और बांग्लादेश ऑल-आउट, ऑफ स्टंप के बाहर की स्लोअर और लेंथ गेंद पर रैंप शॉट खेलने का प्रयास था, लेकिन गेंद बल्ले का बस बाहरी किनारा ले पाई और एक आसान सा कैच दिकवेला को, श्रीलंका की 97 रन से बड़ी जीत, डेब्यू कर रहे बिनुरा फ़र्नांडो को वन डे क्रिकेट में पहला विकेट
बांग्लादेश vs श्रीलंका, 3rd ODI at ढाका, BDESH v SL, May 28 2021 - मैच का परिणाम
9.15 pm: इसी के साथ हमें दिजिए इजाजत। हम मिलेंगे जल्द ही किसी और लाइव मैच में, तब तक बने रहिए क्रिकइंफ़ो हिंदी के साथ। हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें, ट्वीटर और इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें। शुक्रिया!
कुसल परेरा, कप्तान, श्रीलंका: पॉवरप्ले के दौरान पहले हमने चांस लिया लेकिन एक बार सेट होने के बाद मैंने सावधानी से खेलना शुरू किया ताकि एक लंबे स्कोर तक पहुंचा जा सके। हमें इस सीरीज़ में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन हमारे गेंदबाज़ों और फील्डर्स ने अच्छा किया। दुश्मांता के लिए यह काफी अच्छी सीरीज़ रही। बल्लेबाज़ों को और मेहनत करने की जरूरत है।
मुशफिकुर रहीम, मैन ऑफ दी सीरीज़: पिछले कुछ महीने हमारी टीम के लिए अच्छे नहीं गए थे, इसलिए इस सीरीज़ में जीत से हमें बहुत खुशी हुई है। खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमने शुरूआत के दो मैचों में अपनी योजनाओं पर बेहतर अमल किया लेकिन अंतिम मैच में अच्छा नहीं कर पाए। श्रीलंका एक अच्छी और कभी ना हारने वाली टीम है और उन्होंने अंतिम मैच में ऐसा करके भी दिखाया। 15 साल के अनुभव के बाद आप पर अतिरिक्त दबाव होता है कि आप अपनी टीम के लिए कुछ अतिरिक्त करें और मैं इस दबाव को पूरा इंजॉय करता हूं।
दुश्मांता चमीरा, मैन ऑफ दी मैच: मुझे खुशी है कि वापसी पर मैंने अच्छी गेंदबाज़ी की। मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं था, इसलिए भी मैं अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहा।
तमीम इकबाल, कप्तान, बांग्लादेश: भले ही हम सीरीज़ जीत गए हो लेकिन ऐसे कई क्षेत्र हैं जिस पर हमें बेहतर करने की जरूरत है। आज भी श्रीलंकाई टीम के कम से कम 30 रन कम बन सकते थे। युवा खिलाड़ियों को पता है कि उनसे कहां गलती हो रही है, वे जरूर इस पर मेहनत करेंगे।
8.45 pm श्रीलंका को इस जीत से वन डे सुपर लीग के 10 अंक मिले। यह सीरीज़ बांग्लादेश ने 2-1 से जीता, जो कि फिलहाल सुपर लीग में 50 अंकों के साथ नंबर वन पर है। 0-2 से पिछड़ने के बाद इस मैच में कप्तान कुसल परेरा ने श्रीलंकाई टीम की बेहतरीन वापसी कराई, वहीं दुश्मांता चमीरा ने 5 विकेट लेकर यह सुनिश्चित किया कि बांग्लादेश क्लीन स्वीप नहीं कर पाए। थोड़ी देर में मैच प्रजेंटेशन
फिर से चार रन मिलेगा, लेकिन इस बार बल्ले से, फुलटॉस गेंद को बल्ले का मुंह खोलकर बस दिखा दी थर्डमैन की ओर
4 रन मिलेंगे वो भी बाई के, बल्लेबाज़ के सिर के ऊपर से एक सटीक बॉउंसर थी, गेंद कीपर के पहले ही पटक गई और चार रन के लिए चली गई
आउट होंगे इस बार शोरिफुल इस्लाम, बैक ऑफ लेंथ और मिडिल स्टंप पर पटकी हुई गुगली गेंद को आगे बढ़कर लॉफ्टेड शॉट मारने का प्रयास था लेकिन गेंद टर्न होकर सीधे कीपर के हाथों में गई और दिकवेला इसे कहां मिस करने वाले थे, अंपायर ने कहा कि यह स्टंप नहीं कैच आउट है क्योंकि गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गई थी
