गेम ओवर... फुलर लेंथ की गेंद को लांग ऑन की दिशा में उड़ा कर मारा गया, बल्ले के नीचले हिस्से में लगी गेंद और सीधे गई सीमा रेखा पर खड़े कोहली के पास। आईपीएल में यह तीसरा सबसे कम स्कोर है
RCB vs RR, 60th Match at जयपुर, IPL 2023, May 14 2023 - मैच का परिणाम
इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम प्वाइंट टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। साथ ही अब उनके पास एक अच्छा मोमेंटम है। अगल अगले मैच की तरफ़ रूख़ करते हैं। जिसकी कॉमेंट्री आप यहां पढ़ सकते हैं।
वेन पर्नेल को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे बल्लेबाज़ों को इस जीत का श्रेय देना चाहिए। उन्होंने ही हमें एक सकारात्मक मोमेंटम दिया। उन्होंने हमे यह संदेश दिया कि धीमी गेंदें की जाए। साथ ही विकेट की लाइन में लगातार गेंदें डाली जाए। हम अपने प्लान को लागू करने में सफल रहे।
फ़ाफ़ डुप्लेसी: हमारे नेट रन रेट के लिए यह काफ़ी बढ़िया परिणाम है। हमने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए परिस्थितियों का अच्छे तरीक़े से पढ़ा। हमें ऐसा लगा था कि 160 का स्कोर एक अच्छा स्कोर होगा। हमने 15वें ओवर तक बढ़िया बल्लेबाज़ी की। ब्रेसवेल इस सप्ताह में लगातार इस प्रयास में थे कि उन्हें गेंदबाज़ी मिले। साथ ही हमें बाएं हाथ के स्पिन की आवश्यकता थी। आज हमने एक टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया। अंतिम दो मैच खेलने से पहले हमें इस आत्मविश्वास की आवश्यकता थी।
संजू सैमसन: पिछले दो मैच में हमारे टॉप थ्री बल्लेबाज़ पावरप्ले में रन बना रहे थे। हालांकि आज ऐसा नहीं हो पाया। हमें पता था कि गेंद पुरानी होने के साथ-साथ विकेट भी स्लो होगी, इसी कारण से हम पावरप्ले में तेज़ी से रन बनाना चाह रहे थे। हमें ऐसा लगा था कि अगर हम पावरप्ले में रन बना लेते हैं और बीच के ओवर में स्पिनरों को अच्छी तरीक़े से खेल लें तो हम जीत सकते हैं। अगर ईमानदारी से कहूं तो हम मैच क्यों हारे, इसका मेरे पास अभी जवाब नहीं है। हमें इस बारे में सोचना होगा।
6.25 pm पहली पारी के ख़त्म होने के बाद यह आसार ज़रूर लगाए गए थे कि पिच थोड़ी धीमी होगी लेकिन यह भी कहा जा रहा था कि बेंगलुरु ने जो स्कोर खड़ा किया है, वह काफ़ी नहीं होगा लेकिन बेंगलुरु के गेंदबाज़ों ने जिस तरह की शानदार गेंदबाज़ी की वह तारीफ़ योग्य है। पहले सिराज और पर्नेल ने शुरुआती झटके दिए और उसके बाद स्पिनरों ने बाक़ी का काम पूरा कर दिया। 112 रनों की यह जीत बेंगलुरु के लिए दो अंक तो ज़रूर देगी लेकिन उसके साथ ही उनके नेट रन रेट पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
गुगली गेंद चौथे स्टंप पर, लंबा पैर निकाल कर गेंद को कवर की दिशा में खेला गया
रिवर्स स्वीप करने गए ज़ैम्पा और बोल्ड हो गए, ऑफ़ और मिडिल स्टंप पर लेग ब्रेक गेंद, बल्ले को छकाते हुए विकेट पर लगी, राजस्थान का नौवां विकेट गिरा
कर्ण गेंदबाज़ी करेंगे
बोलर की दिशा में पुश किया गया ऑफ़ स्टंप की फुलर लेंथ गेंद को
संदीप नए बल्लेबाज़
