जीत गई है नीदरलैंड्स और पाकिस्तान और बांग्लादेश का अभियान अभी बरक़रार रहेगा, छोटी गेंद को कट करते हुए एक्स्ट्रा कवर पर चौका लगाया लेकिन किसी को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता क्योंकि नीदरलैंड्स के खिलाड़ी एक ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं, नीदरलैंड्स ख़ुद तो सेमीफ़ाइनल में नहीं जाएगी लेकिन उसने साउथ अफ़्रीका का पत्ता काट दिया है
नीदरलैंड्स vs साउथ अफ़्रीका, 40वां मैच, ग्रुप 2 at Adelaide, टी20 विश्व कप, Nov 06 2022 - मैच का परिणाम
2.10 pm नीदरलैंड्स की जीत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को क्वार्टरफ़ाइनल बना दिया है और हमारे साथी आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस मैच से बस इतना ही। मुझे और नवनीत को दीजिए इजाज़त।
चलिए जाने से पहले एक नज़र डालते हैं आज की विजेता नीदरलैंड्स के सफ़र पर। कहां एक समय पर यह टीम पहले चरण में दो मैच जीतने के बाद भी टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी थी। यूएई ने नामिबीया को हराकर उलटफेर किया और नीदरलैंड्स को सुपर 12 का टिकट मिला। पहले तीन मैचों में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के हाथों हार का स्वाद चखने के बाद नीदरलैंड्स की टीम जाग उठी और उसे ज़िम्बाब्वे और साउथ अफ़्रीका को हराकर अपने अभियान का अंत किया। मैं ऐसे ही नहीं कहता कि मेरे प्रिय क्रिकेट के खेल में कुछ भी हो सकता है।
तेम्बा बवूमा (साउथ अफ़्रीकी कप्तान) : हम निराश हैं। हमने अच्छा खेला था। हम जानते थे कि यह करो या मरो वाला मैच था और अहम समय पर हम हार गए। दुर्भाग्यवश हम महत्वपूर्ण मौक़े पर काम पूरा नहीं कर पाए। इस प्रदर्शन से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। सबसे पहले मैं अपनी बात करूंगा, टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने के बाद हम 150 तक उन्हें रोकना चाहते थे। बल्लेबाज़ी करते समय हम साझेदारियां नहीं निभा पाए। उन्होंने मैदान के आकार का अच्छा इस्तेमाल किया और हम काम पूरा नहीं कर पाए।
स्कॉट एडवर्ड्स (नीदरलैंड्स कप्तान) : मेरे पास शब्द नहीं है। इस पर विश्वास करने में समय लगेगा। नीदरलैंड्स में हम इस तरह की परिस्थितियों के अनुकूल है। मुझे लगा कि 160 एक अच्छा स्कोर था। यह इस विश्व कप में नीदरलैंड्स द्वारा किया गया एक और बड़ा उलटफेर है। पहले कुछ मैच हारने के बाद हम अगले विश्व कप में प्रवेश के लिए खेल रहे थे।
साउथ अफ़्रीका के लिए ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध बारिश के चलते रद्द हुआ मैच बहुत भारी पड़ा। टीम डकवर्थ-लुइस-स्टर्न के अनुसार लक्ष्य से आगे थी लेकिन क्योंकि पांच ओवर पूरे नहीं हुए थे और मैदान खेल शुरू करने की स्थिति में नहीं था, उसे एक अंक से संतोष करना पड़ा। अगर वह एक अंक इस टीम के पास होता तो शायद कहानी कुछ और होती। इसके अलावा पाकिस्तान से मिली हार भी साउथ अफ़्रीका को महंगी पड़ी।
कॉलिन ऐकरमैन (प्लेयर ऑफ़ द मैच) : यह बेहतरीन जीत है। लड़कों ने पिछले 6 हफ़्तों में बहुत मेहनत की और हम इस जीत के हक़दार थे। इस विश्व कप की यह रीत रही है, क्रीज़ पर समय बिताओ और अंत में प्रहार करो। पिच घूम रही थी और हमें लगा कि 160 एक अच्छा स्कोर होगा। मुझे कप्तान से बात करनी होगी कि क्यों उन्होंने मुझे कम ओवर दिए। उनकी टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज़ थे और यह अच्छा मैच-अप था।
