मैच (6)
BAN vs SA (1)
इमर्जिंग एशिया कप (2)
Sheffield Shield (3)
फ़ीचर्स

IND-W vs SA-W, 2024 - आंकड़े - स्‍मृति मांधना ने लगाया लगातार दूसरा शतक

भारत ने कभी भी घरेलू वनडे में इससे अधिक रन नहीं बनाए हैं या बुधवार को लगाए गए आठ छक्कों से अधिक छक्के नहीं लगाए हैं

Smriti Mandhana pulls one away, India vs South Africa, 2nd women's ODI, Bengaluru, June 19, 2024

स्‍मृति मांधना ने लगाया है लगातार दूसरा वनडे शतक  •  BCCI

325 पर 3 भारत का साउथ अफ़्रीका के ख़‍िलाफ़ दूसरे वनडे में 325 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में भारतीय धरती पर यह उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले उन्होंने घरलू धरती पर 2004 में वेस्‍टइंडीज़ के ख़‍िलाफ़ 2 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए थे और वही उनका सर्वश्रेष्ठ टोटल था।
2 भारतीय महिला टीम ने वनडे में दो बार 325 से अधिक रन बनाए हैं। बेंगलुरु में 325 का स्कोर खड़ा करने से पहले उन्‍होंने 2017 में आयरलैंड के ख़‍िलाफ़ दो विकेट पर 358 रन बनाए थे और 2022 में इंग्‍लैंड के ख़‍िलाफ़ पांच विकेट पर 333 रन बनाए थे।
87 हरमनप्रीत कौर को शतक पूरा करने में 87 गेंद लगी। यह भारत के महिला क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक है। हरमनप्रीत ने 2017 विश्‍व कप में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 90 गेंद में शतक शतक लगाया था।
1 मांधना लगातार दो पारियों में शतक लगाने वाली पहली भारतीय बनी हैं। महिला वनडे में नौ बल्‍लेबाज़ मांधना से पहले से पहले यह कारनामा कर चुके थे, लेकिन ऐमी सैटरवेट ही दो से अधिक शतक लगातार बना पाई थी, जहां पर उन्‍होंने 2016-17 के बीच चार शतक एक साथ लगाए थे।
7 स्‍मृति मांधना ने वनडे क्रिकेट में सात शतक लगा दिए हैं, जो किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया संयुक्‍त रूप से सबसे ज़्यादा शतक है। उन्‍होंने इस मामले में मिताली राज की बराबरी कर ली है। इसके बाद हरमनप्रीत कौर का नंबर आता है जो छह शतक के बाद इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। इसके बाद अन्‍य बल्‍लेबाज़ों ने चार या उससे कम शतक लगाए हैं।
8 भारतीय बल्‍लेबाज़ों ने इस मैच में साउथ अफ़्रीका के ख़‍िलाफ़ आठ छक्‍के लगाए हैं, जो वनडे महिला क्रिकेट में भारतीय बल्‍लेबाज़ों के द्वारा सबसे अधिक हैं। पिछला रिकॉर्ड भारतीय महिलाओं ने 2017 विश्‍व कप में ऑस्‍ट्रेलिया के ख़‍िलाफ़ और 2022 में इंग्‍लैंड के ख़‍िलाफ़ सात छक्‍के लगाए थे।
भारत अब साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ वनडे सबसे अधिक छक्के लगाने वाला टीम बन गया है। 2012 वनडे विश्‍व कप में न्यूज़ीलैंड ने साउथ अफ़्रीका ख़िलाफ़ छह छक्के लगाए थे।
136 मांधना के द्वारा साउथ अफ़्रीका के ख़‍िलाफ़ बनाया गया 136 रनों का स्‍कोर घर में सबसे अधिक है। उन्‍होंने रविवार को पहले वनडे में 117 रन का स्‍कोर किया था जो घर में भारत के लिए सबसे बड़ा निजी स्‍कोर था।
2 मांधना और हरमनप्रीत के बीच दो बार 150 से अधिक रनों की साझेदारी वनडे में हुई है। ये तीसरी ही जोड़ी हैं जिनके बीच महिला वनडे में तीसरे या उससे निचले विकेट के लिए के लिए एक से अधिक 150 या उससे अधिक रनों की साझेदारी हुई हैं।
118 भारत ने बेंगलुरु में आखिरी 10 ओवरों में 118 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और पांच छक्‍के शामिल रहे। जबकि भारत ने पहले 15 ओवरों में केवल 47 रन ही बनाए थे, जहां पर उन्‍होंने केवल पांच चौके लगाए थे, वहीं इस दौरान बल्‍लेबाज़ों ने 72 डॉट गेंद खेली थी।

संपथ बंडारुपल्‍ली ESPNcricinfo में स्‍टैटेशियन हैं। अनुवाद किया है ESPNcricinfo हिंदी में सीनियर सब एडिटर निखिल शर्मा ने।