जीत गई मुंबई, काफ़ी ख़राब थ्रो, लांग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेल कर तेज़ी से भाग कर दो रन लेने का प्रयास, लांग ऑफ़ के फ़ील्डर ने कीपर के पास गेंद को फेंका लेकिन काफ़ी ऊंचा थ्रो था, बल्लेबाज़ ने डाइव लगा कर क्रीज़ के अंदर प्रवेश पा लिया, उसके बाद कीपर ने गिल्लियां बिखेरीं
DC vs MI, 16वां मैच at दिल्ली, IPL 2023, Apr 11 2023 - मैच का परिणाम
इस मैच से बस इतना ही। अब कल मिलते हैं।
रोहित शर्मा, एमआई कप्तान और प्लेयर ऑफ़ द मैच: खेल जीतना सबसे महत्वपूर्ण बात है। हम वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और टूर्नामेंट से कुछ हफ़्ते पहले मुंबई में हमारे कैंप लगे थे। हम तब से ही मेहनत कर रहे हैं। सकारात्मक परिणाम प्राप्त करना वास्तव में अच्छा लगता है। हमने हाल ही में यहां एक टेस्ट मैच खेला था और यह पिच उससे अलग नहीं दिखी और सूखी नज़र आई। इसलिए मैंने सोचा कि धीमे गेंदबाज़ों को खेल में जल्दी लाना महत्वपूर्ण है। हमें लगा कि 173 रन का पीछा किया जा सकता है और सभी बल्लेबाज़ों ने बढ़िया खेल दिखाया। जब मैं बल्लेबाज़ी के लिए गया तो मैं पावरप्ले का पूरा उपयोग करना चाहता था क्योंकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, लक्ष्य यह कठिन होता जाएगा। हमने साझेदारी बनाने की कोशिश की और तिलक को इसी इरादे से बल्लेबाज़ी करते देखना अच्छा लगा। हम हमेशा से जानते थे कि नए बल्लेबाज़ों के लिए आकर बल्लेबाज़ी करना मुश्किल होगा। हमें बहुत सारे युवा मिले हैं और यह सब उन्हें आत्मविश्वास देने और उनकी क्षमता पर भरोसा करने के बारे में है। हम एक स्वस्थ वातावरण चाहते हैं और हम परिणामों के आधार पर कठोर परिवर्तन नहीं करना चाहते हैं।
डेविड वॉर्नर: पिछले तीन दिनों से हम ऐसे मैच देख रहे हैं। हालांकि आज हम हारने वाले पक्ष में खड़े हैं। मैं चाह रहा था कि मैं फ्लेट थ्रो करूं लेकिन वैसे में गेंद टिम डेविड को लग सकती थी तो मुझे ऊंचा थ्रो करना पड़ा। हमारे सभी गेंदबाज़ों ने काफ़ी अच्छी गेंदबााज़ी की। अंतिम ओवर में नॉर्खिए ने कमाल की गेंदबाज़ी की। रोहित की पारी शानदार थी। मुझे लगता है कि इस मैदान पर 190 के आस-पास का स्कोर एक अच्छा टोटल था।
Mustafa Moudi : "स्काई के लिए उनकी पिछली 6 पारियों (3 वनडे और 3 आईपीएल) में चौथा गोल्डन डक। स्काई धीरे-धीरे गोल्डन डक का ब्रांड एंबेसडर बन रहे है !!"
11.21 pm मुक़ाबला कांटे का था। दोनों टीमों में ख़ूब संघर्ष हुआ लेकिन अंत में मामला मुंबई के पक्ष में रहा। एक स्टेज पर दिल्ली की टीम 180 के पास जा रही थी लेकिन मुंबई के गेंदबाज़ों ने ऐसा नहीं होने दिया। दूसरी तरफ़ मुंबई की टीम काफ़ी पहले यह मैच जीतने वाली थी लेकिन दिल्ली के गेंदबाज़ों ने उन्हें रोके रखा और मैच अंतिम ओवर तक गया। मैच भले मुंबई जीती लेकिन एक बार फिर क्रिकेट ने सबके दिल को 2-3 बार ज़्यादा धड़कने के लिए मज़ूबर कर दिया
डीप कवर, मिड विकेट, लांग ऑन, थर्डमैन सर्कल में, सुपर ओवर लोडिंग हो रहा है क्या...
