USA ने चुनी बल्लेबाज़ी, आदिल का कराया डेब्यू
टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश कर रही नामीबिया ने भी किए हैं अपनी टीम में दो बदलाव
ESPNcricinfo स्टाफ़
Feb 15, 2026, 9:25 AM • 1 hr ago
Monank Patel के बल्ले से नहीं निकले हैं रन • ICC/Getty Images
USA ने T20 विश्व कप 2026 में नामीबिया के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी है। नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ मिली जीत से USA ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ एहसान आदिल उनके लिए आज डेब्यू कर रहे हैं। बीमारी के कारण उनके सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ों में से एक ऐंड्रिएस गौस को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ा है। सौरभ नेत्रावलकर की भी वापसी हो चुकी है। नीमीबिया को इस T20 विश्व कप में पहली जीत की तलाश है और इसके लिए उन्होंने भी दो बदलाव किए हैं।
टॉस जीतने के बाद मोनांक पटेल ने कहा, "नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ मैच की तुलना में ये पिच काफ़ी अलग दिख रही है। लाल मिट्टी की पिच है और नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हमने काफ़ी अच्छा किया था। हम उसी मोमेंटम को बनाए रखना चाहते हैं और एक बार फिर अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहते हैं।"
इरास्मस ने कहा, "लगातार दूसरे मैच में पहले गेंदबाज़ी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये चिंता की बात है। हमें केवल तालमेल बैठाने की जरूरत है। घास को अधिक समय तक बनाए रखा गया था जिसकी वजह से ताज़गी बनी हुई है। उम्मीद है ये हमारे पक्ष में जाएगा।"
नामीबिया (प्लेइंग इलेवन): जान फ्राइलिंक, लॉरेन स्टीनकैंप, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शॉल्ट्ज़, मैक्स हेंगो
USA (प्लेइंग इलेवन): मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमल्ला, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रांजने, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रावलकर
