बांग्लादेश ने मैच जीत लिया है, ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद को मिड ऑफ पर खेल सिंगल लिया था, वहां से ओवर थ्रो तो दूसरा रन भी पूरा किया और लंकाई कप्तान हसरंगा मैदान पर निराश लेटे हुए, यह उनकी लगातार दूसरी हार है और अब उनके अगले दौर में पहुंचने की संभावना बहुत ही कम हो गई है, हालांकि उनके गेंदबाज़ों ने कम स्कोर का अंतिम ओवर तक अच्छा बचाव किया
श्रीलंका vs बांग्लादेश, 15वां मैच, ग्रुप डी at Dallas, T20 वर्ल्ड कप, Jun 07 2024 - मैच का परिणाम
11.40pm (10.10am): चलिए अब हमें दिजिए विदा। मिलते हैं शाम में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच के साथ।
नजमुल हसन शांतो, कप्तान, बांग्लादेश: हमने अपना 120% दिया। पिछले 10-15 दिनों से हम योजना बना रहे थे और सभी खिलाड़ियों ने उस योजना पर काम किया। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाज़ी की, लेकिन इस विकेट पर हमें यह मैच आसानी से जीतना चाहिए था। यह लिटन की एक महत्वपूर्ण पारी थी क्योंकि वह ख़राब फ़ॉर्म से जूझ रहे थे।
वनिंदु हसरंगा, कप्तान, श्रीलंका: हमारे बल्लेबाज़ों ने पहले 8-10 ओवरों में बेहतरीन बल्लेबाज़ी की थी। लेकिन इसके बाद हमने अपना मोमेंटम खो दिया। सबको पता है कि हमारी ताक़त हमारी गेंदबाज़ी है। अगर हमारे बल्लेबाज़ 150-160 का स्कोर करते हैं तो हमारे गेंदबाज़ आसानी से वे मैच जीता सकते हैं। पिछले दो मैचों में बल्लेबाज़ों ने अपना काम नहीं किया है। हमारे पास चार विशेषज्ञ गेंदबाज़ थे, सबने अपना काम किया, लेकिन दुर्भाग्य से हमारे ऑलराउंडर्स पांचवें गेंदबाज़ की भूमिका नहीं निभा पाए।
तीन विकेट लेने वाले बांग्लादेश के स्पिनर रिशाद हुसैन को प्लेयर ऑफ़ द मैच मिला है। उन्होंने कहा कि पिच और परिस्थितियां गेंदबाज़ों के लिए अच्छी थीं, जिसमें उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।
11.06pm (9.36am IST): पहली पारी में यह मैच एकदम से बांग्लादेश के पक्ष में था। उनके तेज़ गेंदबाज़ों और स्पिनरों दोनों ने अच्छी गेंदबाज़ी की और श्रीलंका को 124 पर ही रोक दिया। लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाज़ों ख़ासकर तुषारा ने कभी इस लक्ष्य को आसान नहीं बनने दिया। उन्होंने नई और पुरानी दोनों गेंदों से विकेट चटकाए और चार विकेट लेकर मैच को बनाए रखा। हालांकि उन्हें सिर्फ़ दो तेज़ गेंदबाज़ों के साथ खेलना महंगा पड़ गया, जब 19वें ओवर डालने के लिए उनके पास कोई गेंदबाज़ नहीं बचा और शानका को आना पड़ा। वहां मैथ्यूज़ भी आ सकते थे, लेकिन कप्तान ने शानका को चुना। ख़ैर, अब श्रीलंका की राहें मुश्किल हो गई हैं, क्योंकि उन्होंने अपना पहला मैच भी साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ गंवाया था।
क्या बाहरी किनारा लगा है, कीपर का तो यही मानना है, रिव्यू के लिए गए हैं श्रीलंका वाले, फिर से धीमी बाउंसर थी ऑफ स्टंप के बाहर, उसको हल्के हाथों से लेट चिप करने गए थे शॉर्ट थर्ड के ऊपर से, लेकिन बल्ले और गेंद का कोई कनेक्शन नहीं, रिव्यू में दिखा कि बाहरी किनारा भी नहीं लगा था, रिव्यू बेकार और महमूदउल्लाह सुरक्षित, वाइड गेंद भी होगा क्योंकि गेंद काफी ऊपर और काफी बाहर थी
काफी बाहर की बैक ऑफ लेँथ पटकी हुई गेंद को जाने दिया कीपर के लिए
पैड पर आई लेंथ गेंद को कलाईयों के सहारे मोड़ा डीप स्क्वेयर पर सिंगल क लिए
नीची रही चौथे स्टप की लेंथ गेंद, स्लॉग मारने गए थे बीट हुए
ऑफ साइड मं तीन फील्डर ऊपर
धीमी बैक ऑफ लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, उसको मोड़ा डीप स्क्वेयर पर और दो रन के लिए गए
लेकिन ये क्या लॉलीपॉप फुलटॉस दे दिया उन्होंने और उसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, खेल दिया डीप स्क्वेयर पर आधा दर्जन रनों के लिए, मैच दूर गई श्रीलंका से, महमूदउल्लाह इस गेंद का इंतजार कर रहे थे
अंतिम दो ओवरों में चाहिए 11 रन और शानका आए हैं
क्या बात, क्या बात, क्या बात तुषारा, फुल गेंद को डिफेंड किया कवर में, ओवर में दो वाइड सहित सिर्फ़ तीन रन और दो विकेट, मैच रोमांचक बनता हुआ
एक और डॉट बॉल, ऑफ स्टंप के बाहर निकली धीमी गुड लेंथ गेंद और बल्लेबाज़ को बाहरी किनारे पर बीट कराया
हैट्रिक गेंद पर चूके, लेग स्टंप के बाहर की यॉर्कर, वाइड होगा
यॉर्कर गेंद, एकदम पैरों पर, ऑन साइड में मोड़ना चाहते थे, लेकिन डीप होती गेंद से बीट हुए, गेंद पहले आई और बल्ला बाद में, जूते पर लगी गेंद, पगबाधा की जोरदार अपील, अंपायर ने ठुकराया तो रिव्यू लिया और रिव्यू सफल होगा, गेंद मिडिल-लेग स्टंप के बीच में घुसती, तुषारा अब हैट्रिक पर, श्रीलंका की भी वापसी हो चुकी है
विकेट निकाला है इस बार, ऑफ स्टंप छिटक गई, फुल गेंद थी, एकदम ऊपर और स्टंप की लाइन, आगे निकलकर और हटकर ऑन साइड में स्लॉग मारने गए थे, लेकिन गेंद कहां, बल्ला कहां, क्लीन बोल्ड और मैच रोमांचक होता हुआ
वाइड होगा, काफी ऊपर गई पटकी हुई गेंद, बाउंसर के लिए गए थे
मैच रोमांचक होता हुआ, 16 पर 13
स्क्वेयर लेग पर मोड़ा स्टंप की लेंथ गेंद को
सीधी गुड लेंथ गेंद को सीधा खेला बोलर की ओर
पांचवें स्टंप की नीची रहती लेंथ गेंद को बल्ले का मुंह खोल शॉर्ट थर्ड पर खेला
मिडिल स्टंप की फुल गेंद को कलाईयों के सहारे मोड़ा डीप स्क्वेयर पर
ऑफ स्टंप की फुल गेंद को मोड़ा मिडविकेट पर
गेंद हवा में थी, लेकिन मिड ऑफ के बायी ओर गिरी, चौथे स्टंप की फुल गेंद को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से मारने गए थे, लेकिन टाइमिंग बिल्कुल नहीं
क्या कैच लपका है थर्डमैन पर थीक्षणा ने, ऑफ स्टंप के बाहर की पटकी हुई बाउसर थी, शाकिब ने क्रीज में ही गेंद का इंतजार किया और अपर कट मारा, गेंद थर्डमैन के बायीं ओर और आगे गिर रही थी, थीक्षणा गेंद तक तेजी से आए और आगे डाइव लगाकर एक शानदार कैच लपका, थर्ड अंपायर ने चेक किया और कैच सही ढंग से लपका गया है
1W | ||||
2W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
ग्रैंड प्रायरी स्टेडियम | |
टॉस | बांग्लादेश, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2024 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 2646 |
मैच के दिन | 7 जून 2024 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | बांग्लादेश 2, श्रीलंका 0 |
ओवर 19 • बांग्लादेश 125/8
बांग्लादेश की 2 विकेट से जीत, 6 गेंद बाकीICC पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.017 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.305 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.331 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.709 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.599 |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.992 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.963 |
USA | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.906 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 8 | 2.791 |
इंग्लैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 3.611 |
स्कॉटलैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 1.255 |
नामीबिया | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.585 |
ओमान | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.062 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
वेस्टइंडीज़ | 4 | 4 | 0 | 8 | 3.257 |
अफ़ग़ानिस्तान | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.835 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.415 |
युगांडा | 4 | 1 | 3 | 2 | -4.510 |
पीएनजी | 4 | 0 | 4 | 0 | -1.268 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 4 | 4 | 0 | 8 | 0.470 |
बांग्लादेश | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.616 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 3 | 0.863 |
नीदरलैंड्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.358 |
नेपाल | 4 | 0 | 3 | 1 | -0.542 |