साउथ अफ़्रीका की इस हार का मतलब है कि भारत सेमीफ़ाइनल में जाने वाली तीसरी टीम है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाला अगला मैच एक तरह से क्वार्टरफ़ाइनल का काम करेगा।
मैक्स ओडाउड के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स अपने सपोर्ट स्टाफ़ को गले लगा रहे हैं, वैन डर मर्व एक समय साउथ अफ़्रीका के लिए खेलते थे और आज उन्होंने अपनी पुरानी टीम को बाहर का रास्ता दिखाया। अनुभवी स्टीफ़न मायबर्ग की आंखों में आंसू है और बास डलीडे को आज चेहरे पर लगी चोट का कोई दर्द महसूस नहीं हो रहा होगा। यह जीत नीदरलैंड्स की टीम की नहीं बल्कि नीदरलैंड्स के हर एक व्यक्ति की, हर उस एसोसिएट देश की है जो विश्व कप में खेलना चाहता है। यह जीत अनगिनत बच्चों को क्रिकेट खेलने की प्रेरणा देगी।
1.50 pm किसने सोचा था कि नीदरलैंड्स आज साउथ अफ़्रीका का काम तमाम कर देगी? पाकिस्तान और बांग्लादेशी समर्थकों की दुआ काम आई और नीदरलैंड्स ने उनकी राह आसान कर दी। साउथ अफ़्रीका के पासपोर्ट पर घर वापसी की मुहर लगाई नीदरलैंड्स ने।
नीदरलैंड्स के खिलाड़ी और उनके समर्थकों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान, एक बड़ा उलटफेर बस एक गेंद दूर है
धीमी गति की गेंद को हवा में खेल दिया और डीप कवर पर ओडाउड ने लपका आसान सा कैच, महाराज का दर्द कम होगा लेकिन साउथ अफ़्रीका का दर्द बढ़ता ही चला जाएगा
ड्राइव किया वाइड लॉन्ग ऑफ के पास और दो रनों के साथ साउथ अफ़्रीका की हार लगभग सुनिश्चित, बांग्लादेश और पाकिस्तान ने ली राहत की सांस
Ujjval: "नीदरलैंड को 4 देशों पाक, बांग्लादेश, नॉरलैंड्स, भारत से समर्थन मिल रहा है (हर कोई भारत बनाम पाक को फाइनल में देखना चाहता है)"
डॉट गेंद और अब साउथ अफ़्रीका को तीन छक्के लगाने होंगे, ओवरपिच गेंद को ड्राइव किया सीधे एक्स्ट्रा कवर के पास
सामने की तरफ़ मार दिया, लॉन्ग ऑन के फील्डर ने बायीं तरफ भागकर डाइव लगाई और दो रन बचाए, साउथ अफ़्रीका हार की ओर अग्रसर
धीमी गति की फुल टॉस कर बैठे जिसे रबाडा ने लॉन्ग ऑन के पास स्लॉग कर दिया, फील्डर ने गेंद को रोका और अंपायर ने नो-बॉल करार किया, संघर्ष करते हुए महाराज ने दो रन पूरे किए
दिशा से भटके और ऑफ स्टंप के बाहर वाइड कर बैठे
डीप मिडविकेट पर कैच का मौक़ा बना था औक वैन बीक ने कैच टपका दिया, स्लॉग किया था लेंथ गेंद को लेकिन सिंगल ही मिलेगा
धीमी गति की फुल गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर से स्लॉग किया गेंदबाज़ के सिर के ऊपर से, पैर की समस्या के कारण महाराज केवल सिंगल ले पाए
ऑफ स्टंप के बाहर शफल कर आए थे, लेग स्टंप की शॉर्ट गेंद को छोड़ा, वाइड की मांग कर रहे थे जिसे अंपायर ने अस्वीकार किया
महाराज का माहौल देख लीजिए, ऑफ स्टंप के बाहर शफल किया और स्लॉग स्वीप कर दिया, धीमी गति की लेग कटर को डीप मिडविकेट के बाहर भेजा
साइटस्क्रीन के दर्शन पर भेजना चाहते थे गेंद को, सामने बड़ा शॉट लगाया लेकिन गेंद एक टप्पे पर पहुंची लॉन्ग ऑफ के पास
लेंथ गेंद को पंच किया लॉन्ग ऑफ के पास और संघर्ष करते हुए दूसरे छोर पर गए
JOYDEEPSINGHGIL: "ऐसा लगता है कि आज दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड सेमीफाइनल मैच खेल रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि हम इस तरह के मैचों को एक तरफा मैचों के बजाय नॉक आउट गेम में देखेंगे "
लेंथ गेंद को स्लॉग किया बिना किसी टाइमिंग के साथ, ज़मीन के सहारे खेला गेंद को डीप मिडविकेट के पास, संघर्ष करते हुए महाराज ने छोर बदला
12 गेंदें, 36 रन और तीन विकेट
धीमी गति की गेंद को हवा में ड्राइव किया, वाइड लॉन्ग ऑफ पर, महाराज को बाएं पैर में कुछ समस्या हो रही है और वह ठीक से दौड़ नहीं पा रहे हैं
हवा में खड़ी हो गई है गेंद लेकिन महाराज की ख़राब टाइमिंग के कारण गेंद लॉन्ग ऑन से आगे भाग रहे फील्डर से आगे गिरेगी, छोटी गेंद को पुल किया था और बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी गेंद
फुल गेंद को ड्राइव कर दिया वाइड लॉन्ग ऑन की गैप में, दो रन मिल सकते थे लेकिन महाराज एक से संतुष्ट थे
साउथ अफ़्रीकी ख़ेमे में निराशा साफ़ झलक रही है, अगले बल्लेबाज़ रबाडा
यह कैच नहीं बल्कि मैच है, दबाव में आकर बड़ा शॉट लगाया क्लासेन ने, छोटी गेंद पर नियंत्रण नहीं रख पाए और कैच थमा दिया, डीप मिडविकेट पर तैनात फ्रेड क्लासेन ने आगे भागकर कैच पूरा किया, नीदरलैंड्स बड़ी जीत की तरफ़ अग्रसर
बल्ला फेंका छोटी गेंद पर, कट करना चाहते थे, मोटा किनारा लेकर गेंद गई डीप थर्ड के पास
डीप मिडविकेट के पास धकेला धीमी गति की ऑफ कटर को, दो रन लेना चाहते थे लेकिन फील्डर की चुस्ती को मात नहीं दे पाएंगे, सिंगल ही मिला और क्लासेन अब नॉन स्ट्राइक छोर पर
आवश्यक रन रेट लगभग 14 के पास चला गया है
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
एडिलेड ओवल | |
टॉस | साउथ अफ़्रीका, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022/23 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1871 |
मैच के दिन | 6 नवंबर 2022 - दिन का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | नीदरलैंड्स 2, साउथ अफ़्रीका 0 |
ओवर 20 • सा. अफ़्रीका 145/8
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.667 |
नीदरलैंड्स | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.162 |
नामीबिया | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.730 |
यूएई | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.235 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ज़िम्बाब्वे | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.200 |
आयरलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.105 |
स्कॉटलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.304 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.563 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 2.113 |
इंग्लैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 0.473 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 1 | 7 | -0.173 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.422 |
आयरलैंड | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.615 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 0 | 3 | 2 | -0.571 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.319 |
पाकिस्तान | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.028 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 2 | 2 | 5 | 0.874 |
नीदरलैंड्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.849 |
बांग्लादेश | 5 | 2 | 3 | 4 | -1.176 |
ज़िम्बाब्वे | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.138 |