एक रन आया या विकेट? समझ नहीं आ रहा है, मिड विकेट की दिशा में यॉर्कर लेंथ गेंद को खेल कर सिंगल लिया गया, फ़ील्डर ने गेंद को विकेट पर मारा पर लगी नहीं, बोलर ने पकड़ना चाहा गेंद को लेकिन हाथ में आई नहीं गेंद, और बोलर का हाथ विकेट पर लगा
सुपर ओवर ? धक-धक करने लगा
फुलर लेंथ की गेंद, ऑफ़ स्टंप के बाहर, डीप एक्सट्रा कवर की दिशा में ड्राइव किया गया
तीन गेंद चार विकेट, कुछ होगा क्या भाई लोग
अंपायर ने वाइड दिया है, वॉर्नर ने इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ रिव्यू लिया, यॉर्कर लेंथ की गेंद लेग स्टंप पर, फ्लिक करने का प्रयास लेकिन कोई कनेक्शन नहीं, कीपर कह रहे हैं कि गेंद पैड पर लग कर उनके पास आई, तीसरे अंपायर ने कहा कि पैड नहीं, बैट लगा था, वाइड नहीं है यह
कैच ड्रॉप कर दिया है मुकेश ने, फुलर लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में उड़ा कर मारने का प्रयास था लेकिन कनेक्शन ख़राब था, सर्कल में मुकेश ने आसान सा कैच टपकाया
यॉर्कर लेंथ की गेंद 143 की गति से मिडिल स्टंप पर, लांग ऑन की दिशा में गेंद को खेला गया
नॉर्खिए गेंदबाज़ी करेंगें
डेविड भाई ने भी सिक्सर मार के दिल्ली को जीत से दूर कर दिया है, लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, पूरी ताक़त के साथ गेंद को लपेट कर लांग ऑन की दिशा में मारा गया और आधे दर्जन रन मिलेंगे, डेविड ने मुंबई को राहत की सांस लेने का और एक मौक़ा दिया
137.9 की गति से यॉर्कर लेंथ की गेंद, डीप कवर की दिशा में हल्के हाथों से गेंद को खेला गया
ग्रीन भैया ने सिक्सर लगा कर मुंबई को ग्रीन सिगनल दिया है, 117 की गति से कटर गेंद, ऑफ़ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद, उड़ा कर मारा गया डीप मिड विकेट की दिशा में, जोरदार कनेक्शन
फिर से 119 की गति से गेंद, डीप कवर की दिशा में गेंद को पंच किया गया बैकफ़ुट पर जाकर
धीमी गति से छकाया, ऑफ़ स्टंप पर 118 की गति से कटर गेंद, सीधे बल्ले से हवाई शॉट लगाने का प्रयास लेकिन गेंद ऑस्ट्रेलिया में थी और बल्ला दिल्ली में
क्या यह नो बॉल है, शायद नहीं, फुलटॉस गेंद शरीर की लाइन में, लेग साइड में फ्लिक किया गया
मुस्तफिजुर अंतिम करेंगे अपना
ओवर की समाप्ति सिंगल के साथ, फुलर लेंथ की गेंद 145 की गति से, लांग ऑन की दिशा में खेला गया
लो फुलटॉस गेंद, यॉर्कर गिर नहीं रहा है, मिड विकेट के फ़ील्डर ने फिर से बाईं तरफ़ लंबी दौड़ लगाई और गेंद को पकड़ा
लो फुलटॉस गेंद, यॉर्कर करने का प्रयास था, 145 की गति, फ्लिक किया गया स्क्वेयर लेग की दिशा में
142 की गति से फुलर लेंथ गेंद, बोलर की दिशा में वापस ड्राइव किया गया
डीप मिड विकेट की दिशा में फुलर लेंथ गेंद को फ्लिक किया गया,डीप के फील्डर ने बाईं तरफ़ भाग कर गेंद को पकड़ा, 148 की गति से गेंद
ऑप़ स्टंप के बाहर की फुलर लेंथ गेंद, काफी जोर से ड्राइव किया गया, सीधे कवर प्वाइंट के फ़ील्डर के पास गई गेंद
18 में 26 चाहिए भाई लोग, नॉर्खिए अपना तीसरा ओवर करेंगे
कमाल का शॉट पहले ही गेंद पर, बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में कटर गेंद को ड्राइव किया गया बैकफ़ुट पर जाकर, कमाल का कनेक्शन, दवाब कम करने वाला शॉट है यह
ग्रीन नए बल्लेबाज़
अभिषेक मेरे भाई क्या कैच है यह, कमाल हो आप, धमाल हो आप, कोलकाता में मैंने ऐसे कई कैच देखे हैं जो अभिषेक ने घरेलू मैचों के दौरान लिया था, अंपायर चेक कर रहे हैं कि क्या यह गेंद बल्ले पर लगने के बाद ज़मीन पर लगी थी, फुलर लेंथ की गेंद पर बल्ले का फेस खोल कर खेलने का प्रयास था, लेकिन किनारा लग कर गेंद कीपर के पास गई, उन्होंने अपने दाहिने तरफ़ फुल बॉडी डाइव किया और दृष्टिमोहक कैच लिया, तीसरे अंपायर ने भी आउट कहा, मुंबई के लिए बड़ा झटका है यह
2W | 1W | |||
2W | ||||
1W | ||||
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | |
टॉस | मुंबई इंडियंस, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच के दिन | 11 अप्रैल 2023 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
MI प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (2nd पारी, 15.6 ov) |
DC प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (1st पारी, 19.4 ov) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | मुंबई इंडियंस 2, दिल्ली कैपिटल्स 0 |
ओवर 20 • MI 173/4
MI की 6 विकेट से जीत, 0 गेंद बाकी