पांचवें स्टंप पर फुल टॉस और जीत गया है यहां पर श्रीलंका, मिडऑफ के सिर के ऊपर से उठाकर मार दिया है चौका, पिछली हार का बदला ले लिया गया है, श्रीलंका जीता और अफगानिस्तान हारा
अफ़ग़ानिस्तान vs श्रीलंका, सुपर 4 at Sharjah, एशिया कप, Sep 03 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए अब समय हुआ है कि मैं और मेरे साथी अफ्जल जिवानी आप सभी से विदाई लें। शुभरात्रि।
रहमतुल्लाह गुरबाज, प्लेयर ऑफ द मैच : रिजल्ट हमारे हक में नहीं आया, लेकिन जब मैं शुरुआत में खेल रहा था तो थोड़ा दिक्कत थी, लेकिन मैं अंत तक खेलना चाहता था। घरेलू क्रिकेट और लीग क्रिकेट खेलने से मुझे मेरी प्रक्रिया में मदद मिली है, जिससे मैं अपने देश की जीत में मदद कर सकूं। जॉनेथन ट्रॉट हमारे साथ हैं हम चाहते हैं कि हम उनसे ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश करें।
दसुन शनका, श्रीलंका के कप्तान हम एक टीम की तरह से इसी तरह से जीत चाहते थे, हमें पता था कि हम इस लक्ष्य को पा सकते हैं। हम लक्ष्य का पीछा करने की देख रहे थे, हमें पता था कि पिच किस तरह की है। उनके पास अनुभव था, उनके बल्लेबाज अच्छे थे लेकिन हमारे गेंदबाजों ने अंतिम समय पर आकर अच्छी गेंदबाजी की। मैच को जीतने में साझेदारी अहम होती है, हमारी ओपनिंग साझेदारी के बारे में ज्यादा बात नहीं हो रही है, लेकिन अंत में हमारे बल्लेबाजों खासकर भानुका राजापक्षा ने दिखाया कि वह क्या कर सकते हैं।
मोहम्मद नबी, अफगानिस्तान के कप्तान अंत में हम कुछ रनों से कम रह गए, हमनें सही जगह पर गेंदबाजी नहीं कर सके। बांग्लादेश के मैच के बाद यह अच्छी पिच थी। जजई और गुरबाज की साझेदारी ने हमारे लिए अच्छा किया लेकिन अंत में हम अच्छा नहीं कर सके। अगर हम कुछ कैच लेते तो नतीजा कुछ और होता।
भानुका राजापक्षा, श्रीलंका के बल्लेबाज : मैं बस जब शुरू में आया तो संभलकर खेला, प्लान यही था कि जब स्पिनरों के ओवर खत्म हो जाएंगे तो हम आक्रामक होंगे। मेरे लिए टीम से बाहर होना बड़ा मुश्किल था। अच्छा लगा कि मैंने अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और उनको जीत दिलाई।
9:55 pm क्या शानदार मैच था ना। अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज गुरबाज की बेहतरीन 84 रनों की पारी के बावजूद भी यह टीम चार विकेट से अहम मैच हार गई। श्रीलंका के सामने 176 रनों का लक्ष्य था और इसको पाने में उनके ओपनिंग बल्लेबाज निसंका ने अहम भूमिका निभाई। इस अच्छी शुरुआत को भानुका राजापक्षा ने 14 गेंद में 32 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी।
ऑफ स्टंप पर धीमी गति की फुलर, कवर की ओर धकेलने का प्रयास, रन भी लेना चाहते थे, वापस लौट ही रहे थे, अच्छा हुआ स्ट्राइकर एंड पर थ्रो स्टंप्स पर नहीं लगी, वरना एक और ट्विस्ट तैयार था
कोई रन नहीं, क्योंकि सीधा बैकवर्ड प्वाइंट के पास गेंद, चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, कट करने का प्रयास
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, एक्स्ट्रा कवर की ओर ड्राइव करके सिंगल चुरा लिया है, भले ही फंबल हुआ हो
यहां पर स्लॉग करके छक्का लगाना चाहते थे भानुका, बोल्ड हो गए हैं धीमी गेंद पर, ऑफ स्टंप ले उड़ी यह गेंद उनका
