बाहरी किनारा, चौका और इसी के साथ श्रीलंका की जीत ! ऑफ़ स्टंप के बाहर थी गेंद, ड्राइव की कोशिश और गेंद ने बल्ले का किनारा लेकर, कीपर और स्लीप के बीच से बाउंड्री लाइन का रास्ता ढूंढ निकाला
बांग्लादेश vs श्रीलंका, 15वां मैच, ग्रुप 1 at Sharjah, टी20 विश्व कप, Oct 24 2021 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
इसी के साथ हमें दीजिए इजाजत और चलिए भारत-पाकिस्तान महामुक़ाबले की ओर, जहां राजन और दया सागर आपकी राह देख रहे हैं। शुक्रिया!
दसून शनका, कप्तान, श्रीलंका : यह आसान लक्ष्य नहीं था। लेकिन जब बल्लेबाज़ पिच पर सेट हो जाते हैं, तो किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। असलंका ने लाजवाब पारी खेली। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि टीम के युवा खिलाड़ी जीत का मंच तैयार करें। यह देखना सुखद है।
महमुदउल्लाह, कप्तान, बांग्लादेश 171 का स्कोर डिफ़ेंड किया जा सकता था। लिटन और नईम ने हमें अच्छी शुरुआत दी थी। नईम ने पारी को संभाले रखा और एंकर किया, वहीं मुश्फ़िक़ ने भी बेहतरीन पारी खेली। हम दूसरी पारी के दसवें ओवर तक मैच में थे। लेकिन इसके बाद हमारे लिए चीज़ें ख़राब होती गई। हम इसे अगले मैच में सही करने की कोशिश करेंगे। स्पिनर्स ने अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन हमने एक दो कैच के मौक़े गवाएं। हम अब अगले मैच की तरफ देख रहे हैं।
चरिथ असलंका, प्लेयर ऑफ़ द मैच : देश के लिए मैचजिताऊ पारी खेलना बहुत सुखद क्षण होता है। मैं बहुत ख़ुश हूं। घर पर मेरा परिवार और दोस्त लोग भी काफ़ी ख़ुश होंगे, जो हर कदम पर मेरा साथ देते हैं। जब मैं पहली गेंद खेला तो मुझे लगा कि यह बेहतर पिच पर है और यहां पर बल्लेबाज़ी की जा सकती है। दूसरे छोर से राजपक्षा ने भी बेहतरीन पारी खेली और मैच का मोमेंटम बदल दिया। मैं इसे आने वाले मैच में बी जारी रखना चाहता हूं।
असंलका ने लंका को पहुंचा दिया जीत की मंज़िल तक
लेग स्टंप पर थी गेंद, पैर आगे निकाला और डीप मिड विकेट की ओर खेला, तेज़ी के साथ दो रन
ऑफ़ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद, स्वीपर कवर की ओर खेला, एक रन
नए बल्लेबाज़ दसून शनका
क्लीन बोल्ड ! इस बार किसी भी खिलाड़ी को कैच के लिए नहीं जाना पड़ा क्योंकि गेंद ने स्टंप्स बिखेर दिया, राउंड द विकेट ये तेज़ गेंद मिडिल स्टंप पर टप्पा खाकर सीधी रही और बीट हुए बल्लेबाज़ कट करने की कोशिश में, अच्छी पारी का अंत
रिवर्स स्वीप, ऑफ़ स्टंप के बाहर थी गेंद, वहीं से खेला शॉट और जब तक डीप प्वाइंट की जगह फ़ील्ड की जाती, दो रन का था मौक़ा
आक्रमण पर अब नासुम अहमद
ऑफ़ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद, देखा और जाने दिया कीपर के लिए, कोई रन नहीं
ऑफ़ स्टंप के बाहर यॉर्कर, हल्के हाथों से ऑफ़ साइड में पुश किया और एक रन और
राजापक्षा का आज जन्मदिन भी है, तोहफ़ा तो उन्हें और असलंका को पहले ही कैच छोड़कर लिटन ने दे दिया था
राजापक्षा का भी अर्धशतक ! ऑफ़ स्टंप के बाहर ये गेंद, डीप थर्डमैन के बाईं ओर खेला और तेज़ी से दो रन चुराया
एक और डॉट गेंद, लेकिन अब लगता है देर हो गई है, मिडिल स्टंप पर यॉर्कर की कोशिश, सीधे बल्ले से खेला लेकिन रन नहीं
ऑफ़ स्टंप के बाहर फ़ुल गेंद, इस बार थर्डमैन की ओर खेल दिया, एक रन और
ऑफ़ स्टंप के बाहर वाइड यॉर्कर, असलंका ने देखा और फिर जाने दिया कीपर के पास
लिटन दास का वह कैच छोड़ना अब लग रहा है कि चैच नहीं वह मैच छूट गया था
इस बार समझदारी के साथ, मिडिल स्टंप पर तेज़ गेंद, और सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ की ओर खेलते हुए एक रन
असलंका का एक और शानदार छक्का ! असलंका अब लंका को ले आए हैं जीत के क़रीब, ऑफ़ स्टंप पर फ़्लाइटेड गेंद और पैर आगे निकालकर उसे लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर खेला
अच्छी गेंद, सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की दिशा में खेला इस लेंथ गेंद को और कोई रन नहीं
लेंथ गेंद मिडिल स्टंप पर, पीछे गए और मिड ऑन की ओर खेला, एक रन
स्लॉग स्वीप ! और क्या ये बाउंड्री हो गई या फिर शानदार फ़ील्डिंग ?, जी हां बचा लिया है टीम के लिए महत्वपूर्ण रन
पैरों पर ये गेंद, फ़्लिक किया डीप मिड विकेट की ओर, और एक रन
शाकिब आक्रमम पर
इस साझेदारी ने 24 गेंदों पर 24 रन ला दिया है समीकरण और लिटन दास का वह दो कैच बहुत याद आएगा बांग्लादेश को
ढीली गेंद, ऑफ़ स्टंप के बाहर, हाथ खोलने का मौक़ा और इस बार कवर के ऊपर से उठाकर खेला
मिडिल स्टंप पर लेंथ गेंद, स्लॉट में, गेंदबाज़ के सिर के ऊपर से खेला, लेकिन पीछे लॉन्ग ऑन मौजूद, एख ही रन
पैरों पर शॉर्ट गेंद और धीमी, पुल किया, डीप मिड विकेट की ओर, एक ही रन इस बार
ओवर 19 • श्रीलंका 172/5
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |