शॉट अच्छा है लेकिन गेंद गई सीधे मिडऑफ फील्डर के पास, सिंगल के साथ न्यूज़ीलैंड ने इस मैच को जीत लिया और अर्जित किए दो अंक, मिडिल और लेग स्टंप की यॉर्कर गेंद को पंच किया था, फ्रंटफुट से, स्कॉटलैंड मैच हार गया लेकिन इस टीम ने सभी के दिल ज़रूर जीत लिए
न्यूज़ीलैंड vs स्कॉटलैंड, 32वां मैच, ग्रुप 2 at Dubai, टी20 विश्व कप, Nov 03 2021 - मैच का परिणाम
5:32 pm बढ़िया बुधवार के पहले मैच से बस इतना ही। अफ़्ज़ल, राजन और दया की तिकड़ी को दीजिए इजाज़त।
अबू धाबी में आज के दूसरे मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया।
93 रनों की अपनी पारी के लिए मार्टिन गप्टिल को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
5:30 pm स्कॉटलैंड ने अपनी बहादुर बल्लेबाज़ी से इस मैच को रोमांचक बनाया। एक समय तो वह जीत की ओर अग्रसर कर रहे थे लेकिन न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों ने अपने अनुभव का परिचय दिया और लगातार विकेटों के साथ टीम को वापसी करवाई। अंत में लीस्क ने बड़े शॉट लगाने का सिलसिला शुरू किया लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं ले जा पाए। आख़िरकार स्कॉटलैंड को 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
हाथ खोलने का मौका देना चाहते थे, लेग साइड पर हट रहे लीस्क का पीछा किया, यॉर्कर गेंद के साथ, धकेला लेग साइड पर एक रन के लिए
एक और बेहतरीन शॉट लीस्क का और गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, फुल गेंद को मिडऑफ के खिलाड़ी के सिर के ऊपर से दे मारा, एक टप्पा खा कर चौके के लिए चली गई
मिडिल और लेग स्टंप की फुल गेंद, स्लॉग किया, बल्ले के निचले भाग से खेला, डीप मिडविकेट की ओर, तेज़ी से भागकर दो रन चुराए
थर्डमैन और मिडऑफ ऊपर
फिर एक बार लेग स्टंप से बाहर हट रहे बल्लेबाज़ का पीछा किया, तेज़ गति की यॉर्कर के साथ, बल्ला घुमाया लेकिन चूके, डॉट
लेग साइड पर हट रहे बल्लेबाज़ का पीछा किया, अंदर आती हुई फुल गेंद, स्लॉग किया, ज़मीन के सहारे गई गेंद लांग ऑन पर, एक रन के लिए
लीस्क ने अपने बड़े शॉट्स से सभी को प्रभावित किया है
लाजवाब लीस्क, इस बार बल्ले और गेंद का पूरा संपर्क हुआ और इसके चलते गेंद गई डीप मिडविकेट सीमा रेखा के बाहर, आड़े हाथों लिया चौथे स्टंप की लेंथ गेंद को और जड़ दिया एक और छक्का
बाहरी किनारा लगा था लेकिन गेंद कीपर कॉन्वे तक पहुंची नहीं, चौथे स्टंप से स्वीप करने का प्रयास किया लेंथ गेंद को, गेंद कॉन्वे से आगे गिर गई
धीमी गति की गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर से घसीटा, गुड लेंथ से स्लॉग किया, बल्ले के बीच में नहीं लगी थी गेंद इसलिए चौके या छक्के के लिए नहीं जाएगी, डीप मिडविकेट पर गई
लगातार शरीर के अंदर गेंदबाज़ी हो रही है, हाथ खोलने का मौका ही नहीं दे रहे है, स्लॉग करना चाहते थे लेग साइड पर, चूके, थाई पैड पर लगकर गई ऑफ साइड पर
अंदर आती गेंद पर बल्ला घुमाया, पुल किया लेग स्टंप से, टाइम नहीं कर पाए, गेंद गई ज़मीन के सहारे डीप स्क्वेयर लेग की ओर
Shahbaz: "स्कॉटलैंड के लिए बड़ा सम्मान। उन्होंने इस पीछा को अपनी पूरी पारी में मनोरंजक बनाए रखा" - शत, प्रतिशत
लेंथ को आगे बढ़ाया लेकिन लाइन अब भी ऑफ स्टंप से बाहर, एक और वाइड
गति में बदलाव किया, उंगलियां फेरी लेंथ गेंद को, लेग साइड पर बड़े शॉट के लिए खुद को तैयार कर रहे बल्ले से दूर डाला, लाइन ऑफ स्टंप से काफी बाहर, वाइड
शरीर की ओर अंदर आती लेंथ गेंद, आड़े बल्ले से आधा पुल किया डीप मिडविकेट क्षेत्र में, एक रन के लिए
जीत के लिए अगले दो ओवरों में भी वैसे ही बड़े शॉट लगाने होंगे
एक और चौका लिख लीजिए किताब में, तैयार थे लेंथ गेंद के लिए, कदमताल कर आगे निकले, बल्ला घुमाया और आड़े बल्ले से भेजा लांग ऑन बाउंड्री के बाहर, सोढ़ी का महंगा ओवर हुआ समाप्त
पहले छह अब चार, लगातार हो रहा प्रहार, ऑफ स्टंप के बहुत बाहर की लेग ब्रेक गेंद को कदमों का इस्तेमाल करते हुए स्लॉग किया, गेंदबाज़ के दायीं ओर से लांग ऑन सीमा रेखा की ओर
अबकी बार मिलेंगे पूरे छह रन, फुल टॉस का तोहफा मिला था उसे स्लॉग स्वीप के सहारे दे मारा डीप स्क्वेयर लेग सीमा रेखा के बाहर
फिर एक बार कदमताल करते हुए बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, ऑफ स्टंप के बाहर से फ्लाइटेड लेग ब्रेक गेंद को गेंदबाज़ के सिर के ऊपर से मारा गैप में, दो रन मिले
कदमों का इस्तेमाल किया लेकिन गेंद ऑफ स्टंप से बाहर थी, बड़ा शॉट नहीं लगा पाए, अंदरूनी भाग से खेला ईश के पास
फुल गेंद को ऑफ स्टंप से रिवर्स स्वीप किया और प्वाइंट की ओर भेजा, सिंगल के लिए
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | |
टॉस | स्कॉटलैंड, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2021/22 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1388 |
मैच के दिन | 3 नवंबर 2021 - दिन का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | न्यूज़ीलैंड 2, स्कॉटलैंड 0 |
ओवर 20 • स्कॉटलैंड 156/5
न्यूज़ीलैंड की 16 रन से जीतआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |