क्लीन बोल्ड, फुलर गेंद लेग स्टंप पर और बल्लेबाज़ के पास कोई जवाब नहीं, क्रॉस सीम गेंद डाली थी मिडिल स्टंप की लाइन में टप्पा खा कर गेंद लेग स्टंप से टकरा गई और इसी के साथ न्यूज़ीलैंड की एक और बड़ी जीत
न्यूज़ीलैंड vs नीदरलैंड्स, छठा मैच at Hyderabad, विश्व कप 2023, Oct 09 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए आज के लिए बस इतना ही, मुझे और मेरे सहयोगी दया को दीजिए इजाज़त।
टॉम लेथम : हम भी पहले गेंदबाज़ी ही करते। हमारी बल्लेबाज़ी अच्छी रही, हम साझेदारी बनाने में सफल रहे। गेंदबाज़ों ने भी अच्छा काम किया।
स्कॉट एड्वर्ड्स - हम 40 ओवर तक गेम में बने हुए थे। लेकिन अंतिम तीन ओवर में ज़्यादा रन चले गए और लक्ष्य हमारी पहुंच से दूर हो गया। अगर हम उन्हें 280-290 तक रोक पाने में सफल हो जाते तो शायद हम और बेहतर कर सकते थे।
मिचेल सैंटनर को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। सैंटनर ने पांच विकेट और एक कैच लेने के साथ-साथ कीवी टीम को 300 का आंकड़ा भी पार कराया। सैंटनर ने अवॉर्ड लेते हुए कहा कि वह अपने अनुभव को बैक करते हैं।
9.35 pm इस जीत ने न्यूज़ीलैंड के खाते में चार अंक दर्ज कर दिए हैं। अंक तालिका में कीवी टीम अब भी टॉप पर है लेकिन चार अंकों के साथ और नेट रन रेट भी बेहद अच्छा हो गया है।
ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद को खेला एक टप्पे में मिडऑफ पर
आगे बढ़कर लेंथ गेंद को खेला लेग साइड में
छोटी गेंद ऑफ स्टंप की लाइन में अगला पैर बाहर निकालकर कवर पर खेला एक टप्पे में
ऑफ स्टंप के बाहर आए और फुलर गेंद को लैप कर दिया कीपर के बाएं हाथ के बिल्कुल क़रीब से
फुलर गेंद पर लीडिंग एज लगा लॉकी की दायीं ओर हालांकि उनके सिर के ऊपर से गई गेंद, काफी दूर थे फर्ग्युसन
बैकऑफ द लेंथ गेंद लेग स्टंंप पर और उसे डीप मिडविके़ट की तरफ धकेला
स्लोअर गुड लेंथ की गेंद को पुल का प्रयास लेकिन गेंद अनुमान से काफ़ी नीची रही
ऑफ स्टंप के बाहर बैकऑफ द लेंथ गेंद को धकेला वापस गेंदबाज़ की दिशा में
छोटी गेंद और पुल किया डीप स्क्वायर लेग पर और कॉन्वे ने आगे की तरफ गोता लगाते हुए एक लो कैच लपक लिया, आगे दौड़े फिर दायीं तरफ गए और अंत में गेंद को लपक ही लिया, जितना मुश्किल कैच था उतना ही अच्छा जज किया कॉन्वे ने
लेंथ गेंद मिडिल और ऑफ स्टंप की लाइन में और उसे डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर पुल किया
बैकऑफ द लेंथ गेंद ऑफ स्टंप पर और उसे बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में खेला
लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर और उसे हल्के हाथों से खेला ऑफ साइड में
स्लोअर छोटी गेंद पर पुल का प्रयास लेकिन बीट हुए, गेंद कंधे पर लगकर ऑफ साइड में लुढ़की
स्टेप आउट किया ऑफ स्टंप के बाहर की लाइन में, लेंथ गेंद को डीप मिडविकेट की ओर धकेला और दूसरे रन के लिए वापस आए
ऑफ स्टंप के बाहर फुलर गेंद पर स्लॉग स्वीप का प्रयास लेकिन बीट हुए
ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ की गेंद पर कट किया लेकिन अंदरूनी किनारा लगा
ऑफ स्टंप पर लेंथ गेंद बैकफुट से खेला सामने की तरफ
फुलर गेंद लेग स्टंप पर और उसे डिफेंड किया ऑफ साइड मे
दो स्लिप अब, राउंड द विकेट
फुलर गेंद को ड्राइव किया ऑफ साइड में
ओवर 47 • नीदरलैंड्स 223/10
आईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |