इस बार निकाल लिया है वढेरा ने छक्का और पूरा किया है एक और अर्धशतक, चौथे स्टंप पर लेंथ बॉल, एक्स्ट्रा कवर की ओर उठाकर ड्राइव किया है और इसी के साथ जीत गई है मुंबई इंडियंस
RCB vs MI, 54वां मैच at मुंबई, IPL 2023, May 09 2023 - मैच का परिणाम
MI की 6 विकेट से जीत, 21 गेंद बाकी
सूर्यकुमार और नेहाल वढेरा के बीच 140 रन की साझेदारी IPL में 3rd विकेट के लिए MI के तरफ़ सबसे बड़ी साझेदारी है, उन्होंने दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा के 132 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा
चलिए तो आज के लिए बस इतना ही, कल फिर हम सभी होेंगे आपके साथ। शुभ रात्रि।
सूर्यकुमार यादव, प्लेयर ऑफ द मैचटीम के नजरिए से यह बहुत जरूरी था और मैं योगदान दे पाया तो बहुत अच्छा लग रहा है। वे मुझे धीमी गेंदबाजी कर रहे थे और तब मैंने नेहाल से बात की कि अगर ऐसा होता है तो हम डबल चुराएंगे। गैप में बाउंड्री की बात है तो मैं अभ्यास इस तरह से करता हूं। मैं कंफर्ट जोन से बाहर आकर बल्लेबाजी करता हूं और वहीं रन बनाता हूं जहां मेरी ताकत है।
रोहित शर्मा, मुंबई इंडिंयस के कप्तान : मैंने टॉस के समय ही कहा था कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। हमारे और उनके मिलाकर चारों बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। मधवाल उत्तराखंड टीम का भी लीडर है। वह जानता है कि किस जगह पर गेंदबाजी करनी है। आखिरी ओवर जब वह करने आया तो यह हमारे लिए अच्छा रहा। मैं नहीं जानता कि यहां पर कितना स्कोर सही है, अगर पता भी होता तो मैं यह बताने वाला नहीं था। समय बदल चुका है, बल्लेबाज अलग तरह के शॉट खेल रहे हैं, हमने पिछले मैच में भी 200 रन चेज किए थे तो यह हमारी टीम के लिए बहुत अच्छा है।
फाफ डुप्लेसी, आरसीबी के कप्तान : हमें लगता है कि हम 20-22 रन पीछे रह गए थे। मुंबई की टीम अच्छा चेज करती है उनके पास डीप बैटिंग हैं। आखिरी पांच ओवरों में हम काफी रन नहीं बना पाए। 200 रन बहुत अच्छा स्कोर था लेकिन हम कोशिश करेंगे कि आगे अच्छा करें लेकिन यह वानखेड़े के अन्य विकेट से धीमा था। सूर्यकुमार जैसा बल्लेबाज जिसके पास हो तो वह हमेशा खुश ही होगा। सिराज हमारे लिए पहले हाफ में बहुत अच्छा रहा है। टी20 क्रिकेट में गेंदबाज हमेशा दबाव में रहते हैं।
11:19 pm क्या कमाल की बल्लेबाजी की है सूर्यकुमार यादव और नेहाल वढेरा ने। पहले इशान किशन ने आक्रमण किया और जब दो विकेट गिरे तो सूर्यकुमार ने नेहाल को समझाते हुए बल्लेबाजी की। नेहाल आक्रमण करते रहे और सटीक समय पर सूर्यकुमार आगे आए और एक यादगार जीत दिलाकर ले गए।
मिडिल स्टंप पर धीमी गति की बैक ऑफ लेंथ, पुल का प्रयास लेकिन चूके
ऑफ स्टंप पर डीपिंग फुल टॉस, लांग ऑन पर धकेलकर सिंगल चुराया है
चौथे स्टंप पर लेंथ बॉल, डीप कवर पर धकेलकर सिंगल चुराया है
पहली गेंद पर आउट हुए हैं टिम डेविड, चौथे स्टंप पर नकल बॉल, फुलर, चिप कर दिया है लांग ऑफ पर मैक्सवेल के हाथों में
समय हुआ है स्ट्रैटेजिक टाइम आउट का
अरे भाई आउट तो हुए हैं सूर्यकुमार लेकिन क्या कमाल की पारी खेलकर गए हैं, ऑफ स्टंप के करीब शफल कर गए थे, चौथे स्टंप पर लेंथ बॉल, स्लॉग करने चले गए डीप स्क्वायर लेग की ओर, जहां फिल्डर तैनात था
लीजिए इस बार तो छक्का लगा दिया है, शफल किया है और ऑफ स्टंप पर फुल टॉस थी और पुल कर दिया है डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर या इसको फाइन लेग ही कहिए
एक और चौका, चौथे स्टंप के बाहर लेंथ बॉल, कट कर दिया है डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर आसानी से
नो बॉल कमर के ऊपर शरीर पर, पुल कर दिया है फाइन लेग की ओर, एक और छक्का निकल आया है यह तो
आसानी से लांग ऑफ पर धकेलकर सिंगल चुराया है, चौथे स्टंप पर वाइड यॉर्कर का प्रयास
ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल, लांग ऑन पर धकेलकर सिंगल चुराया है
वढेरा ने भी लगाया है चौका, शफल किया है, लेग स्टंप पर लेंथ बॉल, शॉर्ट आर्म जैब लगाया है एक तरह से यह तो, डीप स्क्वायर लेग के बायीं ओर गेंद
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, डीप कवर की ओर कट किया है आसानी से
इस बार छक्का निकाल दिया है, मिडिल एंड लेग स्टंप पर लेंथ बॉल, गुगली, डीप मिडविकेट की ओर स्लॉग स्वीप कर दिया है
लेग स्टंप के बाहर फुलर, स्वीप का प्रयास, बल्ले का ऊपरी किनारा और शॉर्ट फाइन लेग के बायीं ओर से निकली है
पांचवें स्टंप पर वाइड यॉर्कर, लांग ऑफ की ओर धकेला है सिंगल के लिए
ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, पुल का प्रयास था, लेकिन एक्स्ट्रा कवर के बायीं ओर गिरी हवा में होती हुई गेंद
ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, शफल करके पुल का प्रयास, संपर्क सही नहीं, लांग ऑन की ओर गई गेंद
चौथे स्टंप पर फुलर, डीप कवर के दायीं ओर धकेलकर आसानी से अपने दो रन पूरे कर लिए हैं, इसी के साथ अर्धशतक भी पूरा किया है
इस बार छक्का, ऑफ स्टंप के करीब फुलर, लांग ऑन के ऊपर से उठाकर मार दिया है बेहद ही बेहतरीन छक्का, कोई नहीं रोक सकता था इस शॉट को, स्लॉट में गेंद कर बैठे हैं सिराज
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
वानखेडे़ स्टेडियम, मुंबई | |
टॉस | मुंबई इंडियंस, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच के दिन | 9 मई 2023 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
RCB प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (1st पारी, 14.1 ov) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | मुंबई इंडियंस 2, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 0 |
ओवर 17 • MI 200/4
MI की 6 विकेट से जीत, 21 गेंद बाकी