स्टंपिंग की अपील हुई है, तीसरे अंपायर के पास गए हैं फ़ील्ड अंपायर, लेग स्टंप पर गुगली गेंद, स्वीप का प्रयास, कोई कनेक्शन नहीं, कीपर के हाथ पर लग कर गेंद विकेट पर लगी, शॉट लगाने के प्रयास में बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ के बाहर आ गया था, तीसरे अंपायर ने चेक कर के कहा -ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 309 रनों से जीत लिया है
ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स, 24वां मैच at दिल्ली, विश्व कप 2023, Oct 25 2023 - मैच का परिणाम
आज के लिए बस इतना ही, लेकिन कल फिर होगी मुलाकात इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले की कवरेज के साथ। तब तक के लिए हमें दीजिए इजाजत। शुभ रात्रि
पैट कमिंस ने जीत के बाद कहा- काफी शानदार मैच रहा और मैक्सवेल की पारी को लेकर मैं काफ़ी खुश हूं। वो एक अविश्वसनीय पारी थी। स्मिथ और लाबुशेन के बल्ले से रन निकलने का मतलब है कि हम अपनी पूरी क्षमता से खेलना शुरु कर चुके हैं। बल्लेबाज़ी पावरप्ले एक बार फिर से हमारे लिए अच्छा रहा। हमने काफ़ी अच्छी गेंदबाज़ी की है, लेकिन हमारा भाग्य अच्छा नहीं रहा है। ज़ैम्पा ने एक बार फिर से चार विकेट लिया है और न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ मैच से पहले हम पूरी तरह तैयार हैं।
मैच हारने के बाद स्कॉट एडवर्डस ने कहा- 400 का स्कोर बचाते वक्त भी उनके विश्व स्तरीय गेंदबाज़ों का प्रदर्शन कमाल का था। उनकी बल्लेबाज़ी अदभुत रही क्योंकि हल्की सी गलती होते ही गेंद बाउंड्री के बाहर जा रही थी। 10 ओवर बचे होने पर हम सही स्थिति में थे, लेकिन हम मैक्सवेल को रोक नहीं पाए। हमारे ओपनर्स पिछले 18 महीनों में काफी अहम रहे हैं और उन्हीं के कारण आज हम यहां हैं। केवल यही चाहता हूं कि आखिरी चार मैचों में बल्लेबाज़ी अच्छी रहे।
ग्लेन मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा, मैं टीम के लिए एक बढ़िया प्लेटफ़ॉर्म बनाना चाह रहे थे। साथ ही मैं इस मैदान का अच्छा उपयोग भी करना चाह रहा था। यहां की आउट फ़ील्ड काफ़ी तेज़ है। सीमा रेखा भी छोटी है। फिर से लय में वापस लौट कर आना एक अच्छा अनुभव है। मैंने कुछ फ़ैसले बहुत सही लिए, जिसके कारण मैं यह पारी खेल पाए। मैं आज शुरुआत में थोड़ा समय ले रहा था। जब आप स्कोर नहीं बनाते हैं तो आपके मन में शंका पैदा हो जाती है और यह बिल्कुल भी सही नहीं होता। हमारे टीम ने आज के मैच में लगभग परफेक्ट प्रदर्शन किया।
Mustafa Moudi: "25 अक्टूबर बल्लेबाजों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है - 1982 में डेविड हुक्स ने 34 गेंदों में सबसे तेज प्रथम श्रेणी क्रिकेट शतक बनाया था। फिर 2015 में, डी कॉक, डु प्लेसिस और डिविलियर्स ने शतक बनाकर दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ 438 रन तक पहुंचाया और आज मैक्सवेल ने विश्व कप का सबसे तेज शतक बनाया !!"
