क्या ऑरेंज कैप की दौड़ में साई सुदर्शन को पछाड़ पाएंगे सूर्यकुमार और कोहली?
पर्पल कैप की दौड़ में प्रसिद्ध का मुक़ाबला हेज़लवुड और बुमराह से
ESPNcricinfo स्टाफ़
31-May-2025
1
IPL 2025 में अब बस अंतिम दो मुक़ाबले बचे हैं। शुक्रवार रात एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराया और इसका मतलब है कि अब ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ भी अपने आख़िरी मोड़ पर है। कुछ शीर्ष खिलाड़ी अब और रन या विकेट नहीं जोड़ जाएंगे, इसलिए जो खिलाड़ी लीग में बने हुए हैं, उनके पास ख़ुद को साबित करने का आखिरी मौक़ा है।
साई सुदर्शन और शुभमन गिल इस मैच से पहले रन बनाने वालों की सूची में सबसे ऊपर थे। साई सुदर्शन ने 80 रन बनाए, लेकिन गिल सिर्फ़ एक रन पर आउट हो गए। इससे साई सुदर्शन सीज़न में 700 रन पार करने वाले इकलौते खिलाड़ी बने और उनके रनों की संख्या 759 रन पर पहुंच गई। वहीं गिल 650 रन के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए।
इन दोनों के बीच सूर्यकुमार यादव हां, जिन्होंने मैच में 33 रन बनाए। सूर्यकुमार के नाम अब 673 रन हैं और साई सुदर्शन व गिल के विपरीत उनके पास कम से कम एक या दो और पारियां बची हैं, जहां वह साई सुदर्शन को पीछे छोड़ सकते हैं।
उनको असली चुनौती विराट कोहली से है, जिनके नाम 614 रन हैं। हालांकि एक मैच में उन्हें 759 रनों तक पहुंच पाना बहुत मुश्किल होगा।
प्रतियोगिता में अभी भी बने हुए खिलाड़ियों में अगला नाम प्रभसिमरन सिंह का है, जो 517 रन के साथ दसवें स्थान पर हैं। उनके बाद श्रेयस अय्यर हैं, जिनके नाम 516 रन हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा का IPL सफ़र समाप्त हो गया है, लेकिन मैच में 2 विकेट, 25 विकेट के साथ वह शीर्ष पर पहुंच गए हैं। दूसरे नंबर पर 24 विकेट के साथ नूर अहमद हैं, लेकिन उनकी टीम का सफ़र इस सीज़न समाप्त हो चुका है। इससे RCB के जॉश हेज़लवुड और MI के ट्रेंट बोल्ट के पास पर्पल कैप जीतने का मौक़ा है, जिनके नाम 21 विकेट हैं।
बाकी बचे खिलाड़ियों में MI के जसप्रीत बुमराह और PBKS के अर्शदीप सिंह हैं, जिनके पास 18-18 विकेट हैं। हालांकि दोनों का 25 विकेट तक पहुंचना शायद मुश्किल होगा।
1