हेटमायर ने हवा में मारा है गेंद को, लांग ऑन पर कैच कर लिया जाएगा, मिडिल स्टंप पर लेंथ गेंद, गिरने के बाद बाहर निकली, हेटमायर ने एक पैर को ज़मीन पर टिकाया और ज़ोरदार हवाई शॉट लगाया लेकिन बल्ले के नीचले हिस्से पर लगी गेंद,और सीमा रेखा के पास ब्रेसवेल ने कैच लेने में कोई ग़लती नहीं की
लेंथ गेंद पैड की लाइन में, हल्के हाथों से रोका गया
सीधी लेंथ गेंद को डीप मिड विकेट की दिशा में हल्के हाथों से खेल कर तेज़ी से दो रन चुराया गया, नॉन स्ट्राइक एंड पर थ्रो आया था, विकेट पर लगता तो मामला मुश्किल था
इस बार सिंगल मिलेगा, लेंथ गेंद को कट किया गया डीप कवर के फ़ील्डर के पास
ऑफ़ ब्रेक गेंद चौथे स्टंप पर, बैकफ़ुट पर जाकर कवर के फ़ील्डर के पास गेंद को पुश किया गया
मैक्सवेल के हाथ में गेंद
लेंथ गेंद को डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में कट किया गया बैकफ़ुट पर जाकर
बोलर की दिशा में वापस पुश किया गया ऑफ़ ब्रेक गेंद को, चौथे स्टंप पर गई गेंद
बल्ले का फेस खोल कर ऑफ़ ब्रेक गेंद को प्वाइंट की दिशा में खेला गया
डीप कवर की दिशा में ड्राइव किया गया ऑफ़ ब्रेक गेंद को फ्रंट फुट पर आकर
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद, प्वाइंट की दिशा में ड्राइव किया गया शरीर के काफ़ी दूर से
हवा में गेंद, विराट कोहली लांग ऑफ़ पर दाहिने तरफ़ भाग रहे हैं, ड्राइव लगाया, हाथ में आई गेंद फिर छिटक गई, कमाल का प्रयास, लेंथ गेंद को उड़ा कर मारा गया था
क्या अश्विन रन आउट हो गए? ये क्या कर दिया आपने अश्विन? विकेट कीपर अनुज रावत का स्मार्ट वर्क, बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को कट किया था हेटमायर ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में, अश्विन दो रन लेना चाह रहे थे लेकिन हेटमायर ने मना किया, डीप से थ्रो आया, अनुज ने अपने गल्ब्स से गेंद को विकेट की तरफ़ मोड़ दिया
लो भैया एक और बार गेंद सीमा रेखा के बाहर जा रही है, स्वीप किया गया ऑफ़ स्टंप के बाहर की फुलर लेंथ गेंद को, लांग ऑफ़ के ऊपर से गेंद सीमा रेखा के बाहर, फ्लैट सिक्सर
एक और बार हेटमायर आगे निकल कर आए, एक और बार गेंद वाइड लांग ऑन सीमा रेेखा के बाहर जा रही है, कमाल का शॉट, स्पिन के साथ खेलने का प्रयास, सफल हो रहे हैं उसमें हेटमायर
आगे निकल कर आए हेटमायर और गेंद की पिच तक पहुंच कर डीप मिड विकेट की दिशा में उड़ा कर मारा, कमाल का कनेक्शन, दर्शकों के पास जाएगी गेंद
एक और बिंदी गेंद, पांचवें स्टंप पर गिरने के बाद अंदर आई लेंथ गेंद, कट करने का प्रयास लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़
1W | ||||
2W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर | |
टॉस | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच के दिन | 14 May 2023 - दिन-रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
RR प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (2nd पारी, 1.5 ov) |
RCB प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (1st पारी, 19.6 ov) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2, राजस्थान रॉयल्स 0 |
ओवर 11 • RR 59/10