मिडिल स्टंप पर फुलर, डीप मिडविकेट और लांग ऑन के बीच में फ्लिक कर दिया है, जब तक गेंद आती दो रन पूरे कर लिए
किसी के पास कोई मौका नहीं, भेज दिया है गेंद को डीप कवर के दायीं ओर से सीमा रेखा के पार, पांचवें स्टंप पर फुलर ही कही जाएगी, ड्राइव को ललचाया ही क्यों था
चौथे स्टंप पर फुलर, डीप कवर और डीप प्वाइंट के बीच में धकेलकर डबल चुराया
फाइनल लेग और डीप स्क्वायर लेग अंदर था
कैसे भी मिल गया, चौका मिल गया है जनाब को, चौथे स्टंप के बाहर धीमी गति की बाउंसर, अपर कट का प्रयास, लेकिन बल्ले का बाहरीी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन को पार कर गई
शरीर पर आती धीमी गति की बैक ऑफ लेंथ, लैप करने का प्रयास लेकिन गेंद से संपर्क नहीं
राउंड द विकेट
हसरंगा ने लगाया चौका, हाथ खोलने का मौका दिया था, पांचवें स्टंप पर फुलर, ड्राइव कर दिया था बैकवर्ड प्वाइंट की ओर, डीप कवर का फिल्डर बायीं ओर पहुंचा, डाइव लगाई लेकिन गेंद नहीं रूकी
चौथे स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, धीमी गति से, लेट कट करके शॉर्ट थर्ड मैन पर सिंगल चुराया
ऑफ स्टंप पर धीमी गति की गुड लेंथ, प्वाइंट की ओर धकेलकर सिंगल चुराया
काजल तिवारी : "लंकाई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाते हैं।" ये टी20 है, 20 से 30 रन की पारी भी अहम मानी जाती है
मिडिल स्टंप पर गुड लेंथ, डीप मिडविकेट की ओर धकेलकर सिंगल चुराया
पहली ही गेंद पर चौका, कमाल है भाई, गुगली डालने वाले ने गुगली पर लगाया चौका, बैकवर्ड प्वाइंट की ओर कट किया और चौका निकाला
कमाल की वापसी राशिद की, ऐसा पहले भी हमने कई बार शारजाह में होते हुए देखा था, इस बार भी, ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल, स्लॉग स्वीप करने गए लेकिन राशिद ने चतुराई के साथ यह गेंद धीमी गति से डाली, पूरी तरह से चूक गए थे और गेंद सीधा जाकर स्टंप्स पर लगी
मिडिल एंड लेग स्टंप पर फ्लिपर, पुल का प्रयास लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट फाइन लेग पर गई
ऑफ स्टंप के करीब गुगली, गुड लेंथ, बल्ले के बाहरी किनारा लगा और शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई गेंद
राशिद और गुणाथिलका के बीच कुछ बातचीत होती हुई, उम्मीद है आक्रामकता नहीं होगी इसमें
चौके के साथ शुरुआत, मिडिल स्टंप पर गुगली, रिवर्स स्वीप किया है और बैकवर्ड प्वाइंट की ओर चौका निकाल लिया है
जी बच गए हैं यहां पर, पांचवें स्टंप पर धीमी गति की फुलर, ड्राइव किया था डीप कवर की ओर, पहले गेंद को लिया और छिटकी, फिर लपका और फिर छिटकी, लेकिन अंत में छिटक ही गई
एशिया कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.701 |
पाकिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.279 |
भारत | 3 | 1 | 2 | 2 | 1.607 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.006 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.096 |
पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 2 | 3.811 |
हॉन्ग कॉन्ग | 2 | 0 | 2 | 0 | -4.875 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
अफ़ग़ानिस्तान | 2 | 2 | 0 | 4 | 2.467 |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 2 | -2.233 |
बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | -0.576 |