मैच (15)
T20 विश्व कप (5)
AUS (W) vs IND (W) (1)
Rising Stars (4)
रणजी ट्रॉफ़ी (2)
Sheffield Shield (3)
लाइव
27वां मैच, ग्रुप ए (N), कोलंबो (RPS), February 15, 2026, T20 विश्व कप
(15.4/20 ov, T:176) 97/9

पाकिस्तान को 79 रन की ज़रूरत, 26 गेंद मेंलाइव आंकड़े

मौजूदा RR: 6.19
 • आवश्यक RR: 18.23
 • पिछले 5 ओवर (RR): 24/5 (4.80)
जीत की संभावना
पाकिस्तान 0.08%भारत 99.92%
लाइव
Updated: Feb 15, 2026, 4:21 PM (16 mins ago)Published Feb 15, 2026, 9:58 AM

India vs Pakistan Live Score, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को लगातार लग रहे झटके

By ESPNcricinfo स्टाफ़

तिलक को भी मिली सफलता

1
4
W
W
1
4
1
पाकिस्तान को लगातार झटके लग रहे हैं और अब तो तिलक वर्मा ने भी विकेट निकाला है। उन्होंने टिककर खेल रहे शादाब ख़ान को लॉन्ग ऑफ़ पर लपकवाया। इससे पहले ओवर में कुलदीप यादव ने नवाज़ ख़ान को लो फ़ुलटॉस गेंद पर डीप मिडविकेट पर शिवम दुबे के हाथों कैच करवाया। अब महज औपचारिकता ही बाक़ी है। पाकिस्तान को अब आख़िरी सात ओवरों में 13 की रन रेट से 90 से अधिक रन बनाने हैं।
1

अक्षर की फिरकी में फंसे उस्मान

उस्मान स्टेप आउट करते हुए आगे निकले, रूम बनाया गया था, अक्षर ने लेंथ को पीछे खींचा, कट मारने का प्रयास किया गया लेकिन गेंद तेज़ी से बल्ले को ख़त्म-टाटा-बाय-बाय बोलते हुए कीपर किशन के पास गई। इस तरह से उस्मान और शादाब की साझेदारी समाप्त हुई। अब यहां से पाकिस्तान के लिए वापसी करना काफ़ी कठिन है।

वापसी कर रहा है पाकिस्तान

क्या इस मैच में कोई और कहानी बाक़ी है? पाकिस्तान ने पावरप्ले में चार विकेट गंवाए और पूरी तरह से बैकफ़ुट पर था। हालांकि उस्मान और शादाब के बीच साझेदारी पनप रही है। दोनों बल्लेबाज़ों के बीच 25 गेंदों में 32 बन चुकी है।

पाकिस्तान को शुरुआती झटके

W
6
W
2
1
4
W
भारत ने गेंदबाज़ी में बेहतरीन शुरुआत की है। हार्दिक पंड्या ने गेंदबाज़ी की शुरुआत की। उन्होंने साहिबजादा फ़रहान को पहले तीन गेंद बल्ले पर खिलाए, जिसे फ़रहान ने डिफ़ेंड किया। चौथी गेंद पीछे फेंकी, फ़रहान पुल के लिए गए, टाइम कर पाए नहीं और रिंकू ने मिड ऑन पर कोई ग़लती नहीं की। हार्दिक ने यह मेडेन ओवर विकेट डाला। अगली ओवर में सईम अयूब ने बुमराह की पहली गेंद को डीप थर्ड के ऊपर छक्के के लिए मारा। हालांकि यह लीडिंग एज़ अधिक था। अगली गेंद पर बुमराह ने अपना ब्रह्मास्त्र यॉर्कर फेंका और अयूब विकेट के सामने पाए गए। वहीं सलमान आग़ा बुमराह पर आक्रम करने गए, लेकिन बस हवा में टांग पाए और मिड ऑन पर लपके गए। पाकिस्तान अब बैकफ़ुट पर है।
1

पाकिस्तान को 176 का लक्ष्य

इशान किशन के आउट होने के बाद भारत की पारी धीमी हुई। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने रन तो बनाए, लेकिन एक कठिन पिच पर उनका स्ट्राइक रेट 110 से आगे नहीं जा सका। दुबे ने एक छोर संभाला और तेज़ बल्लेबाज़ी की। शाहीन शाह अफ़रीदी के पारी के आख़िरी ओवर में रिंकू ने भी हाथ खोला और भारत 175 के के एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच गया है। हालांकि भारत ने अंतिम दो गेंदों पर दो विकेट भी खोए।
4
1
4
6
1W
W

सईम को लगातार दो विकेट

1
W
W
1
तिलक ने पिछले मैच से पहले एंकरिंग की बात कही थी और यह भी कहा था कि वह इस भूमिका को निभाने को तैयार हैं। इस मैच में उन्होंने वही भूमिका निभाई। जब एक तरफ इशान आक्रमण कर रहे थे तो उन्होंने उनको स्ट्राइक देना उचित समझा। हालांकि जब किशन आउट हुए और उन्होंने हाथ खोलना चाहा, तो ऐसा हो नहीं सका। सईम अयूब की गेंद पर वह हवाई शॉट खेलकर आउट हुए। सईम ने अगली ही गेंद पर हार्दिक को लांग ऑफ़ पर लपकवाकर पाकिस्तान की वापसी करवाई है। अगली गेंद पर शिवम दुबे भी लगभग आउट थे। वह सईम की आगे की गेंद को डिफेंड करने के चक्कर में गच्चा खा गए। गेंद बाहरी किनारे और ऑफ स्टंप को बीट कर कीपर के पास गई। बाल-बाल बचे।

अभिषेक को अयूब ने भेजा पवेलियन

अर्धशतक लगाने के बाद किशन ने अपनी आक्रमकता बनाए रखी थी और शतक की ओर बढ़ रहे थे। पाकिस्तान ने भई उस्मान तारिक़ को अब तक बचाकर रखा था। किशन ने अयूब पर पिछली ही गेंद पर एक चौका लगाया था, लेकिन अगली गेंद को कट मारने के चक्कर में बोल्ड हो गए। हालांकि वह अपना काम करके गए हैं।
1

किशन का अर्धशतक

हालांकि इस पिच पर बल्लेबाज़ी आसान नहीं है, लेकिन इशान किशन ने अर्धशतक लगा दिया है, वह भी सिर्फ़ 27 गेंदों पर। शुरुआत में उनके कुछ शॉट सही से टाइम नहीं हुए और हवा में जाकर नो मैन्स लैंड में गिरे, लेकिन किशन ने अपनी आक्रामकता छोड़ी नहीं है। अबरार के हालिया ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया है। इससे पहले उन्होंने अबरार के पहले ओवर में भी एक छक्का और एक चौका लगाया था।
4
4
4
1

किशन का अफ़रीदी पर हमला

6
4
1
4
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद भी इशान किशन ने शाहीन शाह अफ़रीदी का स्वागत बाउंड्रीज़ के साथ किया है। वह अपनी टीम को पावरप्ले में ही 50 रन की तरफ़ ले गए हैं। हालांकि शुरुआती ओवरों से पता चल रहा है कि इस पिच पर बल्लेबाज़ी आसान नहीं है।
1

भारत को पहले ही ओवर में झटका

1
W
भारत को पहले ही ओवर में झटका लगा है। अभिषेक शर्मा की इस मैच में वापसी हो रही थी, लेकिन उन्होंने निराश किया है। इशान किशन ने उन्हें तीसरे ही गेंद पर स्ट्राइक दे दिया था। लेकिन उन्होंने पहली तीन गेंदों को कवर की ओर रक्षात्मक ढंग से खेला। चौथे गेंद पर एक बड़ा शॉट खेलने गए। लेकिन अंदर आती गेंद लेंथ गेंद पुल करने लयक नहीं थी। संपर्क अच्छा नहीं बैठा और मिड ऑन पर शाहीन शाह अफ़रीदी ने एक आसान सा कैच लपका। भारत को यह बहुत बड़ा झटका लगा है। दोनों छोर पर बाएं हाथ का बल्लेबाज़ लेकर पाकिस्तानी कप्तान ख़ुद आए थे और यह चाल उनके लिए फ़ायदेमंद साबित हुआ।

