ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट के बगल से कट कर दिया है वोक्स ने और इस चौके के साथ इंग्लैंड ने यह मुक़ाबला और सेमीफ़ाइनल का टिकट अपने नाम कर लिया है, मेज़बान ऑस्ट्रेलिया की सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की उम्मीदें ख़त्म
श्रीलंका vs इंग्लैंड, 39वां मैच, ग्रुप 1 at Sydney, टी20 विश्व कप, Nov 05 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
अब वक़्त हो चला है आप सबसे विदा लेने का। हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।
10:22 pm मैच की शुरुआत में पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने ज़बरदस्त वापसी की और श्रीलंका को 150 के नीचे रोक दिया। रन चेज़ में उनके दोनों ओपनरों बटलर और हेल्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन मिडिल ओवरों में श्रीलंका ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाकर हल्की वापसी ज़रूर कर ली थी, लेकिन स्टोक्स ने समझदारी से बल्लेबाज़ी करते हुए अंत तक खड़े रहकर इंग्लैंड की जीत की दहलीज़ पार कराया।
इंग्लैंड की इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने का मतलब है कि मेज़बान देश का पुरुष टी20 विश्व कप नहीं जीतने का सिलसिला बरक़रार रहेगा, साथ ही किसी टीम द्वारा लगातार दो ख़िताब नहीं जीत पाने का सिलसिला भी बऱकरार रहेगा।
टी20 विश्व कप के आठ आयोजनों में छह बार मेज़बान टीम राउंड दो से आगे नहीं बढ़ सकी है।
साउथ अफ़्रीका 2007 - राउंड 2
इंग्लैंड 2009 - राउंड 2
वेस्टइंडीज़ 2010 - राउंड 2
श्रीलंका 2012 - उप विजेता
बांग्लादेश 2014 - राउंड 2
भारत 2016 - सेमीफ़ाइनल
भारत (ओमान/यूएई) 2021 - राउंड 2
ऑस्ट्रेलिया 2022 - राउंड 2
Mustafa Moudi : "मजेदार तथ्य: अगर अफगानिस्तान कल जीता होता, तो हमने पिछले 2 मैचों में 2 राशिद को प्लेयर ऑफ द मैच जीतते देखा होता !!" अफ़ाग़ानिस्तान वाले राशिद हैं, ये रशीद हैं मुस्तफ़ा भाई
आदिल रशीद को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया है: "यह कड़ा मुक़ाबला था। ऐसा टी20 क्रिकेट में होता है। उन्होंने अच्छी गेंदबाज़ी की और दबाव बनाया लेकिन स्टोक्स ने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की जिससे हम मैच जीत पाए। आप कुछ विकेट गंवा देते हैं और कुछ डॉट गेंद खेलते हैं और इस तरह से टी20 क्रिकेट में खेल चलता है लेकिन शुक्र है कि हम लगातार रन चेज़ में बने रहे और मैच जीत पाए"
ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद, पुल करना चाहा लेकिन चूके, धीमी गेंद थी
छोटी गेंद पर अपर कट किया, थर्डमैन से पहले गिरी गेंद
हसरंगा कै पैर में तकलिफ है, वह बाहर जा रहे हैं
ऑफ स्टंप के बाहर धीमी लेंथ गेंद, एक्स्ट्रा कवर की दिशा से खेला, आगे की ओर भागर आ रहे हसरंगा से थोड़ा फंबल हुआ और दूसरा रन आसानी से पूरा किया दोनों बल्लेबाज़ों ने
स्टंप लाइन में फुल गेंद, क्रीज के अंदर खड़े स्टोक्स ने डीप मिडविकेट पर खेला कलाईयों के सहारे
ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद, सीधे बल्ले से कवर के पास खेला
ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद, लॉन्ग ऑफ की दिशा में हल्के हाथ से खेलकर दो रन भाग लिए दोनों बल्लेबाज़ों ने
वाइड यॉर्कर करने का प्रयास, लेकिन बाहर कर बैठे, स्टोक्स ने देखा और छोड़ दिया, अंपायर के दोनों हाथ हवा में
लेग स्टंप पर लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर दो रन भाग लिए, डाइव लगाकर रोका वहां हसरंगा ने, थ्रो करने की स्थिति में नहीं थे, रिले थ्रो जब तक आता, दो रन का मौका
धीमी लेंथ गेंद, ऑफ स्टंप के आसपास, फाइनलेग की ओर मोड़ना चाहते थे स्टोक्स, लेकिन गेंद उनके बल्ले के भीतरी किनारे पर लगकर शरीर पर लगकर वहीं लुढ़की, स्टोक्स ने रन चुरा लिया
ऑफ स्टंप के बाहर जड़ मे गेंद, स्टोक्स ने खोदकर निकाला और मिडऑफ के पीछे से दो रन लेना चाहते थे लेकिन देखा फील्डर उधर झपट्टा मार रहे हैं तो अपना मन बदला
इंग्लैंड के ख़ेमे में खलबली देखी जा सकती है। करन के आउट होते ही नाराज दिखे लिविंगस्टन
फाइनलेग पर लपक लिए गए हैं करन! छोटी गेंद थी, करन ने हल्का शफल करते हुए पुल किया लेकिन फाइनलेग को नहीं टपा पाए, दबाव में बढ़िया कैच वहां, मैच खुल गया है अब
ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गेंद, बल्ला चलाया स्टोक्स ने लेकिन गेंद उनके बल्ले के नीचले हिस्से पर लगकर लॉन्ग ऑफ के पास गई
छोटी गेंद, करन ने पीछे हटते हुए अपर कट किया, इस ओवर में चार गेंदों में पहला सिंगल आया
चौथे स्टंप पर लेंथ गेंद, शफल करते हुए बैकवर्ड प्वाइंट की ओर खेला
ऑफ स्टंप के बाहर हल्की बैक ऑफ लेंथ गेंद थी, दबाया, बैकवर्ड प्वाइंट पर शानदार फील्डिंग, सिंगल बचाया
फुल गेंद को ड्राइव किया मिडविकेट के पास, पांचवें स्टंप पर गेंद
लहिरू कुमारा
ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद, कट करना चाहते थे स्टोक्स लेकिन गेंद गई एक्स्ट्रा कवर के पास
लेग स्टंप पर लेंथ गेंद, डीप स्क्वेयरलेग और डीप मिडविकेट के बीच खेलकर दो रन भाग लिए दोनों बल्लेबाज़ों ने
स्टंप लाइन की गेंद, अंदर आ रही थी, स्टोक्स ने रिवर्स स्वीप करना चाहा, लेकिन पूरी तरह से चूक गए थे, गेंद उनके ग्लव्स पर लगी थी, इसीलिए बच गए
ओवर 20 • इंग्लैंड 144/6
इंग्लैंड की 4 विकेट से जीत, 2 गेंद बाकीआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.667 |
नीदरलैंड्स | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.162 |
नामीबिया | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.730 |
यूएई | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.235 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ज़िम्बाब्वे | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.200 |
आयरलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.105 |
स्कॉटलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.304 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.563 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 2.113 |
इंग्लैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 0.473 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 1 | 7 | -0.173 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.422 |
आयरलैंड | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.615 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 0 | 3 | 2 | -0.571 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.319 |
पाकिस्तान | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.028 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 2 | 2 | 5 | 0.874 |
नीदरलैंड्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.849 |
बांग्लादेश | 5 | 2 | 3 | 4 | -1.176 |
ज़िम्बाब्वे | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.138 |