5 रन की जीत के साथ भारत ग्रप 2 में शीर्ष पर पहंच गया है, फुल गेंद थी, बल्लेबाज ने क्रीज का उपयोग करते हुए गेंद के नीचे आना चाहा लेकिन विफल रहे, लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला, गेंद की बल्ले के साथ संपर्क को देखकर अर्शदीप ने जश्न मनाना शुरू कर दिया
भारत vs बांग्लादेश, 35वां मैच, ग्रुप 2 at Adelaide, टी20 विश्व कप, Nov 02 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए अब समय हो गया है आप सबसे विदा लेने का। हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।
10:50 pm बांग्लादेश ने जिस अंदाज़ से शुरुआत की थी भारत थोड़ा चिंतित ज़रूर था। लेकिन जब बारिश आई और डीएलएस के अनुसार बांग्ला टीम 17 रन से आगे थी, भारतीय ख़ेमे में खलबली देखी जा सकती थी, सभी खिलाड़ी चाहते थे कि मैच दोबारा से जल्दी से शुरू हो। 45 मिनट के ब्रेक के बाद खेल शुरू हुआ और बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रनों का संशोधित लक्ष्या मिला। बारिश की ब्रेक के बाद पहले ही ओवर में डीप मिडविकेट से 34 मीटर की दूरी से के एल राहुल के थ्रो ने लय में बल्लेबाज़ी कर रहे लिटन दास को डायरेक्ट हिट पर रन आउट किया और वहां से मोमेंटम बदला। बांग्लादेश के बल्लेबाज़ हड़बड़ी दिखाने लगे।
फिर अर्शदीप ने 12वें ओवर में विपक्षी कप्तान शाकिब अल हसन सहित दो विकेट लेकर मैच भारत की ओर मोड़ दिया। बांग्लादेश ने अंत तक लड़ाई जारी रखी लेकिन 5 रन दूर रह गए।
JOYDEEPSINGHGIL: "Bhulo mat Kl Rahul ki direct hit ne liton Das ko out kr kar ind ko yeh match jeeta diya ni toh ind yeh match har skta tha "
Mustafa Moudi: "मजेदार तथ्य: T20I में विराट कोहली का यह 15वां प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार है। तो विराट कोहली T20I में, T20 WC में और T20 WC के इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और साथ ही उनके पास सबसे छोटे प्रारूप में सबसे अधिक POTM पुरस्कार हैं। पूरी तरह से T20I प्रारूप पर राज कर रहे हैं किंग कोहली !!!"
विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए: "काफ़ी क़रीबी मैच रहा। बल्ले के साथ और अच्छा दिन रहा। जब मैं बल्लेबाज़ी करने गया तो दबाव था। गेंद को अच्छे से देख रहा था। मैं बस एक खुशहाल स्पेस हूं, मैं किसी चीज़ की तुलना नहीं करना चाहता। जो अतीत में है वह अतीत में है। जैसे ही मुझे पता चला कि विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में है, मैं काफ़ी ख़ुश हुआ। मुझे पता था कि अच्छे क्रिकेटिंग शॉट अहम होंगे और ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव और खेल की समझ टीम के काम आएगी।"
रोहित शर्मा: "मैं एक ही समय शांत और नर्व था, लेकिन एक टीम के रूप में चीज़ों को सही करने के लिए शांत रहना महत्वपूर्ण था। छोटे मैच कहीं भी जा सकते हैं, लेकिन खेल शुरू होने के बाद हमने अपने आप पर काबू रखा, अंतत: यह एक अच्छी रही।"
शाकब अल हसन: "भारत के सामने खेलने पर ऐसा होता रहा है। हम जीत की दहलीज़ तक गए लेकिन दहलीज़ पार नहीं कर पाए। यह काफ़ी शानदार मैच रहा, दर्शकों ने आनंद लिया, दोनों टीमों ने आनंद उठाया। अंत में किसी एक को जीत मिलेगा और किसी एक को हार"
क्रीज की गहराई का क्या खूब इस्तमाल किया है नुरुल ने, जड़ में गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर, स्लाइस कर दिया बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा से चौके के लिए
फिर से जड़ में गेंद, इस बार बल्ले पर लगी है गेंद, लेकिन बढ़िया संपर्क नहीं, जमीनी रास्ते से लॉन्ग ऑन के पास गई, राहुल ने थ्रो किया लेकिन अर्शदीप स्टंप के पास नहीं थे, होते भी तो दो रन हो जाते, दो रन मिला, राहुल थोड़े नाराज
बढ़िया यॉकर! मिडविकेट के ऊपर से स्लॉग करना चाहते थे, चूके, गेंद शायद उनके बल्ले के भीतरी हिस्से पर लगकर पैड पर लगी
इस गेंद को डालने की बात तो ज़रूर नहीं हुई होगी! छोटी गेंद की और कोण के साथ आ रही गेंद पर करारा पुल लगाया बल्लेबाज ने और डीप मिडविकेट के ऊपर से भेज दिया आधा दर्जन रनों के लिए
5 गेंद में 19, अर्शदीप और रोहित के बीच बातचीत हो रही है कि गेंद कहां डालनी है, राउंड द विकेट से आ रहे हैं अर्शदीप
बढ़िया यॉर्कर, बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर कीपर के पास गई जमीनी रास्ते से, वहां मिसफील्ड, एक रन मिला