आगे की गेंद को फ्रंटफुट पर आकर ब्लॉक करने का प्रयास, लेकिन गेंद ने भीतरी किनारा लिया और स्क्वेयर लेग की ओर गई
ऑफ स्टंप से काफी बाहर लेंथ गेंद को आगे बढ़कर खेला और मोड़ दिया स्क्वेयर और फाइन लेग के बीच
फिर से एक बड़ा शॉट का प्रयास, लेकिन इस बार टाइम नहीं हुआ, फुल ऑन ऑफ गेंद गई लांग ऑफ पर जब तक फील्ड होती तब तक दो रन
इस बार फुलर गेंद को बोलर की ओर वापिस किया
स्लॉग स्वीप किया है महमूदउल्लाह ने और 6 रन मिलेगा, स्लॉट में गेंद थी, स्ट्राइड लिया और एक खूबसूरत शॉट खेला
स्विंग एंड मिस, पांचवें स्टंप पर फुलर गेंद थी, यॉर्कर का प्रयास था, पूरी तरह बीट हुए शोरिफुल
स्लओर और शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद चौथे स्टंप पर, गेंद का इंतजार किया और खेल दिया लेट कट शॉर्ट थर्डमैन की ओर
इस बार यॉर्कर का प्रयास, अंत समय में बल्ला लगाया और गेंद गई लांग ऑन पर लेकिन महमूदउल्लाह ने रन नहीं लिया
शॉर्ट गेंद शरीर पर आती हुई, एक सटीक बाउंसर, बल्लेबाज़ के पास ऐसी गेंदों का कोई जवाब नहीं
अंदर की ओर आती गुड लेंथ गेंद को क्रीज़ के अंदर से ही रक्षात्मक ढंग से खेला
स्लोअर गेंद, ऑफ स्टंप से बाहर गुड लेंथ पर, गेंद की गति से पूरी तरह बीट हुए महमूदउल्लाह
इस बार हल्की शॉर्ट गेंद, पुल कर दिया मिडविकेट पर, डीप में अच्छी फील्डिंग, एक निश्चित बॉउंड्री को बचाया
इस बार 6 रन मिलेगा शोरिफुल को, फुल गेंद थी ऑफ स्टंप की लाइन में, खेल दिया लांग ऑफ के ऊपर से
ऑफ स्टंप के बाहर स्पिन होती गेंद पर पूरी तरह बीट हुए शोरिफुल, गेंद गई कीपर के पास
नए बल्लेबाज़ शोरिफुल इस्लाम क्रीज़ पर, उनके लिए एक स्लीप
फुल गेंद स्टंप पर, लांग ऑन पर खेला
गुड लेंथ गेंद पर आगे बढ़कर मारने का प्रयास लेकिन शॉट के लिए जगह नहीं मिला, अंत में गेंद को ब्लॉक किया कवर की ओर
1W |
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W |
1W | ||||
2W | ||||
1W | ||||
शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर | |
टॉस | श्रीलंका, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2021 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ | |
सीरीज़ परिणाम | बांग्लादेश जीते 3-मैच की सीरीज़ 2-1 |
मैच नंबर | वनडे नं. 4292 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 13.00 start, First Session 13.00-16.30, Interval 16.30-17.15, Second Session 17.15-20.45 |
मैच के दिन | 28 May 2021 - दिन-रात का मैच (50-ओवर का मैच) |
वनडे डेब्यू | |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | श्रीलंका 10, बांग्लादेश 0 |
आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 24 | 16 | 5 | 175 | 0.914 |
इंग्लैंड | 24 | 15 | 8 | 155 | 0.976 |
बांग्लादेश | 24 | 15 | 8 | 155 | 0.221 |
भारत | 21 | 13 | 6 | 139 | 0.782 |
पाकिस्तान | 21 | 13 | 8 | 130 | 0.108 |
ऑस्ट्रेलिया | 18 | 12 | 6 | 120 | 0.785 |
अफ़ग़ानिस्तान | 15 | 11 | 3 | 115 | 0.573 |
सा. अफ़्रीका | 21 | 9 | 10 | 98 | -0.077 |
वेस्टइंडीज़ | 24 | 9 | 15 | 88 | -0.738 |
श्रीलंका | 24 | 7 | 14 | 81 | -0.369 |
आयरलैंड | 24 | 6 | 15 | 73 | -0.358 |
ज़िम्बाब्वे | 24 | 6 | 17 | 65 | -0.952 |
नीदरलैंड्स | 24 | 3 | 20 | 35 | -1.179 |