8.28 pm ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच सिर्फ़ बड़े मार्जिन से नहीं बल्कि एक बड़े स्टेटमेंट के साथ जीता है कि अभी भी हम इस विश्व कप को जीतने ही आए हैं। आज ऑस्ट्र्लिया ने खेल के किसी भी क्षेत्र में ख़राब प्रदर्शन नहीं किया। बल्लेबाज़ी में वॉर्नर का शानदार शतक, मैक्सवेल का आतिशी फ़िनिश और फिर गेंदबाज़ों का दमदार प्रदर्शन बताता है कि वह अभी भी इस टूर्नामेंट को जीतने के बड़े दावेदार हैं।
इस बार तो नहीं बचेंगे आर्यन, तेज़ गुगली गेंद, बैकफ़ुट पर जाकर रोकने का प्रयास लेकिन पैड पर लगी गेंद, बिल्कुल विकेट के सामने थे, अंपायर बिना किसी झिझक के उंगली खड़ी कर दी, ज़ैम्पा को मिली तीसरी सफलता
हवाई स्वीप किया गया गुगली गेंद को, डीप मिड विकेट के फ़ील्डर के पास एक टप्पे के बाद गई गेंद
एक्सट्रा कवर की दिशा में फुलर लेंथ की गेंद को ड्राइव किया गया फ्रंट फुट पर आकर
फिर से गुगली गेंद, इस बार ऑन साइड में हवाई शॉट लगाने का प्रयास लेकिन कोई कनेक्शन नहीं
रिवर्स स्वीप करने का प्रयास, शायद पैड पर लगी है गेंद, अपील हो रही है, अंपायर ने नकारा, कमिंस ने रिव्यू लिया, फुलर लेंथ की गुगली गेंद, तीसरे अंपायर ने चेक कर के कहा कि गेंद पहले ग्लब्स पर लगी, फिर पैड पर लगी थी, नॉट आउट
शॉर्ट पिच गेंद को पुल करने का प्रयास लेकिन बल्ले के काफ़ी से निकली गेंद
विकेट की लाइन में फुल गेंद, फ्रंट फुट पर आकर आराम से गेंद को ऑन साइड में खेला गया
बाहर निकलती हुई लेंथ गेंद, बैकफ़ुट पर जाकर ऑफ़ साइड में पुश करने का प्रयास लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़
शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद को पुल किया गया, डीप स्क्वेयर लेग के फ़ील्डर के पास गई गेंद
फुलर लेंथ की गेंद को बोलर की दिशा में वापस खेला गया
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को कट करने का प्रयास लेकिन बीट हुए एडवर्ड्स
फिर से गुगली गेंद, बैकफ़ुट पर जाकर रोका गया
एक गुगली गेंद, रोकने का प्रयास, बल्ले पर लग कर पैड पर लगी गेंद,
हैट्रिक पर ज़ैम्पा, दो स्लिप और एक लेग स्लिप, ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप में सिर्फ़ ब्रेट ली ने हैट्रिक विकेट लिया है
पहले लेग ब्रेक पर एक विकेट और अब गुगली पर मिली विकेट, कमाल की गेंदबाज़ी कर रहे है ज़ैम्पा, इस बार चौथे स्टंप पर गिरने के बाद अंगर आई गेंद, लंबा पैर निकाल कर गेंद को रोकने का प्रयास लेकिन पैड पर लगी गेंद, अंपायर ने आउट का इशारा किया, बल्लेबाज़ ने रिव्यू लिया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ
एक और विकेट, सातवां विकेट गिरा नीदरलैंड्स का, लेग ब्रेक गेंद को बैकफ़ुट पर जाकर कट करने का प्रयास लेकिन बल्ले का किनारा लग कर गेंद कीपर के पास गई
धीमी लेंथ गेंद, ऑफ़ स्टंप के क़रीब, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को आराम से प्वाइंट की दिशा में खेला गया
तेज़ लेंथ गेंद विकेट की लाइन में, बैकफुट पर जाकर लेग साइड में शॉट लगाया गया
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को बोलर की दिशा में वापस खेला गया
लेग स्टंप के काफ़ी बाहर की गेंद, वाइड दिया जाएगा
1W | ||||
3W | ||||
1W | ||||
1W |
1W | ||||
1W | ||||
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | |
टॉस | ऑस्ट्रेलिया, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023/24 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | वनडे नं. 4681 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 14.00 शुरू, पहला सत्र 14.00-17.30, मध्यांतर 17.30-18.00, दूसरा सत्र 18.00-21.30 |
मैच के दिन | 25 अक्तूबर 2023 - दिन-रात का मैच (50-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | ऑस्ट्रेलिया 2, नीदरलैंड्स 0 |
ओवर 21 • नीदरलैंड्स 90/10
आईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |