मैच (23)
IND(W) vs SL(W) (1)
ILT20 (2)
विजय हज़ारे ट्राफ़ी (19)
BBL (1)
फ़ीचर्स

आंकड़े: GT के ख़िलाफ़ मैच में विल जैक्स और विराट कोहली ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी

RCB के लिए विराट कोहली भी नहीं रहें पीछे, स्पिनरों को बनाया निशाना

2010 इससे पहले 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 200 के ऊपर के लक्ष्य को हासिल किया था। 2010 से 2024 के बीच 200 से ऊपर के लक्ष्य वाले ऐसे 16 मैचों में RCB को हार मिली है।
24 RCB ने 24 गेंद शेष रहते हुए 201 के लक्ष्य को हासिल किया। 200 के ऊपर के लक्ष्य का पीछा करते हुए शेष गेंदों के हिसाब से यह टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है।
1 RCB ऐसी पहली टीम है, जिसने IPL में 200 के ऊपर के लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट से जीत दर्ज की हो।
41 विल जैक्स ने 41 गेंदों में शतक लगाया, जो IPL का पांचवां सबसे तेज़ और RCB के लिए दूसरा सबसे तेज़ शतक है। क्रिस गेल के नाम RCB की तरफ़ से 30 गेंदों में शतक है।
95 मध्य ओवरों (7-16 overs) के बीच जैक्स ने 95 रन बनाए, जो कि IPL में तीसरा सर्वाधिक है। वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में डेक्कन चार्जर्स के ख़िलाफ़ 107 तो गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के ख़िलाफ़ मध्य ओवरों में 105 रन बनाए थे।
10 अर्धशतक पूरा करने के बाद जैक्स को अपने शतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ़ 10 गेंदें लगीं, जो कि 50 से 100 तक पहुंचने में सबसे कम गेंदें हैं।
7 विराट कोहली के नाम अब सात IPL सीज़न में कम से कम 500 रन हो गए हैं। डेविड वॉर्नर के नाम भी यह रिकॉर्ड है।
4 जैक्स के नाम चार टी20 शतक हैं और चारों 50 से कम गेंदों में आई हैं। गेल (10 बार), ग्लेन मैक्सवेल (5 बार) और सूर्यकुमार यादव (4 बार) ऐसा कर चुके हैं।
143 RCB ने मध्य ओवरों (7-16) में 143 रन बनाए, जो कि किसी भी IPL पारी में चौथा सर्वाधिक है।
61 कोहली ने स्पिनरों के ख़िलाफ़ 61 रन बनाए, जो कि एक IPL पारी में स्पिनरों के ख़िलाफ़ उनका सर्वाधिक रन है।
29 राशिद ख़ान ने 16वें ओवर में 29 रन दिए, जो उनके टी20 करियर का सबसे महंगा ओवर है। 2016 टी20 विश्व कप के दौरान भी साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ उन्होंने 29 रन दिए थे।

संपत बंडारुपल्ली ESPNcricinfo में स्टैस्टिशियन हैं