मैच (24)
द हंड्रेड (पुरूष) (4)
CPL (3)
AUS vs SA (1)
Top End T20 (3)
AUS-WA vs IND-WA (1)
द हंड्रेड (महिला) (4)
One-Day Cup (8)
रिपोर्ट

RCB ने रोमांचक मैच में CSK को हराकर हासिल किया शीर्ष स्थान

पहली बार IPL इतिहास में एक सीज़न में RCB ने CSK को दो बार हराया है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 213 पर 5 (कोहली 62, बेथेल 55, शेफ़र्ड 53* और पतिराना 36 पर 3) ने चेन्नई सुपर किंग्स 211 पर 5 (म्हात्रे 94, जाडेजा 77* और एन्गिडी 30 पर 3) को दो रन से हराया
IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक रोमांचक मैच में दो रन से हरा दिया। इस सीज़न में RCB ने दूसरी बार CSK को मात दी है और IPL इतिहास में RCB ने पहली बार एक ही सीज़न में दो बार CSK को हराया है। इस जीत के साथ ही RCB 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। RCB की इस जीत के कई हीरो रहे लेकिन बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RCB ने विराट कोहली (62), जेकब बेथेल (55) और रोमारियो शेफ़र्ड (53*) की आतिशी पारियों के दम पर 213 रन बनाए थे। इसके जवाब में CSK आयुष म्हात्रे (94) और रवींद्र जाडेजा (77*) की बेहतरीन पारियों के बावजूद 211 ही बना सकी।
फ़िल सॉल्ट की गैरमौज़ूदगी में एक बार फिर से कोहली के साथ पारी की शुरुआत करने आए 21 वर्षीय बेथेल ने पहले ओवर से ही आक्रमण शुरू कर दिया था और उन्होंने CSK के सभी गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली। केवल 28 गेंदों में बेथेल ने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर पर खड़े कोहली ने भी जमकर बड़े शॉट लगाए। इन दोनों ने 9.5 ओवर में 97 रनों की ओपनिंग साझेदारी करके CSK को पूरी तरह से बैकफ़ुट पर भेज दिया। हालांकि बेथेल और कोहली दोनों अपने अर्धशतक पूरा करने के बाद जल्द आउट हो गए।
CSK ने यहां से बेहतरीन वापसी की और 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 154 के स्कोर पर RCB का चौथा विकेट गिराया। RCB के रनों की गति पर अंकुश लग चुका था और ऐसा लगा कि CSK उन्हें 200 से पहले रोक ले जाएगी। हालांकि शेफ़र्ड ने केवल 14 गेंद में नाबाद 53 रनों की पारी खेल दी जिसमें चार चौकों के अलावा छह छक्के भी शामिल रहे। IPL इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले शेफ़र्ड ने ख़लील अहमद के एक ओवर में ही 33 रन बटोर लिए थे।
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK को 17 साल के ओपनर बल्लेबाज़ म्हात्रे ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के एक ओवर से 26 रन बटोरते हुए अपने इरादे साफ़ कर दिए थे। दूसरे छोर से CSK ने शेख़ रशीद और सैम करन के विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बावजूद पावरप्ले में उन्होंने दो विकेट के नुक़सान पर 58 रन भी बना लिए थे। चार नंबर पर एक बार फिर सीनियर बल्लेबाज़ जाडेजा को भेजा गया जिन्होंने म्हात्रे के साथ एक बेहतरीन साझेदारी की। म्हात्रे ने केवल 25 गेंद में अर्धशतक लगाया और IPL इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।
16वें ओवर की समाप्ति तक CSK ने दो विकेट के नुक़सान पर 171 रन बना लिए थे और उन्हें चार ओवर में जीत के लिए 43 रन चाहिए थे। लुंगी एन्गिडि ने यहां पर लगातार गेंद पर सेट बल्लेबाज़ म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करके RCB के लिए वापसी का रास्ता खोला। इसके बाद 18वें ओवर में लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने एमएस धोनी और जाडेजा के सामने केवल छह रन खर्च किए। 12 गेंद में 29 रनों की जरूरत होने पर भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में 14 रन दिए जिसमें धोनी का एक छक्का भी शामिल था।
इसके बाद दयाल के ऊपर 15 रन बचाने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने तीसरी गेंद पर धोनी को आउट किया और फिर चौथी गेंद पर शिवम दुबे ने उन्हें छक्का लगाया और यह गेंद नो बॉल भी थी। तीन गेंद में छह रन की जरूरत होने पर दयाल ने लगातार तीन बेहतरीन यॉर्कर डाले और RCB को जीत दिला दी।

Language
Hindi
जीत की संभावना
RCB 100%
RCBCSK
100%50%100%RCB पारीCSK पारी

ओवर 20 • CSK 211/5

एमएस धोनी lbw b यश दयाल 12 (8b 0x4 1x6 17m) SR: 150
W
RCB की 2 रन से जीत
स्मार्ट स्टैट्स द्वारा संचालित
मैच कवरेज
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
CSK पारी
<1 / 3>

इंडियन प्रीमियर लीग

टीमMWLअंकNRR
PBKS1494190.372
RCB1494190.301
GT1495180.254
MI1486161.142
DC1476150.011
SRH146713-0.241
LSG146812-0.376
KKR145712-0.305
RR144108-0.549
CSK144108-0.647