खेल ख़त्म। वो कहते हैं ना, राइट इन टू ब्लॉकहोल। वैसे ही गेंद थी। यॉर्कर लेंथ की गेंद मिडिल स्टंप पर और न्याउची के पास इसका कोई जवाब नहीं था, बोल्ड हो गए वह। इसी के साथ रोमांचक मुक़ाबले में भारतीय टीम को मिली जीत
ज़िम्बाब्वे vs भारत, 3rd ODI at हरारे, ज़िम्बाब्वे बनाम भारत, Aug 22 2022 - मैच का परिणाम
यह सीरीज़ यहीं ख़त्म होती है। हालांकि एक बात कहते हुए ही इस सीरीज़ की समाप्ति होनी चाहिए। ज़िम्बाब्वे की जनता ने जिस तरीक़े से क्रिकेट का आनंद लिया, वह अदभुत था। वे गीत गा रहे थे। अपने ही अंदाज़ में नृत्य कर रहे थे। जीत-हार की फिक्र किए बिना वे अपनी टीम और क्रिकेट को मनोबल बढ़ा रहे थे। खेल की इस संस्कृति का हमेशा सम्मान होना चाहिए। शुभ रात्रि।
राहुल: हम इस मौके का फ़ायदा उठाना आए थे और इसमें सफल रहे। हम चाह रहे थे कि मैदान पर रहते हुए काफ़ी कुछ सीखा जाए। आज के मैच को हम पहले ख़त्म करना चाहते थे लेकिन विपक्षी टीम ने हमें ऐसा नहीं करने दिया। गिल ने पूरी सीरीज़ में बढ़िया बल्लेबाज़ी की। उन्होंने आईपीएल में और पिछले सीरीज़ में काफ़ी बल्लेबाज़ी की। उन्हें काफ़ी अच्छी तरह से पता है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
चकाब्वा: भारत ने आज काफ़ी अच्छा खेल दिखाया और वे अंत तक हार मानने के लिए तैयार नहीं थे। हमने आज के मैच में बढ़िया संघर्ष किया और एक मुश्किल स्थिति से मैच को अपने पक्ष में लाने का प्रयास करने में लगभग सफल रहे। इसमें रज़ा की शानदार पारी सबसे बड़ो रोल था।
शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं ज़्यादा डॉट गेंद नहीं खेलना चाह रहा था। मैं जब पिच पर गया तो कुछ गेंदबाज़ शानदार गेंदबाज़ी कर रहे थे लेकिन किशन के साथ मेरी साझेदारी काफ़ी बढ़िया रही। शतक बनाना हमेशा स्पेशल होता है, मैं इससे पहले भी शतक के आस-पास पहुंचा था लेकिन वहां मैं शतक बनाने में सफल नहीं हो पाया था। हालांकि आज शतक बना कर काफ़ी अच्छा लग रहा है।
5.22 pm पहले दो मैचों की तुलना में आज का मैच काफ़ी अच्छा था। कभी भी नहीं लगा कि यह मैच एकतरफ़ा होने वाला है। पहले ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों ने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए भारत को एक बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया और उसके बाद जिम्बाब्वे के बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही सकारात्मक बल्लेबाज़ी की। सिकंदर रज़ा की बेहतरीन पारी ने एक समय लगभग भारत को मैच से बाहर कर दिया था लेकिन भारतीय टीम ने बढ़िया वापसी की।
इस बार एक्सट्रा कवर की दिशा में हवाई ड्राइव किया और दो रन लेने का प्रयास लेकिन दीपक की चपलता ने ऐसी किसी भी संभावना को ख़त्म कर दिया
ऑफ़ स्टंप के बाहर की फुलर लेंथ गेंद, ऑन साइड में बड़ा शॉट लगाने का प्रयास लेकिन कोई कनेक्शन नहीं फिर से
आवेश आख़िरी ओवर करेंगे, फ़ाइन लेग ऊपर
फिर से धीमी गेंद, फिर से रूम बना कर ऑफ़ साइड में गेंद को उड़ा कर मारने का प्रयास लेकिन कोई कनेक्शन नहीं, सर शार्दुल को सलाम ठोकिए इस शानदार ओवर के लिए
फिर से धीमी गति से की गई गुडलेंथ गेंद, आगे निकल कर ऑफ़ साइड में गेंद को मारने का प्रयास लेकिन कोई कनेक्शन नहीं
न्याउची नए बल्लेबाज़
गिल आज कोई ग़लती नहीं करेंगे, बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को लांग ऑन की दिशा में उड़ा कर मारा बैकफ़ुट पर जाकर, बल्ले के नीचले हिस्से में लगी गेंद, सीमा रेखा पर गिल खड़े थे, उन्होंने आगे की तरफ़ डाइव लगाया और रज़ा की सिकंदर वाली पारी को ख़त्म कर दिया
