पाकिस्तान की टीम सुपर 4 में जा चुकी है। ओवर थ्रो के रन भागने के चक्कर में रन आउट हो गए रोहिद, रूम बना कर फुल गेंद को डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में ड्राइव किया गया है। डीप के फ़ील्डर ने बाईं तरफ़ जाकर गेंद को पकड़ा और कीपर के पास फेंका, कीपर ने बोलर के पास फेंका, हल्की सी ओवर थ्रो, रोहिद रन लेने के लिए भाग गए लेकिन उनके पार्टनर नहीं भागे, हारिस कीपर की तरफ़ गेंद को फेंक कर रन आउट कराया
UAE vs पाकिस्तान, 10वां मैच at Dubai, एशिया कप, Sep 17 2025 - मैच का परिणाम
पाकिस्तान और UAE के द्वारा टी20आई में यह अब तक का एक मैच में सबसे कम कुल रनों (251) का रिकॉर्ड है
सलमान आग़ा: बीच के ओवरों में हमें और बेहतर बल्लेबाज़ी करनी चाहिए थी। गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अभी तक हमने अपनी बल्लेबाज़ी क्षमता पूरी तरह नहीं दिखाई। अगर हम अच्छे से खेलते तो 170-180 रन बना सकते थे। शाहीन मैच विनर हैं, उनकी बल्लेबाज़ी में भी सुधार आया है। अबरार लाजवाब रहे हैं, वही हमें मैचों में वापस करवाते हैं। हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं। अगर हम अच्छा क्रिकेट खेलें तो किसी भी टीम के ख़िलाफ़ अच्छा कर सकते हैं।
मुहम्मद वसीम: हमारे गेंदबाज़ों को श्रेय दूंगा जिन्होंने उन्हें कम स्कोर पर रोका। लेकिन मैच हम अपनी बल्लेबाज़ी के कारण हारे। पावरप्ले में 3 विकेट गंवाने के बावजूद हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन 15वें ओवर के बाद विकेट गिरते गए। मिडिल ऑर्डर को ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए थी। यह अच्छा अनुभव रहा। हमने भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों के ख़िलाफ़ खेला और बहुत कुछ सीखा, जिसे आगे की प्रतियोगिताओं में लागू करेंगे।
शाहीन अफ़रीदी, प्लेयर ऑफ़ द मैच: नेट्स में अभ्यास कर रहा हूं और वहीं सीखी चीज़ें मैदान पर लागू करने की कोशिश करता हूं। आने वाले मैचों को लेकर उत्साहित हूं। हमने शुरू में और बीच के ओवरों में विकेट गंवाए। मेरा काम जाकर गेंद को हिट करना है। टीम को शुरुआती सफलता चाहिए होती है और मैं वही देने की कोशिश करता हूं।
12.42 pm अब रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान का मैच होने वाला है। पाकिस्तान की टीम सुपर 4 में भले ही पहुंच गई हो लेकिन वह इस मैच के प्रदर्शन से ख़ुश नहीं होंगे। बल्लेबाज़ों ने आज काफ़ी ख़राब प्रदर्शन किया लेकिन अंत में शाहीन ने रन बना कर पाकिस्तान को लड़ने वाले स्कोर तक पहुंचाया। UAE की शुरुआत अच्छी हुई थी। वह काफ़ी जल्द 30 के स्कोर तक पहुंचे लेकिन उसके बाद उनकी पारी पटरी से उतर गई और कभी भी लय में नहीं आ सकीं।
धीमी गति से की गई गेंद, हवा में शॉट लगाया गया, मिडविकेट के फ़ील्डर ने आसान सा कैच लपका। स्टंप की लाइन में की गई गेंद, ऑन साइड में बड़ा शॉट लगाने का प्रयास था। लेकिन गेंद सिर्फ़ ऊपर गई
रूम बना कर फुल गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में ड्राइव किया गया लेकिन सीधे फ़ील्डर के पास गई गेंद
नॉ स्ट्राइकर एंड पर मिडविकेट से बेहतरीन थ्रो आया है। रन आउट हो गए सिमरनजीत, मिडविकेट की तरफ़ फुल गेंद को खेल कर तेज़ी से सिंगल लेने का प्लान था।
रूम बना कर कट मारा गया है। कमाल का शॉट, बेहतरीन टाइमिंग, चौका मिल जाएगा। डीप बैकवर्ड प्वाइंट सीमा रेखा के बाहर जाएगी गेंद
