और बेंगलुरू की पारी समाप्त, स्टंप की फुल गेंद को स्लॉग स्वीप करने गए थे, गेंद खड़ी हुई मिडविकेट एरिया में और बोलर ने खुद जाकर कैच लपका
KKR vs RCB, नौवां मैच at कोलकाता, IPL 2023, Apr 06 2023 - मैच का परिणाम
डेविड विली और आकाश दीप के बीच 27 रन की साझेदारी IPL में 10th विकेट के लिए RCB के तरफ़ सबसे बड़ी साझेदारी है, उन्होंने जॉश हेज़लवुड और मोहम्मद सिराज के 22 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा
इसी के साथ हमें दिजिए विदा। मिलते हैं कल के मैच में। शुभरात्रि!
शार्दुल ठाकुर, प्लेयर ऑफ़ द मैच: हम शुरुआत में संघर्ष कर रहे थे, लेकिन मैंने ख़ुद को बैक किया और यह काम आया। छक्के मारने के लिए स्किल होना जरूरी है, हम नेट्स में इसका अभ्यास भी करते हैं। मैं थ्रो डाउन पर रेंज हिटिंग का अभ्यास करता हूं। यही सफलता की चाबी है। हमारे गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों में गहराई है। सुनील और वरुण की क्वालिटी के बारे में सब जानते हैं और आज नए लड़के सुयश ने भी बेहतरीन गेंदबाज़ी की।
नितीश राणा, कप्तान, कोलकाता: गुरबाज़ ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और शार्दुल के बारे में जितना कहा जाए, उतना ही कम है। रिंकू ने भी उनका जबरदस्त साथ दिया। यही हमारे रणनीति थी कि रिंकू उनका साथ दें और शार्दुल हाथ खोले। सुयश दिल्ली का है लेकिन मैं उसे कभी मिला नहीं था, वह बहुत फ़नी कैरेक्टर है और बहुत बोलता है। आज तो उसने क़माल कर दिया।
चंद्रकांत पंडित, कोच, कोलकाता: यह एक अच्छी जीत है। लड़कों ने चरित्र दिखलाया। शुरु में हमने कुछ विकेट गंवाए लेकिन फिर भी हम 200 के स्कोर तक पहुंचे। हमें उम्मीद थी कि पिच स्पिनरों को मदद करेगी लेकिन फिर भी आपको अधिक रन की ज़रूरत बोर्ड पर होती है। शार्दुल और रिंकू ने बेहतरीन ढंग से काउंटर अटैक किया। मैंने सुयश को ट्रायल मैचों में देखा था। वह हवा में बहुत तेज़ है और उसे पढ़ना बहुत मुश्किल है।
फ़ाफ़ डुप्लेसी, कप्तान, बेंगलुरु: एक समय हम उन्हें सस्ते में निपटाने के क़रीब थे, लेकिन शार्दुल ने कमाल की पारी खेली। इसके बाद उनके स्पिनरों ने हमें बेहतरीन ढंग से रोका। अगर हम उन्हें 160 तक रोकते, तो यह हमारा मैच होता। हम इस हार से सबक लेकर सीखने की कोशिश करेंगे। आज की रात हमारी नहीं था, हमने रणनीतिक तौर पर भी कुछ ग़लतियां की। डेथ बोलिंग आसान नहीं होती और हम वहां भी पिछड़े।
Mustafa Moudi : "मजेदार तथ्य: ईडन में केकेआर के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी मार्जिन जीत है। दिलचस्प बात यह है कि उनके घर में उनकी सबसे बड़ी जीत भी आरसीबी के खिलाफ मिली, जब उन्होंने उन्हें 49 के न्यूनतम स्कोर पर आउट कर दिया और 82 रन से मैच जीत लिया !!"
11.10pm: बेंगलुरु ने पहले मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी और दूसरे में उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा। यह हर साल ही होता है, इसलिए बेंगलुरु के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। ख़ैर, इस मैच को शार्दुल ठाकुर की बल्लेबाज़ी और तीन मिस्ट्री स्पिनरों की गेंदबाज़ी के लिए याद किया जाएगा। चार विकेट लेकर वरुण चक्रवर्ती कमाल के थे, जबकि पहला मैच खेल रहे सुयश शर्मा ने इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आकर ग़ज़ब का इंपैक्ट खड़ा किया।
सीधी लेंथ गेंद को सीधा खेला बोलर की ओर
ऑफ स्टंप पर आती लेंथ गेंद को डीप मिडविकेट पर क्लिप किया
बाहर की लेंथ गेंद को टहलाया लांग ऑफ पर
तीन विकेट पर अपना पहला मैच खत्म करेंगे सुयश, एक और लेंथ गेंद अंदर आती हुई, उसे लेग साइड में डिफेंड किया
फ्लाइटेड फुलटॉस गेंद को बोलर के ऊपर से लांग ऑफ पर खेला
इस बार आगे निकले और बाहर की फुल गेंद को गगनचुंबी छक्के के लिए भेज दिया आकाश दीप ने, कोलकाता उनका होम ग्राउंड है और उनको पता है कि यहां कैसे खेलना है
बाहर की फुल गेंद को बल्ले का मुंह खोल खेला कवर प्वाइंट पर
इस बार फुल गेंद को बोलर के ऊपर से दे मारा चौके के लिए
बाहर निकलती लेंथ गेंद को कट का प्रयास, लेकिन बीट हुए बाहरी किनारे पर
ऑफ स्टंप पर लेंथ गेंद को डीप मिडविकेट पर क्लिप किया
बाहर की लेँथ गेंद पर बाहरी किनारे पर बीट हुए
अंदर आई बाहर की लेंथ गेंद को लेग साइड में मोड़ना चाहते थे, पैड प लगी गेंद
बाहर की लेंथ गेंद को कवर में खेला
ऑफ स्टंप पर आती लेंथ गेंद को हल्के हाथों से डीप स्क्वेयर लेग पर मोड़ सिंगल चुराया
बाहर की फुल गेंद पर स्लॉग स्वीप किया और डीप मिडविकेट पर चौका पाया, गेंद काफी देर तक हवा में थी लेकिन शार्दुल गेंद तक पहुंच नहीं पाए
ऑफ स्टंप के बाहर की बैक ऑफ लेंथ गेंद को कट मारा डीप कवर में
नए बल्लेबाज़ आकाश दीप ने बल्ला चलाया घुटने मोड़कर लेकिन फुल गेंद तक सही से आ नहीं पाए, गेंद गई डीप स्क्वेयर लेग पर
पैड पर गेंद लगी है, अंपायर ने ठुकराया है तो रिव्यू लिए हैं, स्टंप की लाइन में फुल गेंद को स्वीप करने गए थे, लेकिन गेंद की लाइन तक आ नहीं पाए, हालांकि रिव्यू में दिखा कि बैट-पैड हुआ था और स्लिप ने कैच लपका था, तो आउट होगा, तीसरा विकेट इंपैक्ट प्लेयर डेब्यू कर रहे सुयश के लिए, क्या रात है उनके लिए
4W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
ईडन गार्डंस, कोलकाता | |
टॉस | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच के दिन | 6 अप्रैल 2023 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
RCB प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (2nd पारी, 11.3 ov) |
KKR प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (2nd पारी, 0.1 ov) |
टी20 डेब्यू | |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | कोलकाता नाइट राइडर्स 2, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 0 |
ओवर 18 • RCB 123/10