ख़त्म, टाटा, बाय-बाय, यॉर्कर करने का प्रयास लेकिन फुलटॉस गिरा, बोलर की सिर के ऊपर से गेंद को खेला गया, आराम से दो रन मिला, लांग ऑन के फील्डर ने गेंद को पकड़ा लेकिन काफ़ी देर हो गई थी
भारत vs पाकिस्तान, सुपर 4 at Dubai, एशिया कप, Sep 04 2022 - मैच का परिणाम
इस मैच से बस इतना ही। अब हमें इजाज़त दीजिए। शुभ रात्रि।
मोहम्मद नवाज़ को प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे दिमाग में यही रहता है कि एक लेफ्ट आर्म स्पिनर के तौर मैं चीज़ों को साधारण रखने का प्रयास करता हूं। बल्लेबाज़ी के दौरान मेरा यही प्लान था कि छोटी बाउंड्री को टारगेट कर के तेज़ी से रन बनाया जाए। मैंने मन बना लिया था कि मेरे एरिया में जो भी गेंद आएगी, मैं उस पर बड़े शॉट लगाऊंगा।
बाबर आज़म: हम कोशिश यही करते हैं कि चीज़ों को आसान रखा जाए। मेरे ख़्याल से हमारे गेंदाबाज़ों ने जब पावरप्ले के बाद वापसी की तो हमें काफ़ी बढ़िया लगा और रिज़वान और नवाज़ के बीच जो पार्टनरशिप थी, उसी के कारण हम मैच जीते। दो लेग स्पिनर गेंदबाज़ी कर रहे थे, उसी लिए हमने नवाज़ को बल्लेबाज़ी करने के लिए भेजा था।
रोहित शर्मा: यह एक दबाव वाला मैच था। आप ऐसे मैच में कोई मौक़ा नहीं छोड़ सकते। जब बीच में रिज़वान और नवाज़ के बीच साझेदारी हुई तो हम शांत थे हमें लगा कि हम एक विकेट लेने में कामयाब रहे तो मैच हमारे पक्ष में आ जाएगा लेकिन दोनों बल्लेबाज़ों ने बढ़िया बल्लेबाज़ी की। इस तरह के मैच में आपको दबाव को बढ़िया तरीक़े से से हैंडल करना पड़ता है। हमें पता था कि इस तरह के स्कोर बने तो आपको बढ़िया गेंदबाज़ी करनी पड़ेगी। हालांकि इस तरह के मैच से आप काफ़ी ज़्यादा सीखते भी हैं। आज हमने बढ़िया स्कोर बनाया था लेकिन अगर आपको मैच जीतना है तो आपको विकेट लेना पड़ेगा और टी20 क्रिकेट में कोई भी स्कोर बड़ा नहीं है। हमें पाकिस्तान को इस जीत का क्रेडिट देना होगा, उन्होंने काफ़ी अच्छा खेल दिखाया। कोहली ने आज जिस तरह से बल्लेबाज़ी की, वह काफ़ी शानदार था। जिस तरह से विकेट गिर रहे थे, हमें एक ऐसा बल्लेबाज़ चाहिए था। उस वक़्त पर एक बल्लेबाज़ का क्रीज़ पर जमे रहना काफ़ी ज़रूरी थी।
रिज़वान: हमें पता है कि हमारी टीम के पुछल्ले मध्यक्रम में तेज़ी से रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं और अगर 4 ओवर में 48 या 50 रन बचते हैं तो आसानी से इसे प्राप्त कर सकते ह
9.55 pm 2014 के बाद से एशिया कप यह पाकिस्तान के विरुद्ध भारत की पहली हार है। कुछ भी कहा जाए, यह मैच कमाल का रहा है। जब भारत बल्लेबाज़ी कर रहा था तो पहले 10 ओवर तक ऐसा लगा कि एक विशाल स्कोर बनेगा लेकिन उसके बाद पाकिस्तान गेंदबाज़ों ने बढ़िया वापसी की। उसके बाद जब पाकिस्तान बल्लेबाज़ी कर रहा था तो रिज़वान के बढ़िया पारी के बावजूद पाकिस्तान मुश्किल में था लेकिन अर्शदीप के एक कैच और भुवनेश्वर के 19वें ओवर में काफ़ी कुछ बदल दिया।
Surya: "कप्तान साहब शायद भूल गए थे की दीपक हुड्डा भी टीम में खेल रहे हैं " - मौक़ा भी काफ़ी कम मिला, उन्हें बोलिंग देने का
गेंद नहीं, गोला था यह, कमाल का यॉर्कर, पैड पर लगी गेंद, अंपायर की उंगली उठी है, ऑफ़ साइड शफ़ल करते हुए फ्लिक करने का था प्रयास लेकिन पैड पर लगी गेंद, तीसरे अंपायर ने कहा कि फ़ील्ड पर खड़े मेरे साथी अंपायर ने बिल्कुल सही फ़ैसला दिया है
सीधे कवर के फील्डर के पास गेंद को ड्राइव किया, कोई रन नहीं मिलेगा, फुलर लेंथ की गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर
रोहित, अर्शदीप और राहुल के बीच एक लंबी चर्चा चल रही है
फुलटॉस गेंद फेंक दिया अर्शदीप ने, यॉर्कर डालना चाहते थे, सीधे बल्ले से करारा प्रहार, लांग ऑन की दिशा में काफ़ी सीधी गई गेंद, लांग ऑन के फील्डर के पास कोई मौक़ा नहीं
फ़ाइन लेग, थर्डमैन, स्क्वायर लेग, मिड विकेट, प्वाइंट सर्कल में
यॉर्कर लेंथ की गेंद, बैट पर लगने के बाद पैड पर लगी और कवर की दिशा में गई, आराम से सिंगल मिल जाएगी
गरीबी में आटा गिला हो गया है। धीमे ओवर रेट के कारण सर्कल के बाहर सिर्फ़ चार खिलाड़ी बाहर रहेंगे
चौके के साथ ओवर और शायद रोमांच दोनोंं की समाप्ति होगी, ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद, हवाई ड्राइव किया एक्सट्रा कवर की दिशा में, और गेंद सीमा रेखा के बाहर
यॉर्कर लेंथ की गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, लांग ऑफ़ की दिशा में गेंद को ड्राइव किया
इस बार शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद को पुल किया और गेंद बैकवर्ड स्क्वायर लेग सीमा रेखा के बाहर, वहां फ़ील्डर काफ़ी आगे खड़ा है, उनके पीछे जाकर गिरी गेंद
धीमी गति से की गई लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर, ड्राइव करने का प्रयास लेकिन किनारा लग कर गेंद शॉर्ट थर्डमैन के फील्डर के पास गई, छोड़ देते तो वाइड होता
इस बार ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर की गेंद, वाइड दिया अंपायर ने
आसिफ भाई साहब ने गेंद को लांग ऑन सीमा रेखा के बाहर दर्शकों के पास भेजा है, ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद, धीमी गति, आराम से इसको पिक किया और कमाल का शॉट लगाया
थर्डमैन, फ़ाइन लेग और प्वाइंट ऊपर
Sonu Darwa : "इन नाजुक क्षणों में जो भी टीम दबाव से अच्छी तरह निपट आएगी उसकी जीत होगी।"
फुलर लेंथ की गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, लांग ऑन की दिशा में गेंद को ड्राइव किया गया
काफ़ी ऊंची बाउंसर, वाइड का इशारा किया अंपायर ने
भुवी 19वां ओवर करेंगे
काफ़ी ज़ोर से गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला लेकिन सीधे डीप मिड विकेट के फील्डर के पास गई गेंद
फुलर लेंथ की गेंद मिडिल स्टंप पर, मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेल कर तेज़ी से दो रन के लिए भागे और पूरा भी किया
इस बार लेंथ गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में खेल कर तेज़ी से रन चुराया
लेग स्टंप के काफ़ी बाहर की गेंद, वाइड
अर्शदीप ने क्या कर दिया ये, एक लॉली पोप कैच छोड़ दिया, स्लॉग स्वीप करने का था प्रयास, टॉप एज़ लग कर गेंद शॉर्ट थर्डमैन के फील्डर के पास गई थी, कोई भी फील्डर ऐसा कैच नहीं छोड़ सकता, अब कैच छूटा है या मैच, ये तो आने वाला समय बताएगा
बच गए बोलर, लेंथ गेंद, गुगली, लेग स्टंप पर, पुल करने का प्रयास लेकिन बल्ले पर आई नहीं गेंद, पंत कैच की अपील कर रहे हैं और रोहित ने रिव्यू ले लिया, मामला काफ़ी मुश्किल था, अंपायर ने काफ़ी बार इस शॉट को देखा और कहा कि आउट नहीं हैं
नए बल्लेबाज़ आसिफ़ स्ट्राइक पर
एक और गुगली गेंद, हल्के हाथों से कट किया बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में और तेज़ी से सिंगल लिया
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | |
टॉस | पाकिस्तान, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1758 |
मैच के दिन | 04 सितंबर 2022 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | पाकिस्तान 2, भारत 0 |
एशिया कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.701 |
पाकिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.279 |
भारत | 3 | 1 | 2 | 2 | 1.607 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.006 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.096 |
पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 2 | 3.811 |
हॉन्ग कॉन्ग | 2 | 0 | 2 | 0 | -4.875 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
अफ़ग़ानिस्तान | 2 | 2 | 0 | 4 | 2.467 |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 2 | -2.233 |
बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | -0.576 |