परिणाम
5th Match, Group A, शारजाह, October 05, 2024, ICC महिला T20 विश्व कप

AUS-W की 6 विकेट से जीत, 34 गेंद बाकी

प्लेयर ऑफ़ द मैच
3/12
megan-schutt
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
ashleigh-gardner
प्रीव्यू

श्रीलंका के ख़िलाफ़ ऑस्ट्रेलिया मज़बूत, बांग्लादेश के ख़िलाफ़ इंग्लैंड के पास स्पिनरों की भरमार

T20 World Cup के उद्घाटन मुक़ाबले में बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ चार कैच भी छोड़े थे

Chamari Athapaththu belts out an appeal - successfully - for the lbw of Aliya Riaz, Pakistan vs Sri Lanka, Women's T20 World Cup 2024, Sharjah, October 3, 2024

अतापत्तू पर रहेंगी निगाहें  •  ICC/Getty Images

शारजाह, दोपहर दो बजे (स्थानीय समयानुसार)
ऑस्ट्रेलिया का दल : अलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फ़ीबी लिचफ़ील्ड, तालिया मैकग्रा, सोफ़ी मोलिन्यू, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगान शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, टाएला व्लेमिंक
श्रीलंका का दल : चमरी अतापत्तू (कप्तान), विष्मी गुणारत्ने, नीलाक्षी डिसिल्वा, हसिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समाराविक्रमा, अमा कंचना, कविशा दिलहारी, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलासूर्या, उदेशिका प्रबोधनी, इनोशी प्रियदर्शिनी, इनोका रनावीरा, शशिनी गिम्हानी, सचिनी निसांसला
हालिया फ़ॉर्म : अभ्यास मैच में बांग्लादेश और स्कॉटलैंड को परास्त करने के बाद श्रीलंका को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने अपने दोनों अभ्यास मैच में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जीत दर्ज की।
महत्वपूर्ण ख़बर : पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 117 के लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर महज़ 85 रन बनाने वाली श्रीलंका का सामना शारजाह की गर्मी में अब ऑस्ट्रेलिया से होगा। गुरुवार को श्रीलंका ने तीन कैच छोड़े थे लिहाज़ा उन्हें इस मैच में अपने क्षेत्ररक्षण को भी मज़बूत करना होगा। ऑस्ट्रेलिया भी स्पिन को तवज्जो दे सकती है और उनके पास इस भूमिका को अदा करने के लिए ऑलराउंडर भी मौजूद हैं।
ऑस्ट्रेलिया को T20I में श्रीलंका के ख़िलाफ़ एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। 2023 के T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
बेथ मूनी पर रहेंगी नज़रें : 2023 के संस्करण में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट रहीं बेथ मूनी का हालिया फ़ॉर्म संतोषजनक नहीं रहा है। अपनी पिछली पांच T20I पारियों में वह एक भी बार 15 से अधिक का स्कोर नहीं बना पाई हैं। हालांकि इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अभ्यास मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी और द हंड्रेड में भी उन्होंने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए 54 गेंदों पर नाबाद 99 रनों की पारी खेली थी।
शारजाह, शाम छह बजे (स्थानीय समयानुसार)
बांग्लादेश का दल : निगार सुल्‍ताना (कप्‍तान और विकेटकीपर), नाहिदा अख्‍़तर, मुर्शिदा ख़ातून, शोरना अख्‍़तर, ऋतु मोनी, शोभना मोस्‍त्री, रबिया ख़ान, सुल्‍ताना ख़ातून, फ़ातिमा ख़ातून, मारुफ़ा अख्‍़तर, जहांनारा आलम, दिलारा अख्‍़तर, ताज नेहर, शथी रानी, दिशा बिश्‍वास
इंग्लैंड का दल : हेदर नाइट (कप्‍तान), लॉरा बेल, माइया बाउचर, एलिस कैप्‍सी, चार्ली डीन, सोफ़‍िया डंकली, सोफ़ी एक्‍लस्‍टन, डेनियल गिब्‍सन, सारा ग्‍लेन, बेस हीथ, एमी जोंस (विकेटकीपर), फ़्रेया कैंप, नैट सीवर ब्रंट, लिंसे स्मिथ, डैनी वायट
हालिया फ़ॉर्म : बांग्लादेश ने अपने विश्व कप अभियान का आग़ाज़ स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ 16 रनों से जीत के साथ किया है। दूसरे अभ्यास मैच में उन्होंने पाकिस्तान को भी हराया था। इंग्लैंड को अपने पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा था जबकि दूसरे अभ्यास मैच में उन्होंने न्यूज़ीलैंड को पांच विकेट से हराया था।
महत्वपूर्ण ख़बर : 2023 की तुलना में बांग्लादेश का दल अधिक मज़बूत नज़र आ रहा है और उनके दल में स्पिनर की भरमार भी है। इंग्लैंड के पास भी स्पिनर की कमी नहीं है। बाएं हाथ की स्पिनर लिंसे स्मिथ की वापसी हो चुकी है और सोफ़ी एक्‍लस्‍टन, चार्ली डीन, सारा ग्‍लेन और एलिस कैप्‍सी के रूप में भी कई स्पिनर मौजूद हैं। इंग्लैंड पिच में टर्न को देखते हुए अधिक उछाल न होने की स्थिति में तीन प्रमुख स्पिनर के साथ मैदान में उतर सकती है।
सारा ग्लेन पर रहेंगी नज़रें : एक्लस्टन भले ही इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं, लेकिन आप अपनी नज़रें ग्लेन पर टिका लिजिए। वह 2023 T20 विश्व कप के बाद से इंग्लैंड की दूसरी सबसे सफल स्पिनर हैं और उनकी इकॉनमी सिर्फ़ 5.27 की रही है। वह निचले क्रम में आकर अच्छी बल्लेबाज़ी भी कर सकती हैं। 25 साल की ग्लेन का यह तीसरा T20 विश्व कप होगा।

विशाल दीक्षित ESPNcricinfo में असिस्टेंट एडिटर हैं

Language
Hindi
जीत की संभावना
AUS-W 100%
SL-WAUS-W
100%50%100%SL-W पारीAUS-W पारी

ओवर 15 • AUS-W 94/4

AUS-W की 6 विकेट से जीत, 34 गेंद बाकी
स्मार्ट स्टैट्स द्वारा संचालित
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
AUS-W पारी
<1 / 3>

ICC महिला T20 विश्व कप

Group A
टीमMWLअंकNRR
AUS-W44082.223
NZ-W43160.879
IND-W42240.322
पाकिस्तान4132-1.040
SL-W4040-2.173
Group B
टीमMWLअंकNRR
WI-W43161.536
SA-W43161.382
ENG-W43161.091
BAN-W4132-0.844
स्‍कॉटलैंड4040-3.129