मैच (18)
GSL (3)
ENG vs IND (1)
ENG-U19 vs IND-U19 (1)
WI vs AUS (1)
Vitality Blast Men (2)
Vitality Blast Women (3)
ENG-W vs IND-W (1)
ज़िम्बाब्वे T20I त्रिकोणीय सीरीज़ (1)
SL vs BAN (1)
MAX60 (4)
ख़बरें

कुंबले: मुंबई इंडियंस को एक स्पिनर की ज़रूरत है और सिकंदर रज़ा वहां बिल्कुल फ़िट बैठते हैं

सिकंदर रज़ा के लिए साल 2022 सपनों सरीखा रहा है

Sikandar Raza leaps in joy after dismissing Shan Masood, Pakistan vs Zimbabwe, Perth, T20 World Cup, October 27, 2022

टी20 विश्व कप के एक मैच के दौरान रज़ा (फ़ाइल फ़ोटो)  •  Getty Images

पूर्व भारतीय स्पिनर और मुंबई इंडियंस के पूर्व मेंटॉर अनिल कुंबले ने कहा है कि इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस को एक विदेशी स्पिनर की ज़रूरत है और ज़िम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रज़ा उसमें बिल्कुल फ़िट बैठते हैं।
एक ब्रॉडकास्ट कार्यक्रम में बोलते हुए कुंबले ने कहा, "मुंबई के पास अभी कोई बड़े नाम वाला स्पिनर नहीं है। कुमार कार्तिकेय ने पिछले साल अच्छा ज़रूर प्रदर्शन किया था और अगर उन्हे एक और भारतीय स्पिनर की तलाश है तो उन्हें अमित मिश्रा या पीयूष चावला के साथ पीछे जाना पड़ सकता है। लेकिन शायद ऐसा नहीं होगा और उनके पास विदेशी स्पिनरों का विकल्प है। इसमें आदिल रशीद, तबरेज़ शम्सी और ऐडम ज़ैम्पा जैसे नाम शामिल हैं।"
हालांकि उन्होंने कहा कि इस साल ज़बरदस्त प्रदर्शन करने वाले रज़ा उनके लिए एक बेहतर विकल्प बन सकते हैं। वह कहते हैं, "मैं रज़ा के पीछे जाता क्योंकि वह मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी का विकल्प भी देते हैं। उनके स्पिन को पढ़ना भी आसान नहीं है और उन्होंने हालिया समय में बेहतर प्रदर्शन किया है।"
सिकंदर रज़ा के लिए साल 2022 सपनों सरीखा रहा है। उन्होंने इस साल सीमित ओवर क्रिकेट में करिश्माई प्रदर्शन किया है और अपनी टीम ज़िम्बाब्वे को कई मैच जिताए हैं।
इस साल सिकंदर रज़ा ने कुल 24 टी20आई खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35 की औसत से 735 रन और 18 की औसत से 25 विकेट लिए हैं। साथ ही उन्होंने 15 वनडे में 50 की औसत से 645 रन बनाए हैं। हाल ही में समाप्त हुई टी20 विश्व कप में उन्होंने 200 रन और 10 विकेट का डबल बनाया था और शीर्ष रनशीर्ष विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची, दोनों में टॉप 10 में थे।
कंधे में दर्द और बोन मैरो में इंफ़ेक्शन के कारण उन्हें अपनी गेंदबाज़ी एक्शन में बदलाव करना पड़ा और अब वह सुनील नारायण की तरह गेंद को पीछे से लाकर, छिपाकर गेंदबाज़ी करते हैं। हालांकि यह उनके लिए काफ़ी कारगर साबित हो रहा है।