लांग ऑन की दिशा में फुल गेंद को ड्राइव किया गया
शॉर्ट पिच गेंद को कीपर के पास जाने दिया गया
लो फुलटॉस गेंद, यॉर्कर का प्रयास था, कवर के फ़ील्डर के पास पुश किया गया
शरीर की लाइन में शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद, पुल का प्रयास लेकिन बल्ले के क़रीब से गेंद कीपर के पास गई। कैच की अपील अंपायर ने नकारा, रिव्यू लिया गया, बल्लेबाज़ ने ख़ुद ही चलना शुरू कर दिया है। रिप्ले में दिखा कि गेंद ग्लब्स पर लगी है, अल्ट्रा एज़ में भी यही दिखा, शाहीन को दूसरी सफलता मिल चुकी है
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को वाइड थर्डमैन की दिशा में प्लेस किया गया
शाहीन आए हैं
फ्लिक किया गया फुल गेंद को स्क्वेयर लेग की दिशा में
फुल गेंद को कवर के फ़ील्डर के पास पुश किया गया
हवा में गेंद, डीप मिडविकेट के फ़ील्डर ने कैच पकड़ा। फुल गेंद को स्वीप करने का प्रयास था, लेकिन बल्ले पर ठीक से नहीं आई गेंद, सिर्फ़ ऊंची गई लेकिन दूसर नहीं, अपने शॉट में पावर नहीं दे पाए चोपड़ा
अब आगे निकल कर मिडविकेट के ऊपर से शॉट लगाया गया, डीप के फ़ील्डर ने दाहिने तरफ़ जाकर डाइव किया और गेंद को पकड़ा
आगे निकल कर गेंद की पिच तक पहुंचे चोपड़ा और लांग ऑन के ऊपर से गगनचुंबी सिक्सरल लगाया गया, बेहतरीन कनेक्शन बना था
पांचवें स्टंप की गेंद को स्वीप करने का प्रयास लेकिन कोई संपर्क नहीं
सलमान गेंदबाज़ी करने आए हैं
बोल्ड हो गए आशिफ़... धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को छकाया गया। फुल गेंद को लांग ऑन के ऊपर से मारने का प्रयास था। सीधे गेंद थी, बल्लेबाज़ ने जल्दी बल्ला चला दिया। बल्ले को छकाते हुए विकेट पर लगी। विथ दी ऑर्म कैरम बॉल लेकिन ज़्यादा घूमी नहीं थी, थोड़ी स्किड हुई
किनारा लगा, शॉर्ट थर्ड के फ़ील्डर ने आगे की तरफ़ डाइव किया लेकिन गेंद तक नहीं पहुंच पाए, स्लाइस करने का प्रयास था फुल गेंद को
फुल गेंद को कवर की दिशा में पुश किया गया
पैड पर लग कर शॉर्ट फ़ाइन की दिशा में गई गेंद, फ्लिक का प्रयास था, अंदर आती गेंद को फ्लिक करने का प्रयास था
2W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | |
टॉस | संयुक्त अरब अमीरात, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2025 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 3462 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 18.30 start, First Session 18.30-20.00, Interval 20.00-20.20, Second Session 20.20-21.50 |
मैच के दिन | 17 सितंबर 2025 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | पाकिस्तान 2, संयुक्त अरब अमीरात 0 |
ओवर 18 • UAE 105/10
पुरूष T20 एशिया कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 1 | 1 | 0 | 2 | 0.689 |
बांग्लादेश | 1 | 1 | 0 | 2 | 0.121 |
श्रीलंका | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.121 |
पाकिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.689 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 1.278 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.270 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 1 | 2 | 2 | 1.241 |
हॉन्ग कॉन्ग | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.151 |