बीट हो गए आर्चर, अंदर आती लेंथ गेंद को पुल किया था लेकिन गेंद बल्ले और शरीर के गैप को भेदती हुई कीपर की ओर गई
साउथ अफ़्रीका vs इंग्लैंड, 45वें मैच, सुपर 8, ग्रुप 2 at ग्रॉस आइसलेट, T20 वर्ल्ड कप, Jun 21 2024 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए आज के लिए बस इतना ही। अब हमें दीजिए इजाज़त। शुभ रात्रि।
मारक्रम - हमारे लिए पावरप्ले अच्छा रहा। एक अच्छी शुरुआत को देखते हुए मुझे लगा कि हमने 15-20 रन कम बनाए लेकिन हमें इसे फ़ील्डिंग के दौरान मैनेज करना था। खिलाड़ियों की फ़ॉर्म पर अधिक चिंता करने से ज़्यादा हमारा ध्या़न उन्हें अपना खेल खेलने की छूट मुहैया कराने पर है।
बटलर- डिकॉक ने पावरप्ले में बेहद अच्छी पारी खेली और हम पावरप्ले में उस हिसाब से बल्लेबाज़ी नहीं कर पाए। विकेट बाद में धीमी हो गई थी लेकिन हम लक्ष्य से संतुष्ट थे। लिविंगस्टन काफ़ी समझदार खिलाड़ी हैं और वह टी ट्वेंटी क्रिकेट की शैली से भली भांति परिचित हैं। हम अभी भी प्रतिस्पर्धा में बने हुए हैं, हमने क्रिकेट अच्छी खेली लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए।
डिकॉक को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया है
डिकॉक - विकेट काफ़ी अच्छी थी। पिछले मैच से मुझे काफ़ी आत्मविश्वास मिला था लेकिन मैं इस मैच को एक नए और अलग मैच के तौर पर ही ले रहा था। मैं यहां सीपीएल खेल चुका हूं और मुझे पता है कि दिन और शाम में विकेट कितना अलग बर्ताव करती है।
11.30 pm सुपर 8 में यह साउथ अफ़्रीका की दूसरी जीत है। और एक बड़ी जीत के बाद इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है। बीच में ब्रूक और लिविंगस्टन ने मैच को इंग्लैंड के पलड़े में झुका दिया था। बार्टमैन ने एक ही ओवर में चार फुल टॉस गेंदें करते हुए इंग्लैंड की वापसी के दरवाज़े खोल दिए थे लेकिन रबाडा ने लिविंगस्टन को पवेलियन का रास्ता दिखाकर वापस साउथ अफ्रीका के लिए संभावनाओं के द्वार खोल दिए।
आर्चर बड़ी हिट लगाने में सक्षम हैं, लेकिन फिर भी करन ने रन नहीं लिया
अब साउथ अफ्रीका चैन की सांस ले सकता है, ऑफ़ स्टंप के हल्का बाहर यॉर्कर गेंद को सिर्फ़ मिड ऑफ़ पर ही खेल पाए
लो फुल टॉस गेंद मिडिल और लेग में और उसे डीप मिड विकेट की ओर खेला, रन नहीं लिया और अब दोनों गेंदों पर करन को हिट लगाना होगा
खराब गेंद, लेग स्टंप के बाहर फुलर गेंद और करन ने उसे शॉर्ट फाइन के बगल से खेल दिया और बटोर लिया चौका
ब्लॉक होल में गेंद लेग स्टंप पर और उसे डीप स्क्वायर लेग की ओर खेला
ब्रूक बढ़िया पारी पर क्या पानी फिर जाएगा? या इंग्लैंड की नैय्या पार लग जाएगी? क्या लगता है?
बेहतरीन कैच लपका है, ऑफ़ स्टंप पर फुलर गेंद को मिड ऑफ क्लियर करने गए और फील्डर ने पीछे की ओर दौड़ लगाई और इनफील्ड के हल्का बाहर ही आगे की ओर कैच लपक लिया अपने दोनों हाथों से
यह मैच अब यहां से किसी भी ओर झुक सकता है
रूम बनाकर खेलने का प्रयास लेकिन पैर पर फुलर गेंद को लॉन्ग लेग की ओर खेला और तेज़ी से दूसरे रन के लिए वापस आए और अब अगले ओवर में ब्रूक स्ट्राइक पर रहेंगे
एंगल के साथ बैकऑफ लेंथ गेंद को कट किया डीप कवर की ओर और बाल बाल बचे ब्रूक, गेंद एक टप्पा में पहुंची फील्डर के पास
ऑफ स्टंप पर धीमी गति की बैकऑफ लेंथ गेंद को पुल किया डीप स्क्वायर लेग पर
ऑफ स्टंप के बाहर जाकर लैप का प्रायस लेकिन लेंथ गेंद शरीर पर लगकर कीपर की दायीं ओर गई और छोर बदल लिया
श़ॉर्ट पिच गेंद को पुल किया डीप मिडविकेट पर और दूसरे रने के लिए वापस आए, टी20 विश्व कप में पहला अर्धशतक है ब्रूक का यह
एंगल के साथ ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ गेंद को ऑन साइड में बड़ा प्रहार का प्रयास लेकिन गेंद अंदरूनी हिस्से से लगकर स्क्वायर लेग की ओर लुढ़की
शॉर्ट पिच गेंद को पुल किया डीप मिड विकेट पर
फुलर गेंद को लेग साइड में खेला
फुलर गेंद को लेग साइड में खेला
लेग स्टंप की लाइन में गुड लेंथ गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर खेला
क्या यह वापसी की आहट है?, हा्लांकि यह आउट होने वाली गेंद नहीं थी, एक बार फिर फुल टॉस मिली थी लेकिन लिविंगस्टन मिस टाइम कर गए इस बार, फ्लिक किया लॉन्ग लेग की ओर और फील्डर ने अपनी दायीं ओर चेहरे की ऊंचाई पर दोनों हाथों से कैच लपक लिया
ऑफ स्टंप की लाइन में फुलर गेंद को वापस रबाडा की ओर खेला
रबाडा, ओवर द विकेट, यह ओवर काफ़ी अहम रहने वाला है
एक बार फिर फुल टॉस
बैकऑफ लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर और उसे शरीर से दूर खेला वाइड लॉन्ग ऑफ की दिशा में
ओवर 20 • इंग्लैंड 156/6
ICC पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.017 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.305 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.331 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.709 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.599 |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.992 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.963 |
USA | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.906 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 8 | 2.791 |
इंग्लैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 3.611 |
स्कॉटलैंड | 4 | 2 | 1 | 5 | 1.255 |
नामीबिया | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.585 |
ओमान | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.062 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
वेस्टइंडीज़ | 4 | 4 | 0 | 8 | 3.257 |
अफ़ग़ानिस्तान | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.835 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.415 |
युगांडा | 4 | 1 | 3 | 2 | -4.510 |
पीएनजी | 4 | 0 | 4 | 0 | -1.268 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 4 | 4 | 0 | 8 | 0.470 |
बांग्लादेश | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.616 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 3 | 0.863 |
नीदरलैंड्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.358 |
नेपाल | 4 | 0 | 3 | 1 | -0.542 |