कदमों का इस्तेमाल किया और गेंद को गेंदबाज़ के सिर के ऊपर से साइटस्क्रीन के दर्शन पर भेजा, इसी के साथ नीदरलैंड्स ने सुपर 12 चरण में अपनी पहली जीत दर्ज की, ज़िम्बाब्वे की सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की संभावना अब अन्य टीमों के नतीजों और बारिश पर टिकी हुई है
ज़िम्बाब्वे vs नीदरलैंड्स, 34वां मैच, ग्रुप 2 at Adelaide, टी20 विश्व कप, Nov 02 2022 - मैच का परिणाम
5.55 pm बेहरतीन बुधवार के पहले मैच से बस इतना ही। कहीं जाइएगा नहीं क्योंकि एडिलेड के इसी मैदान पर भारत और बांग्लादेश के मैच कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है। हमारे साथी निखिल शर्मा और कुणाल किशोर की कॉमेंट्री का आनंद लेने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
5.50 pm आइए दोनों कप्तानों के विचार सुनते हैं।क्रेग एर्विन (ज़िम्बाब्वे कप्तान) : शुरुआत में विकेट कठिन थी और यह ऐसा टॉस था जहां आपको फ़ैसला लेने में कठिनाई हो रही थी। पावरप्ले में लगे झटकों के बाद हम संभल ही नहीं पाए। गेंदबाज़ी के दौरान गेंद इतनी हरकत नहीं कर रही थी और नीदरलैंड्स ने जमकर मेहनत की।स्कॉट एडवर्ड्स (नीदरलैंड्स कप्तान) : मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। सुपर 12 में हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन हम मैच जीतने आए थे। गेंदबाज़ों ने अच्छा काम किया और हमारे शीर्ष चार बल्लेबाजों ने हमें लक्ष्य के क़रीब पहुंचाया। मैक्स पिछले चार-पांच वर्षों से शानदार रहे हैं।
इस जीत के बावजूद नीदरलैंड्स अंक तालिका में अंतिम पायदान पर है लेकिन उसके नाम के आगे दो महत्वपूर्ण अंक जुड़ गए हैं।
मैक्स ओडाउड (प्लेयर ऑफ़ द मैच) : शुरुआत में मैं विकेट को समझने की कोशिश कर रहा था। आज पिच में अतिरिक्त गति थी। ज़िम्बाब्वे के पास लंबे क़द के गेंदबाज़ हैं और उन्हें अतिरिक्त उछाल मिला। मैंने अपना समय लेकर पिच को समझने की कोशिश की। जब हम गेंदबाज़ी कर रहे थे तब पिच पर हरकत थी। जब मैं आउट हुआ तब मुझे लगा कि पिच आसान हो गई थी।
5.44 pm नीदरलैंड्स के ख़ेमे में ख़ुशी की लहर। ज़िम्बाब्वे को 117 पर रोकने के बाद नीदरलैंड्स को एक झटका पहले ही लगा। ओडाउड और तीन नंबर पर भेजे गए कूपर के बीच बढ़िया साझेदारी हुई और टीम जीत की ओर बढ़ रही थी। बीच में दो-तीन विकेट गंवाने के बावजूद ओडाउड एक छोर पर टिके रहे। अर्धशतक बनाकर उनके आउट होने के बाद नीदरलैंड्स ने आसान काम को कठिन बनाने की पूरी कोशिश की और अंत में डलीडे ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।
बल्ला घुमाया और गेंद को खेलने से चूके, एक और डॉट गेंद, लेग स्टंप के बाहर हटे और ऑफ स्टंप की स्पिन गेंद पर बीट हुए
लेग स्टंप की आर्म बॉल को धकेला मिडऑन के पास, रन अब भी नहीं मिलेगा
आर्म बॉल को लेग स्टंप पर हटकर कवर के पास धकेला
स्टंपिंग मिस कर दी चकाब्वा ने, डलीडे तो पवेलियन की ओर चल दिए थे लेकिन कीपर गेंद को तीन बारी में भी लपक नहीं पाए, आसानी से क्रीज़ में आने का मौक़ा मिला
आर्म बॉल से पीछा किया जिसे डलीडे ने सामने डिफेंस किया
कप्तान विलियम्स के साथ चर्चा कर रहे हैं
यॉर्कर के साथ ओवर समाप्त किया, केवल एक रन दिया एनगरावा ने, चौथे स्टंप की यॉर्कर गेंद को खेल नहीं पाए
बेहतरीन गेंद, लेग स्टंप पर पड़कर शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद कोण के साथ बाहर निकली, क्रॉस सीम गेंद को रोकना चाहते थे और बीट हुए
मिडविकेट के पास मोड़ा लेग स्टंप की गेंद को
वैन डर मर्व आए अपने कप्तान का साथ देने
लेग साइड पर बड़ा शॉट लगाने के लिए बल्ला घुमाया, बाहरी किनारा लगा शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर और विकेटकीपर ने आसान कैच को पूरा किया, नीदरलैंड्स जीत के क़रीब आकर ग़लतियां कर रही है
