ऑफ़ साइड में हवाई शॉट लगाया गया, डीप एक्सट्रा कवर की तरफ़ गई गेंद, तीन का प्रयास लेकिन दो ही मिलेगा। रन आउट। पिछली तीन गेंदों में अच्छी वापसी हुई
UAE vs पाकिस्तान, 10वां मैच at Dubai, एशिया कप, Sep 17 2025 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
10.48 pm शाहीन की पारी को अगर पहली पारी से निकाल दिया जाए तो पाकिस्तान की टीम सम्मानजनक स्कोर से काफ़ी दूर थी। शायद इसी पारी के कारण पाकिस्तान के पास अब वापसी करने के लिए काफ़ी कुछ है। यूएई के गेंदबाज़ों ने आज जिस तरह की गेंदबाज़ी की, वह कमाल है। जुनैद और सिमरनजीत ने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों को काफ़ी परेशान किया। उनकी सटीकता ने पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों के सामने ऐसे सवाल रखे, जो काफ़ी कठिन थे। येएई के पास अभी भी मौक़ा है लेकिन पाकिस्तानी पेस अटैक के सामने काफ़ी बहादुरी से बल्लेबाज़ी करनी होगी।
लगभग यॉर्कर लेंथ गेंद पर फिर से हेलीकॉप्टर शॉट का प्रयास लेकिन कनेक्शन अच्छा नहीं बना। लांग ऑन की तरफ़ गेंद गई, सिंगल के लिए मना किया गया
अच्छी वापसी, वाइड यॉर्कर गेंद, शाहीन के पहुंच से काफ़ी दूर थी गेंद
एक और बड़ा शॉट, धीमी शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद, फ़ाइन लेग के ऊपर से पुल मारा गया। आराम से चौका मिलेगा, सीमा रेखा पर कोई फ़ील्डर नहीं
किसने कहा कि सिर्फ़ धोनी भैया हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हैं। शाहिन आज यह बार-बार कर कर रहे हैं। स्टंप की लाइन में फुल गेंद, हेलीकॉप्टर चला और गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग सीमा रेखा के बाहर गई
शाहीन भाई आज पाकिस्तान की डूबती नैय्या को पार लगाने की सोच लेकर आए हैं। रूम बनाते हुए फुल गेंद को क्या सही तरीक़े से मारा गया। बल्ले के बीच में लग कर गेंद लांग ऑफ़ सीमा रेखा के बाहर गई
धीमी ओवर गति के कारण पांच फ़ील्डर सर्कल में
धीमी गति से की गई लेग कटर को शॉर्ट थर्डमैन के पास खेला गया। शाहीन ने सिंगल के लिए मना किया
एक और विकेट, जुनैद कमाल कर रहे हैं। पिछले मैच में चार विकेट, इस मैच में चार विकेट। हारिस को बोल्ड कर दिया गया है। धीमी गति से की गई फुल गेंद, ऑफ़ साइड में शफ़ल करते हुए फ़ाइन लेग-लांग लेग की तरफ़ हवाई स्वीप का प्रयास लेकिन बल्ले को छकाते हुए विकेट से मुलाक़ात करने गई गेंद
ऑफ़ स्टंप के बाहर की धीमी गेंद, ऑन साइड में बल्ला चलाने का प्रयास, बोलर के दाहिने तरफ़ गई गेंद लेकिन पकड़ा नहीं जा सका
स्क्लेयर लेग, फ़ाइन लेग सर्कल में, ऑफ़ साइ में दो फ़ील्डर सीमा रेखा पर
हेलीकॉप्टर शॉट के जरिए चौका मारा गया है। कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहे हैं शाहीन, ऑफ़ स्टंप के क़रीब की फुल गेंद, डीप मिडविकेट और लांग ऑन के बीच से चौके के लिए गई गेंद
शफ़ल करते हुए लेग साइड में हवाई शॉट का प्रयास लेकिन पैड के ऊपरी हिस्से में लगी गेंद, पगबाधा की अपील लेकिन अंपायर ने नकारा, शायद ऊंचाई ज़्यादा थी
ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर धीमा यॉर्कर, वाइ़ड दिया जाएगा
शाहीन एक प्योर बल्लेबाज़ की तरह ड्राइव मारते हुए। फुल गेंद को बोलर और मिड ऑफ़ के बीच से ड्राइव किया गया, कमाल का कनेक्शन बना। आराम से गेंद चौके के लिए जाएगी।
जुनैद का आख़िरी ओवर
रूम बना कर स्लाइस क्या गया ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को, डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में चौके के लिए गई गेंद
लेंथ को पीछे खींचा गया लेकिन रूम नहीं दिया गया, आड़े बल्ले से हवाई शॉट का प्रय़ास, पैड पर लग कर ऑफ़ साइ़ड में गई गेंद, तेज़ी से दो रन लिया गया
रूम बनाने का प्रयास था, लेकिन बोलर ने फॉलो किया, फिर भी ऑन साइड में बल्ला चलाया गया लेकिन कोई संपर्क नहीं
लो फुलटॉस, गेंद को हल्के हाथों से वाइड लांग ऑन की तरफ़ खेल कर तेज़ी से दो रन लिया गया
फुलर लेंथ की गेंद को लांग ऑफ़ की तरफ़ ड्राइव किया गया
ऑर्म बॉल को बोलर के पास वापस पुश किया गया
राउंड द विकेट, यॉर्कर का प्रयास, लो फुलटॉस गिरा, एक्सट्रा कवर की तरफ़ ड्राइव किया गया, एक टप्पे के बाद फ़ील्डर के पास पहुंची गेंद
ओवर 20 • पाकिस्तान 146/9
पुरूष T20 एशिया कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.546 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.270 |
अफ़ग़ानिस्तान | 2 | 1 | 1 | 2 | 2.150 |
हॉन्ग कॉन्ग | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.151 |