बैकफुट पर जाकर, हल्के हाथों से खेला, अंतिम वक्त में बल्ले का मुंह खोला, तीन रन चुरा लिये, उम्दा तालमेल दोनों ही बैटरों के बीच
साउथ अफ़्रीका महिला vs वेस्टइंडीज़ महिला, 23वां मैच at Wellington, महिला विश्व कप, Mar 24 2022 - मैच का परिणाम
4.54 PM चलिये, आज के लिये बस इतना ही। अब 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के मैच में आपसे रूबरू होंगे। तब तक के लिये विदा।
4.52 PM वेस्ट इंडीज़ की कप्तान टेलर ने कहा कि अब हम यह उम्मीद कर रहे हैं कि दक्षिण अफ्रीका अगले मैच में भारतीय टी्म पर जीत दर्ज करे। लेकिन यह कुछ ऐसा है जिस पर हमारा नियंत्रण नहीं है। अंक तालिका के में वेस्ट इंडीज़ अब सात अंकों के साथ इस समय तीसरे पायदान पर है। जबकि भारतीय टीम 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
4.50 PM दक्षिण अफ्रीकी कप्तना ने सेमीफाइनल में पहुँचने पर खुशी ज़ाहिर की। कप्तान सुने लूस ने दक्षिण अफ्रीका की खराब बल्लेबाज़ी पर चिंता ज़ाहिर तो की लेकिन उन्होंने कहा कि इस छोटी पारी में मिनॉन की उम्दा बल्लेबाज़ी सकारत्मक पहलू है।
4.47 PM मैच रद्द हो गया! बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज़ के बीच मुकाबला रद्द हो गया है। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल मेें प्रवेश कर गयी है। दक्षिण अफ्रीका नॉकआउट में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गयी है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल मेें प्रवेश कर चुकी है।अब लड़ाई दो रिक्त स्थानों को भरने की है।
4.05 PM मैदान पर बरसात की शुरुआत हो गयी है, और खेल में रुकावट पैदा हुई। दोनों ही टीमें वापस पवेलियन की ओर जाती हुईं। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बेहद कम अंतराल में अपने चार विकेट गंवा दिये हैं। वेस्ट इंडीज़ के गेंदबाज़ों ने अब तक किफायती गेंदबाज़ी की है। हालांकि मैथ्यूज़ को ओवर महंगा ज़रूर साबित हुआ और फील्डींग के दौरान मिसफील्ड भी हुई। लेकिन कुल मिलाकर इस मुकाबले में अब तक वेस्ठ इंडीज़ ड्राइविंग सीट पर है।
बहरहाल मैदान पर बारिश का आंख मिचौली का खेल जारी है। 26-26 ओवरों के इस खेल में वेस्ट इंडीज़ ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। कप्तना टेलर के इस फैसले को गेंदबाज़ों ने सही साबित कर दिखाया। दक्षिण अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाज़ों को वेस्ट इंडीज़ ने सस्ते में पवेलियन रवाना कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के कुल तीन बल्लेबाज़ों को अकेले हेनरी ने अपना शिकार बनाया जबकि कॉर्नेल ने लिज़ेल ली को पवेलियन चलता कर दिया।
ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ की गेंद को ज़ड़ दिया चौके के लिये कवर की तरफ, लगातार तीन चौके
कट किया, स्लीप और बैकवर्ड प्वाइंट के बीच में से, लगातार दो चौके
फुल सेंथ गेद को मि़डऑन की तरफ करार प्रहार किया, हेनरी ने डाइव लगायी लेकिन गेंद को रोक नही्ं पायीं चौका गया और अफ्रीका के पचास रन पूरे
गुड लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से खेला
मैथ्यूज़ को लाया गया है आक्रमण पर, ऑफ स्पिन के साथ, इस फिरकी को कैसे भेदेगी दक्षिण अफ्रीकी टीम
कट किया बैकफुट पर थर्ड मैन से काफी दूर गेंद चौका मिलेगा, रूम बनाया था गुड लेंथ की चौथे स्टंप की गेंद पर
एक्सट्रा कवर की तरफ ड्राइव लगायी, मिसफील्ड हुआ
ऑफ स्टंप की गेंद को हल्के हाथों से खेला ऑफ साइड में
अंदर आती गेंद को सम्मान दिया, मिडल स्टंप पर गुड लेंथ की गेंद थी
अंदर आती गेंद को वापस हेनरी की तरफ खेला, फुल लेंथ की गेंद थी मिडल स्टंप पर
कट किया बैकफुट पर जाकर, दो रन चुराये
हेनरी दो स्लीप के साथ
बैकफुट पर जाकर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ खेला, लेग स्टंप पर थी गेंद, हल्का उछाल भी था गेंद में, ओवर की समाप्ति
फुल लेंथ की गेंद को डीप कवर की तरफ खेला, लेकिन फील्डर मौजूद
कट किया बैकफुट पर, लेकिन अंदरूनी किनारा लगा, कीपर के पास एक टप्पे में पहुँची लेकिन फंबल हुईं कीपर और एक रन चुरा लिया
कट किया ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को, थर्ड मैन पर फील्डर ने दायीं ओर डाइव लगायी लेकिन बचा नहीं पायी गेंद को
ऑफ स्टंप के बाहर हल्का शॉट गेंद, बैकफुट पर जाकर हल्के हाथों से खेला ऑफ साइड की ओर
ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर डाइव लगाया कवर की तरफ
डॉटिन को लाया गया है, एक स्लीप के साथ
ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ की गेंद को खेलने का जोखिम नहीं लिया, गेंद पड़ने के बाद अंदर की तरफ आयी थी
गुड लेंथ की गेंद को हल्के बल्ले से मिडऑफ की तरफ खेला
फुल लेंथ की गेंद को सीधा खेला, मिडऑफ की तरफ, बॉलर ने दायीं ओर डाइव भी लगायी
2W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
बेसिन रिज़र्व, वेलिंगटन | |
टॉस | वेस्टइंडीज़ महिला, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2021/22 |
मैच नंबर | महिला वनडे नं. 1266 |
मैच के दिन | 24 मार्च 2022 - दिन का मैच (50-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | साउथ अफ़्रीका महिला 1, वेस्टइंडीज़ महिला 1 |