अर्शदीप आए मैच की आख़िरी गेंद लेकर
ऑफ स्टंप के काफी बाहर स्लोअर गेंद, फिर से बल्ला काफी जोर से चलाया नुरुल ने लेकिन कोई संपर्क नहीं, वाइड की मांग कर रहे हैं बल्लेबाज, लेकिन कोई प्रभाव नहीं
शफल करके मिडविकेट के ऊपर से मारना चाहते थे नुरुल, ऑफ स्टंप के बाहर आगे की लेंथ डाला हार्दिक ने, बल्ला आया जोर से लेकिन कोई संपर्क नहीं
जड़ में गेंद, फाइनलेग पर खेला, एक रन से ही संतोष करना होगा
क्या छक्के के लिए जाएगी गेंद, जी हां! क्या शॉट खेला है तस्कीन ने, बैक ऑफ लेंथ गेंद थी शरीर की लाइन में, तस्कीन ने पुल कर दिया डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्के के लिए, बल्ले पर सही से आई नहीं थी गेंद फिर भी फील्डर से काफी पीछे गिरी गेंद
छोटी गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर थी, बल्लेबाज ने पुल करने का प्रयास किया और चूके, रन लेना चाहते थे लेकिन कार्तिक ने स्टंप को निशाना साधा, चूके लेकिन सीधे हार्दिक के हाथ में गेंद, रन की गुंजाइश नहीं
करारा प्रहार और कवर और प्वाइंट के पास कोई मौका नहीं, ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद थी, अगला पांव खोला और कड़ाकेदार शॉट खेला
एक और फुल गेंद, कोण के साथ अंदर आती हुई, इस बार नुरुल ने वाइड लॉन्ग ऑन की दिशा में निकाल दिया है, बड़ी बाउंड्री है उधर, मिडविकेट से आकर फील्डर ने फील्ड किया
रचनात्क शॉट नुरुल से! ऑफ स्टंप की लाइन में बैठ गए थे नुरुल और लेंथ गेंद को स्लिप के ऊपर से स्कूप कर दिया, गति नहीं थी इसलिए दो रन मिलेंगे
पगबाधा की अपील लेकिन अंपायर ने नकारा, जड़ में गेंद थी, बल्लेबाज के जूतों पर लगकर छिटकी गेंद
कोण का इस्तमाल किया गेंदबाज़ ने और फुल गेंद डाल दी, लेग साइड में खेलने को देख रहे नुरुल के पैड पर लगकर स्क्वेयरलेग की ओर गई, रन का मौका
राउंड द विकेट से
छोटी गेंद, बल्लेबाज के शरीर से दूर जा रही थी, उन्होंने अपर कट खेला, थर्डमैन पर खड़े अश्विन के बाईं ओर गेंद, दो रन का मौका
पीछे हटे नुरुल और मिडऑफ के ऊपर से लेंथ गेंद को भेज दिया चौके के लिए
एक और छोटी गेंद और पुल करने के प्रयास में लेट हो गए थे तस्कीन, गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर मिडऑन की ओर गई, नॉनस्ट्राइकर रन के लिए भागे थे
छठा विकेट आ गया है जगह बनाकर कवर्स के ऊपर से खेलना चाहते थे मोसद्देक, हार्दिक ने लेग स्टंप पर लेंथ गेंद की थी, गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर ऑफ स्टंप पर जा लगी और भारतीय प्रशंसकों का ख़ुशी का ठिकाना नहीं
ओवर 16 • बांग्लादेश 145/6
भारत की 5 रन से जीत (डीएलएस पद्धति)आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.667 |
नीदरलैंड्स | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.162 |
नामीबिया | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.730 |
यूएई | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.235 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ज़िम्बाब्वे | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.200 |
आयरलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.105 |
स्कॉटलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.304 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.563 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 2.113 |
इंग्लैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 0.473 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 1 | 7 | -0.173 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.422 |
आयरलैंड | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.615 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 0 | 3 | 2 | -0.571 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.319 |
पाकिस्तान | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.028 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 2 | 2 | 5 | 0.874 |
नीदरलैंड्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.849 |
बांग्लादेश | 5 | 2 | 3 | 4 | -1.176 |
ज़िम्बाब्वे | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.138 |