बढ़िया गेंद, बाहरी किनारे पर बीट किया, ऑफ स्टंप की गुड लेंथ की गेंद पड़कर बाहर निकली
हल्के हाथों से शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को प्वाइंट के पास खेला और छोर बदला
हल्के हाथों से खेला मिडिल और लेग स्टंप की लेंथ गेंद को
ऑफ स्टंप से शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को रोका प्वाइंट की ओर
हल्के हाथों से खेला शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को लेग साइड पर, मिडऑन और मिडविकेट के बीच से सिंगल निकाला
ऑफ स्टंप की गेंद पड़कर बाहर निकली, सामने ड्राइव किया फ्रंटफुट से, बाहरी किनारे पर लगकर गेंद गई डीप थर्ड पर
हाथ खोलने का मौक़ा मिला ऑफ स्टंप के बाहर की छोटी गेंद पर, कप्तान ने बैकफुट से कट कर दिया, बैकवर्ड प्वाइंट को बीट किया और चार रन अपने नाम किए
कप्तान को आना पड़ा क्रीज़ पर
शुंबा ने पिछले ओवर की ग़लती की भरपाई की, ऑफ स्टंप के बाहर की छोटी गेंद को ओडाउड ने अपर कट किया, नीचे नहीं रखा और डीप प्वाइंट सीमा रेखा से 5 क़दम आगे खड़े शुंबा ने गेंद को लपका, अंत तक नहीं टिक पाए ओडाउड, मुज़ाराबानी को मिली एक और सफलता
नीदरलैंड्स सुपर 12 में एक यादगार जीत से बस 9 रन दूर है, बाहर बैठे कप्तान के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान है
मिडिल स्टंप पर एक और फुल टॉस गेंद, धीमी गति की, डीप स्क्वेयर लेग पर फ्लिक करते हुए स्ट्राइक अपने पास रखी
लेग स्टंप के बाहर की धीमी गति वाली फुल टॉस को ग्लांस कर दिया फाइन लेग की दिशा में और चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
एडिलेड ओवल | |
टॉस | ज़िम्बाब्वे, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022/23 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1859 |
मैच के दिन | 2 नवंबर 2022 - दिन का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | नीदरलैंड्स 2, ज़िम्बाब्वे 0 |
ओवर 18 • नीदरलैंड्स 120/5
नीदरलैंड्स की 5 विकेट से जीत, 12 गेंद बाकीआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.667 |
नीदरलैंड्स | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.162 |
नामीबिया | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.730 |
यूएई | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.235 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ज़िम्बाब्वे | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.200 |
आयरलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.105 |
स्कॉटलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.304 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.563 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 2.113 |
इंग्लैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 0.473 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 1 | 7 | -0.173 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.422 |
आयरलैंड | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.615 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 0 | 3 | 2 | -0.571 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.319 |
पाकिस्तान | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.028 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 2 | 2 | 5 | 0.874 |
नीदरलैंड्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.849 |
बांग्लादेश | 5 | 2 | 3 | 4 | -1.176 |
ज़िम्बाब्वे | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.138 |