मैच (23)
MLC (1)
ENG v WI (1)
IRE vs ZIM (1)
Men's Hundred (2)
एशिया कप (2)
विश्व कप लीग 2 (1)
Canada T20 (4)
Women's Hundred (2)
TNPL (3)
One-Day Cup (5)
SL vs IND (1)
फ़ीचर्स

इशान किशन के नाम रही मुंबई की विशालकाय पारी

सूर्यकुमार ने भी बनाए कुछ अद्भुत रिकार्ड्स

He's back. Ishan Kishan unfurls the big hits once again, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians, IPL 2021, Sharjah, October 5, 2021

इशान किशन ने आईपीएल 2021 का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ा  •  BCCI

235 -9- यह आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के विरुद्ध मुंबई ने 223 रन बनाया था। यह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भी सर्वोच्च आईपीएल स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स (228 रन) के नाम था, जो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ चार साल पहले बनाया था। यह सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ भी किसी आईपीएल टीम का सर्वाधिक स्कोर है।
16- इशान किशन को अपना अर्धशतक पूरा करने में सिर्फ़ 16 गेंद लगे, जो कि मुंबई की तरफ से सबसे तेज़ अर्धशतक है। इससे पहले चार बल्लेबाज़ मुंबई के लिए सिर्फ़ 17 गेंदों में अर्धशतक बन चुके हैं। पोलार्ड ने इसी साल आईपीएल के पहले चरण के दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स के विरुद्ध 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
16 - यह यूएई में भी आईपीएल का सबसे तेज़ अर्धशतक है। इससे पहले दुबई में निकोलस पूरन ने हैदराबाद के ख़िलाफ़ ही 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
2 - मुंबई की पारी के चौथे ओवर के दौरान ही किशन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनसे पहले 2018 में केएल राहुल ने सिर्फ़ 2.5 ओवर में ही दिल्ली के विरुद्ध अपना अर्धशतक पूरा किया था। उन्होंने फिर 2019 में चेन्नई के विरुद्ध भी सिर्फ़ चौथे ओवर के दौरान ही अपना अर्धशतक पूरा किया।
83-1 - यह मुंबई का पावरप्ले में दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले 2018 में दिल्ली के ख़िलाफ़ मुंबई ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 84 रन बनाए थे। हैदराबाद के विरुद्ध किसी भी आईपीएल टीम का यह दूसरा सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर है। रिकॉर्ड पंजाब के नाम है, जब उन्होंने 2014 में हैदराबाद के ख़िलाफ़ पावरप्ले में एक विकेट खोकर 86 रन बनाए थे।
131 - 10 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर 131/3 था, जो कि 10 ओवर के बाद संयुक्त सर्वाधिक आईपीएल स्कोर है। 2014 में पंजाब ने भी हैदराबाद के विरुद्ध 10 ओवर में 131/3 का स्कोर बनाया था।
30 - मुंबई ने अपनी पारी के दौरान 30 चौके लगाए, जो कि आईपीएल में दूसरा सर्वाधिक है। इससे पहले गुजरात लायंस के विरुद्ध दिल्ली ने पारी के दौरान कुल 31 चौके चौके लगाए थे।
19 - यह पहली बार हुआ जब किसी आईपीएल टीम के दो बल्लेबाज़ों ने 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 75 से अधिक रन की पारी खेली। यह पहली बार हुआ जब मुंबई की तरफ से दो बल्लेबाज़ों (इशान-84, सूर्यकुमार- 82) ने 75+ का स्कोर बनाया।

संपत बंडारुपल्ली ESPNcricinfo में सांख्यिकीविद हैं, अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी के सब-एडिटर दया सागर ने किया है।