लेंथ गेंद ऑफ स्टंप पर और उसे ऑन द अप खेला लॉन्ग ऑफ की दिशा में लेकिन गेंद काफ़ी पहले गिरी लॉकी से और इसी के साथ न्यूज़ीलैंड ने सेमीफ़ाइनल में प्रवेश पा लिया
न्यूज़ीलैंड vs आयरलैंड, 37वां मैच, ग्रुप 1 at Adelaide, टी20 विश्व कप, Nov 04 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए इस मुक़ाबले के लिए इतना ही, कुछ ही देर में ऑस्ट्रेलिया और अफ़गानिस्तान का मुक़ाबला शुरु होने जा रहा है। आप यहां प्रवेश कर सकते हैं। तब तक के लिए मुझे और मेरे सहयोगी निखिल शर्मा को दीजिए इजाज़त ।
विलियमसन यह एक टीम के तौर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन था, आज हमने हर विभाग में अच्छा किया। पहले सलामी बल्लेबाज़ों ने पावरप्ले में अच्छी शुरुआत दी जिसे वजह से हमारे पास बाद में पारी को आगे ले जाने का भरपूर समय था। बल्लेबाज़ी के दौरान मैं यही कोशिश कर रहा था कि अधिक से अधिक देर क्रीज़ पर बिताऊं और साझेदारी बनाने का प्रयास करें। स्पिनर्स ने पहले कुछ ओवर अच्छे नहीं जाने के बाद मैच को वापस हमारे पलड़े में झुका दिया।
बैलबर्नी : गेंदबाज़ों ने अच्छी गेंदबाज़ी की, फ़ील्डरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट के अब तक के प्रदर्शन से हम संतुष्ट है। जॉश ने बहुत उम्दा गेंदबाज़ी की।
केन विलियमसन को प्लेयर ऑफ द मैचचुना गया। विलियमसन ने कहा पिच शुरुआत में धीमी थी लेकिन हमें अच्छी शुरुआत मिली। बल्लेबाज़ी के दौरान मेरी यही कोशिश थी की साझेदारी बनाऊं। गेंदबाज़ी में भी स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर यह एक टीम एफ़र्ट रहा।
5.52 pm : न्यूज़ीलैंड अपने ग्रुप में सबसे शीर्ष पर है इस समय सात अंकों के साथ। कीवी टीम का सेमीफ़ाइन मं पहुंचना अब लगभग तय हो गया। अगर ऑस्ट्रेलिया अफ़ग़ानिस्तान मुक़ाबले में पहले अफ़गानिस्तान की बल्लेबाज़ी आती है तब न्यूज़ीलैंड सीधे सेमीफ़ाइनल में प्रवेश कर जाएगी।
लैप के लिए गए ऑफ स्टंप के बाहर लेकिन चौथे स्टंप पर गुड लेंथ की गेंद से बीट हो गए
यह दिए के बूझने से पहले की फड़फड़ाहट है, इस छक्के का कोई फ़ायदा नहीं पहुंचना है आयरलैंड को अब, लेंथ गेंद मिली ऑफ स्टंप की लाइन में और उसे पुल कर दिया स्क्वायर लेग के ऊपर से
ऑफ स्टंप पर लेंथ गेंद की और चिप किया उसे लॉन्ग ऑफ की दिशा में, लॉकी मौजूद थे लॉन्ग ऑफ पर लेकिन गेंद को जज नहीं कर पाए
फुलर लेंथ गेंद ऑफ स्टंप पर और उसे खेला मिडऑफ पर
लपक लिया है फिलिप्स ने लॉन्ग ऑन पर कैच, ऑफ कटर गेंद थी ऑफ स्टंप के हल्का बाहर, लॉन्ग ऑन क्लियर करना चाहा लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई, फिलिप्स ने बिना मुड़े पीछे की तरफ दौड़ लगाई और गेंद को लपक लिया अपने सिर की ऊंचाई पर
आखिरी ओवर बचा है अब
लेग स्टंप पर लेंथ गेंद और फ्लिक का प्रयास किया फाइन लेग की दिशा में, गेंद पैड्स से लगकर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में
ऑफ स्टंप के हल्का बाहर गुड लेंथ की गेंद अक्रॉस द लाइन खेला डीप मिडविकेट पर
बैकऑफ द लेंथ गेंद चौथे स्टंप पर जिसे एक्सट्रा कवर पर खेला, पुल का प्रयास था लेकिन बल्ला अंतिम वक्त में नीचे की ओर मुड़ गया
फुलर गेंद ऑफ स्टंप के हल्का बाहर, जिसे अलॉन्ग द ग्राउंड खेला वाइ़ड लॉन्ग ऑन पर
पुल किया लेग स्टंप की लाइन में बैकऑफ द लेंथ गेंद को, बल्ले के ऊपरी भाग से लगकर गेंद हवा में खड़ी हुई डीप मिडविकेट की तरफ लेकिन काफी आगे गिरी फ़ील्डर के गेंद