धीमी गति से कई गई गेंद, अपने सामने ही गेंद को पुश कर के रन के लिए भागे, शार्दुल ने गेंद को पकड़ कर नॉन स्ट्राइक एंड पर मारा लेकिन लगी नहीं गेंद
धीमी गति से की गई गुडलेंथ गेंद, ऑन साइड में लपेट कर मारने का प्रयास लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़
रिचर्ड एनगरावा नए बल्लेबाज़
बोलर के सिर के ऊपर से गेंद को मारने का प्रयास लेकिन कनेक्शन कुछ ख़ास नहीं, एक ही रन मिलेगा
शार्दुल 49वां ओर डालेंगे, फाइन लेग और थर्डमैन ऊपर
पैड पर लगी गेंद और अंपायर ने आउट दिया, एवंस ने रिव्यू लिया है, गुडलेंथ गेंद को बैकफ़ुट पर जाकर लेग साइड में उड़ा कर मारने का प्रयास, लेकिन बल्ले को छका कर गेंद पैड के ऊपरी हिस्से पर लगी, तीसरे अंपायर ने कहा, पिचिंग - इन लाइन और विकेट्स - हिटिंग, मतलब एवंस चले पवेलियन
लो जी अबकी बार अंदरूनी किनारा लग कर चौका मिला है, यॉर्कर लेंथ की गेंद, ऑन साइड में गेंद को मारने का प्रयास लेकिन भीतरी किनारा लगा और कीपर के बाईं तरफ़ से गेंद सीमा रेखा के बाहर
फिर से फुलर लेंथ की गेंद चौथे स्टंप पर, लांग ऑन की दिशा में काफ़ी ज़ोर से गेंद को ड्राइव किया
फिर से गेंद को एक्सट्रा कवर की दिशा में उड़ाया है, कमाल का कनेक्शन, ऑफ़ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ की गेंद, जबर हवाई ड्राइव, मैच लगभग ज़िम्बाब्वे के पाले में
रज़ा भाई साहब आज फिर से दिल जीत रहे हैं, फाइन लेग का खिलाड़ी सर्कल में थे, ऑफ़ साइड में शफ़ल करते हुए रैंप शॉट लगाया फ़ाइन लेग की दिशा में, गेंद सीमा रेखा के बाहर
इस बार धीमी गति की बैक ऑफ़ लेंथ गेंद, छोड़ देते तो वाइड हो जाती, लांग ऑन की दिशा में गेंद केला कर स्ट्राइक रज़ा को दिया
मनु अजमानी: "जितनी अच्छी इनिंग आज सिकंदर रज़ा ने खेली है, आज तो ज़िम्बाब्वे का जीतना बनता है। हमें भी ऐसे झटके मिलते रहने चाहिए समय पर।"
इन साइड आउट शॉट, ऑफ़ स्टंप के बाहर की फुलर लेंथ गेंद, डीप कवर के फील्डर ने दाहिने तरफ़ भाग कर दो रन पूरा किया
लांग ऑन की दिशा में लेंथ गेंद को उड़ा कर मारा, हालांकि बल्ले के नीचले हिस्से में लग कर गेंद ज़्यादा दूर नहीं गिरी
तेज़ गति से की गई शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद, पुल करने का प्रयास लेकिन बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं
ऑफ़ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद, कट मारने का प्रयास, लेकिन बीट हुए और अंपायर ने वाइड दिया,किशन निराश की वाइड क्यों दिया गया
ऑफ़ स्टंप के बाहर की यॉर्कर लेंथ गेंद, शॉर्ट थर्डमैन की दिशा में गेंद को गाइड कर के तेज़ी से रन चुराया
1W | ||||
2W | 1W | |||
1W | ||||
1W | ||||
2W | ||||
हरारे स्पोर्ट्स क्लब | |
टॉस | भारत, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ | |
सीरीज़ परिणाम | भारत जीते 3-मैच की सीरीज़ 3-0 |
मैच नंबर | वनडे नं. 4457 |
मैच के दिन | 22 August 2022 - दिन का मैच (50-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | भारत 10, ज़िम्बाब्वे 0 |
आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 24 | 16 | 5 | 175 | 0.914 |
इंग्लैंड | 24 | 15 | 8 | 155 | 0.976 |
बांग्लादेश | 24 | 15 | 8 | 155 | 0.221 |
भारत | 21 | 13 | 6 | 139 | 0.782 |
पाकिस्तान | 21 | 13 | 8 | 130 | 0.108 |
ऑस्ट्रेलिया | 18 | 12 | 6 | 120 | 0.785 |
अफ़ग़ानिस्तान | 15 | 11 | 3 | 115 | 0.573 |
सा. अफ़्रीका | 21 | 9 | 10 | 98 | -0.077 |
वेस्टइंडीज़ | 24 | 9 | 15 | 88 | -0.738 |
श्रीलंका | 24 | 7 | 14 | 81 | -0.369 |
आयरलैंड | 24 | 6 | 15 | 73 | -0.358 |
ज़िम्बाब्वे | 24 | 6 | 17 | 65 | -0.952 |
नीदरलैंड्स | 24 | 3 | 20 | 35 | -1.179 |