चलिए आज के लिए बस इतना ही। मुलाकात होगी अब अगले मैच में। शुभ रात्रि।
बटलर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है
बटलर ने कहा, "भाग्य ने भी साथ दिया अंत में खेला गया शॉट बाउंड्री के बाहर चला गया। सफलता का एक ही मूल मंत्र है और वो है कड़ी मेहनत। पिछले मैच में मैं अच्छी लय में था। साउथ अफ्रीका में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया था। हमने इस सीज़न की अच्छी शुरुआत की है। इस टीम के साथ अब तीन साल हो गए हैं और कोचिंग स्टाफ भी काफी सपोर्टिव है।"
संजू सैमसन : मुझे लगा 190 से कम स्कोर को चेज़ कर सकते थे। बटलर के लिए खुश हूं। हमारे पास चार दिन का गैप है और इस दौरान खिलाड़ी आराम कर पाएंगे।
डुप्लेसी : पहली पारी में विकेट काफ़ी नीची रह रही थी, हम 190 के स्कोर की ओर देख रहे थे लेकिन गेंद काफ़ी नीची रा रही थी। हमने दस पंद्रह रन कम बनाए। राजस्थान के गेंदबाजों ने मधु ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे हाथ में विकेट बचे हुए थे लेकिन हमने एक ट्रिकी विकेट पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरी प्री में ओस के आने से विकेट काफ़ी बेहतर हो गई, इसलिए आज वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। मयंक इस सीजन अच्छा कर रहे थे इसलिए हम दाएं हाथ के बल्लेबाज को आउट करना चाहते रहे। अगर बाएं हाथ का बल्लेबाज होता तो मैक्सवेल ज़रूर गेंदबाजी के लिए आते। हमने फील्डिंग में काफी गलती की है ऑफ यह प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है। और हमें आगे इस पर सुधार करना होगा।
11.09 pm : अंक तालिका में राजस्थान अब पहले पायदान पर पहुंच गई है। हालांकि राजस्थान की तरह कोलकाता भी अब तक एक भी मैच नहीं हारी है लेकिन कोलकाता ने एक कैच कम खेला है। हालांकि कोहली का शतक नाकाम चला गया लेकिन बटलर केएल राहुल के बाद अपने सौवें आईपीएल मैच में शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं। आईपीएल में बटलर का छठा शतक है यह।