यॉर्कर लेंथ की गेंद लेग स्टंप पर, गेंद बल्ले से लगकर प्वाइंट की तरफ गई
अब कीवी टीम के लिए औपचारिकता ही बाकी रह गई हैं
फुलर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर जिसे स्लाइस किया थर्ड मैन पर सिंगल के लिए
एक कैच कप्तान के हिस्से में भी गया है, कवर पर लपका है विलियमसन ने कैच, लेग स्टंप पर गुड लेंथ की गेंद, लेग स्टंप के बाहर आ गए थे, डॉकरेल ने लेग स्टंप के बाहर से एक्स्ट्रा कवर को क्लियर करना चाहा लेकिन शॉट में एलिवेशन नहीं था, विलियमसन ने हल्का पीछे जाकर सीने की ऊंचाई पर लपक लिया कैच
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ की गेंद पुल किया डीप मिडविकेट की तरफ लेकिन गेंद बल्ले पर चढ़ी नहीं ठीक से
लेंथ गेंद ऑफ स्टंप पर और पुल करने की चाहत में थमा दिया लॉकी को ही कैच , पुल करना चाहते थे स्क्वायर लेग के ऊपर से लेेकिन गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और खड़ी हो गई हवा में लॉकी की तरफ, काफ़ी लो कैच लिया लॉकी ने घुटनों के बल झुकते हुए
ऑफ स्टंप के बाहर शफल करते हुए आए लेकिन स्लोअर गेंद मिली गुड लेंथ पर जिसे हल्के हाथों से खेला लॉन्ग ऑन की दिशा में
पहले ऑफ स्टंप के बाहर आए फिर लेग स्टंप के बाहर शफल किया, लॉकी ने लेंथ गेंद की लेग स्टंप की लाइन में और उसे खेल दिया हवा में कवर के ऊपर से
लॉकी आए हैं आक्रमण पर
चौका मिला है आखिरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से, लेंथ गेंद थी मिडिल और ऑफ स्टंप की लाइनमें, और गेंद को ऑन द अप खेला, सिर्फ टाइम कर दिया फ़ील्डर के ऊपर से
ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद और शरीर से दूर खेला कवर के ऊपर से, क्योंकि पहले ही लेग स्टंप के बाहर आ गए थे जिसे साउदि ने भांप लिया था
ओवर 20 • आयरलैंड 150/9
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.667 |
नीदरलैंड्स | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.162 |
नामीबिया | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.730 |
यूएई | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.235 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ज़िम्बाब्वे | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.200 |
आयरलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.105 |
स्कॉटलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.304 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.563 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 2.113 |
इंग्लैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 0.473 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 1 | 7 | -0.173 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.422 |
आयरलैंड | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.615 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 0 | 3 | 2 | -0.571 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.319 |
पाकिस्तान | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.028 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 2 | 2 | 5 | 0.874 |
नीदरलैंड्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.849 |
बांग्लादेश | 5 | 2 | 3 | 4 | -1.176 |
ज़िम्बाब्वे | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.138 |