टॉस: पाकिस्तान की पहले गेंदबाज़ी

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आग़ा ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस बड़े मैच के लिए रिलैक्स है और इस चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी टीम ऐसी पिचों पर पिछले छह महीनों से खेल रही है तो उन्हें ऐसी पिचों पर खेलने का आइडिया है। उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं है।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनकी टीम पहले बल्लेबाज़ी ही करती। भारतीय टीम में दो बदलाव हैं। संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव एकादश में आए हैं। सूर्यकुमार ने कहा कि उनकी टीम ने पहले दोनों मुक़ाबले डिफेंड करते हुए जीते हैं। "यह मुक़ाबला अहम है लेकिन वर्तमान में रहना ज़रूरी है।"
भारत: 1 इशान किशन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 शिवम दुबे, 6 रिंकू सिंह, 7 हार्दिक पंड्या, 8 अक्षर पटेल, 9 कुलदीप यादव, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान: 1 सईम अयूब, 2 साहिबज़ादा फ़रहान, 3 सलमान अली आग़ा (कप्तान), 4 बाबर आज़म, 5 मोहम्मद नवाज़, 6 शादाब ख़ान, 7 फ़हीम अशरफ़, 8 उस्मान ख़ान, 9 शाहीन अफ़रीदी, 10 अबरार अहमद, 11 उस्मान तारीक़

मौसम का हाल

अभी तक मौसम साफ़ रहा है। हालांकि कोई वादा करना मुश्किल है, लेकिन इस मौसम में क्रिकेट खेला जा सकता है। पिच पर भी काफ़ी कुछ निर्भर करेगा। RPS की पिच बहुत धीमी है, जहां पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को फ़ायदा हो सकता है। हालांकि बाद में ओस भी आ सकता है, इसलिए टॉस के बाद निर्णय करना आसान नहीं होगा।
1

दोनों टीमें मैदान में पहुंचीं

नागराज गोलापुड़ी बता रहे हैं कि दोनों टीमें मैदान में पहुंच चुकी हैं। पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन और सलमान अली आग़ा ने पिच को क़रीब से देखा और हेसन ने आग़ा को कुछ सलाह भी दी जिसे आग़ा ने गौर से सुना। मैच की पूर्व संध्या पर आग़ा ने कहा था कि टॉस से ज़्यादा इस मुक़ाबले में यह मायने रखेगा कि टीमें पूरे 40 ओवर में कैसा खेल खेलती हैं।

पाकिस्तान की टीम पहुंची

इस समय कोलंबो में मौजूद हमारे सहयोगी नागराज गोलापुड़ी बता रहे हैं कि पाकिस्तान की टीम आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंच चुकी है।

क्या तीन स्पिनरों के साथ उतरेगा भारत?

कोलंबो में अभिषेक शर्मा और शाहीन शाह अफ़रीदी के बीच गेंद और बल्ले का ज़ोरदार मुक़ाबला देखने का इंतज़ार सभी को है लेकिन यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत तीन स्पिनरों के साथ उतरने का फ़ैसला करता है। इसके साथ ही पाकिस्तान का एकादश कैसा होगा? क्या फ़ख़र ज़मान को एकादश में शामिल किया जाएगा?
टीम न्यूज़ और संभावित एकादश
अभिषेक शर्मा मुक़ाबले के लिए रिकवर कर चुके हैं और वह संजू सैमसन की जगह पर एकादश में शामिल हो सकते हैं। भारत एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ मैदान में उतर सकता है, इसका मतलब है कि वॉशिंगटन सुंदर या कुलदीप यादव में से कोई एक अर्शदीप सिंह की जगह एकादश में शामिल हो सकता है।
भारत: (संभावित) 1 इशान किशन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 शिवम दुबे, 6 रिंकू सिंह, 7 हार्दिक पंड्या, 8 अक्षर पटेल, 9 कुलदीप यादव, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान ने मध्य क्रम में अब तक बाबर आज़म पर भरोसा जताया है और USA के ख़िलाफ़ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था। ऐसी संभावना है कि उस्मान ख़ान के विकल्प के तौर पर फ़ख़र ज़मान को एकादश में शामिल किया जाए, जिसके परिणामस्वरूप साहिबज़ादा फ़रहान विकेटकीपर की भूमिका अदा कर सकते हैं।
पाकिस्तान: (संभावित) 1 साहिबज़ादा फ़रहान (विकेटकीपर), 2 सईम अयूब, 3 सलमान अली आग़ा (कप्तान), 4 बाबर आज़म, 5 शादाब ख़ान, 6 उस्मान ख़ान/फ़ख़र ज़मान, 7 मोहम्मद नवाज़, 8 फ़हीम अशरफ़, 9 शाहीन शाह अफ़रीदी, 10 उस्मान तारिक़, 11 अबरार अहमद

मैदान का आकार कैसा है?

आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज का मुक़ाबला पिच नंबर चार पर खेला जाएगा। नीयर एंड से बल्लेबाज़ की जगह से सीधी बाउंड्री 84 मीटर है, दाएं हाथ के बल्लेबाज़ के लिए ऑफ़ साइड में स्क्वायर बाउंड्री 70 मीटर जबकि लेग साइड में स्क्वायर बाउंड्री 74 मीटर है। डीप एक्स्ट्रा कवर बाउंड्री 81 मीटर जबकि काऊ कॉर्नर बाउंड्री 86 मीटर है।
1

चार मैच-अप जो तय कर सकते हैं मैच का परिणाम

  • जसप्रीत बुमराह बनाम साहिबज़ादा फ़रहान
  • शाहीन शाह अफ़रीदी बनाम अभिषेक शर्मा
  • सईम अयूब बनाम इशान किशन
  • सूर्यकुमार यादव बनाम अबरार अहमद
1

क्या पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अपनी रणनीति बदलेगा भारत?

T20 विश्व कप में भारत का पाकिस्तान के सामने रिकॉर्ड 7-1 का है। पिछले साल एशिया कप में भी भारत ने पाकिस्तान को तीनों मुक़ाबले हराए थे। लेकिन इस मुक़ाबले से पहले ख़ासकर पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारीक़ चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्या स्पिन का खेल मुक़ाबले में रोमांच पैदा कर पाएगा? और क्या भारत पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अपनी रणनीति बदलेगा? उस्मान तारीक़ की गेंदों की काट क्या है? पूरा विश्लेषण आप यहां पढ़ सकते हैं।

मौसम अपडेट

कोलंबो में मौजूद हमारे साथ नागराज ने बताया कि प्रशंसकों के लिए सबसे अहम बात मौसम होती है और टॉस से लगभग तीन घंटे पहले अच्छी ख़बर यह है कि मौसम साफ है। आज दोपहर तापमान शुरुआती तीस डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, लेकिन समुद्र से आती हल्की हवा मौसम को सुखद बना रही है। मैं स्थानीय नहीं हूं, इसलिए यह नहीं कह सकता कि पूर्वानुमान अचानक बदल सकता है या नहीं, लेकिन उम्मीद है सब ठीक रहेगा।
आज के मुक़ाबले को लेकर मौसम के पूर्वानुमान के बारे में आप यहां पढ़ सकते हैं।
1

बड़ी तस्वीर

इस मुक़ाबले का हर एक पहलू अपने आप में ही एक बड़ी तस्वीर है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप में तीन जीत में से दूसरी जीत के बाद भारत-पाकिस्तान मुक़ाबले को अब राइवलरी मानने से इनकार कर दिया था। भारत बतौर टीम पाकिस्तान की तुलना में मज़बूत है लेकिन कोलंबो में एक बार फिर इस मुक़ाबले के लिए भाड़ी भीड़ के एकत्रित होने की पूरी उम्मीद है।
भारत के पास इस मुक़ाबले से पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त भी हासिल है, एशिया कप में तीनों मुक़ाबले भारत ने जीते थे और T20 विश्व कप में भारत का 7-1 से जीत का रिकॉर्ड भी है। एशिया कप में उन्होंने पहला मुक़ाबला गेंद और दूसरा बल्ले से जीता था और फ़ाइनल उन्होंने दिमाग़ से जीता था।
T20 क्रिकेट में भारत सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ी वाली टीम है, उनका मध्य क्रम भी मज़बूत है और स्पिन भी विश्व स्तरीय है। तेज़ गेंदबाज़ी में तो उनके पास जसप्रीत बुमराह तो हैं ही।T20 विश्व कप 2021 में भारत को हराने के बाद 2022 में मेलबर्न में और 2024 में न्यू यॉर्क में पाकिस्तान के हाथों से मुक़ाबला फिसल गया। पाकिस्तान के सामने मौक़ों को भुनाने की चुनौती भी होगी।
1
1
जीत की संभावना
भारत 99.92%
भारतपाकिस्तान
100%50%100%भारत पारीपाकिस्तान पारी

मौजूदा ओवर 16 • पाकिस्तान 97/9

फ़हीम अशरफ़ c रिंकू b चक्रवर्ती 10 (14b 1x4 0x6) SR: 71.42
W
अबरार अहमद lbw b चक्रवर्ती 0 (1b 0x4 0x6) SR: 0
W
पाकिस्तान को 26 गेंद में 79 की ज़रूरत
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions