलग आत्मविश्वास के साथ आए हैं। पहले एक छोटे स्कोर पर भारत को रोकना और उसके बाद एक दमदार सलामी बल्लेबाज़ों की पारी ने भारत को पूरे मैच में कभी भी मैच में आने ही नहीं दिया। यह पुरुष विश्व कप की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी और दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी (किसी भी विकेट के लिए) थी। आपको बता दें कि यह टी20 मैचों में भारत की पहली बार दस विकेट की हार है।
150 रनों की साझेदारी पूरी
फुलर लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप पर सीधे बल्ले से लांग ऑन की दिशा में ड्राइव किया
अब किया है पुल और गेंद गई है स्क्वायर लेग सीमा रेखा के बाहर, पटकी हुई गेंद पीछे जाकर गजब का प्रहार, रन मिले हैं पूरे चार
इस बार खड़े-खड़े मारा है मिड विकेट सीमा रेखा की दिशा में, लेंथ गेंद, काफी जोर से मारा, दनदनाते हुए गेंद सीमा रेखा के बाहर, लेंथ गेंद, मिडिल स्टंप पर
फुलटॉस गेंद को बहुत दूर मारा है, अंपायर साहब सीमा रेखा को 10 बिलांग बढ़ा दीजिए यह बल्लेबाज़ बहुत लंबे-लंबे सिक्सर मार रहा है, गेंद को घुमाया काफी जोर से, बैकवर्ड सीमा रेखा के बाहर गई, काफी कमजोर प्रदर्शन है यह
कोई उम्मीद है क्या ? पिक्चर अभी बाकी है या खत्म हो गई ?
फिर से काफी बाहर गेंद, ऑफ स्टंप के, लकी रहे कि अंपायर ने वाइड नहीं दिया, इस बार बल्लेबाज नराज कि यह वाइड कैस नहीं है
धीमी गेंद, सीधे बल्ले से लांग ऑफ की दिशा में काफी सीधा शॉट, राहुल गेंद की तरफ भागते हुए आए लेकिन 2 रन से रोक नहीं पाए
धीम गेंद, ऑफ स्टंप के काफी बाहर, वाइड कहा अंपायर ने, पंत नाराज कि वाइड कैसे है?
ओवर पिच गेंद, ऑफ स्टंप पर, ड्राइव किया आगे आकर, लांग ऑफ की दिशा में
इस बार ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद, वाइड का इशारा, अंपायर के द्वारा
ऑफ स्टंप के काफी बाहर फुलर लेंथ की गेंद, स्लैश करने का प्रयास लेकिन बीट हुए, बल्लेबाज को लगा कि यह वाइड है लेकिन अंपायर ने वाइड नहीं दिया
इस बार लांग ऑन की दिशा में खेला, उठा कर, ठीक तरीके से टाइम नहीं कर पाए,
Mustafa Moudi : "शमी-भुवी की जगह ठाकुर-अश्विन को चुना जाना चाहिए था। ठाकुर जहां डबल-विकेट ओवरों के बादशाह हैं, वहीं अश्विन भी अपने पिछले 2-3 टी20 (वार्म-अप सहित) के बाद से डबल-विकेट ओवरों की कला में महारत हासिल कर रहे हैं। लेकिन यहां हम 15 ओवर के बाद एक भी विकेट लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं !!"
कट के अंदाज में खेला, ऑफ स्टंप के काफी बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद, स्वीपर कवर के फील्डर ने गेंद को पकड़ा
यॉर्कर गेंद, मिडिल स्टंप पर, सीधे बल्ले से रोका, ऑफ साइड में गई गेंद, बोलर ने उठाया गेंद को
फ्लिक का प्रयास, पैरों पर लगी गेंद, काफी ऊपर लेकिन इस बीच तेजी से दोनों बल्लेबाज़ों ने रन चुराया
मिड लिकेट की दिशा में खेला, तेजी से भाग रहे हैं, 2 की मांग है लेकिन नहीं मिलेगा, फुलर लेंथ की गेंद, लेग और मिडिल स्टंप पर
लांग ऑन की दिशा में खेला, ओवर पिच गेंद, मिडिल और ऑफ स्टंप पर, सीधे बल्ले से खेला फ्रंट फुट पर
फुलर लेंथ की गेंद मिडिल स्टंप पर, ऑन साइड में खेला, हल्के हाथों से
शास्त्रो में ऐसी शॉट्स को कड़क शॉट का दर्जा दिया गया है। बैक ऑफ लेंथ गेंद, स्क्वायर लेग की दिशा में उठा कर मारा, शानदार टाइमिंग, खराब गेंदबाजी
मिड ऑफ ऊपर, शमी के हाथ में गेंद
इस बार उंगलिया फेरी गेंद पर, ऑफ स्टंप के बाहर, ऑफ कटर गेंद, पीछे जाकर प्वाइंट की दिशा में खेला
ओवर 18 • पाकिस्तान 152/0
पाकिस्तान की 10 विकेट से जीत, 13 गेंद बाकीआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |