बाहर की लेंथ गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर कट किया
न्यूज़ीलैंड vs पाकिस्तान, 35वां मैच at बेंगलुरु, विश्व कप 2023, Nov 04 2023 - मैच का परिणाम
8.00pm: चलिए हमें दिजिए विदा। शुभ रात्रि!
केन विलियमसन, न्यूज़ीलैंड कप्तान: उन्होंने बहुत अच्छा खेला और वे लक्ष्य की ओर अग्रसारित थे। ज़मान ने बहुत ही बेहतरीन खेला और वे इस परिणाम को डिजर्व करते हैं। हम 450 के स्कोर को टारगेट कर रहे थे। यह एक अच्छा विकेट था, जिस पर गेंदबाज़ों को कठिनाई हुई। रचिन ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और उम्मीद करता हूं वह इस फॉर्म को जारी रखेंगे। अगर हम कुछ विकेट जल्दी ले लेते तो हम मैच में बने रहते।
बाबर आज़म, पाकिस्तान कप्तान: बल्लेबाज़ी पर आने से पहले हमने ख़ुद पर भरोसा किया कि हम इस लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। हमें एक अच्छी साझेदारी की ज़रूरत थी। यह भी अंदाजा था कि बारिश कभी भी आ सकती है। हालांकि हमें यह नहीं पता था कि यह इतने ज़ोर से आएगा। हम बस एक साझेदारी खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। मैं फ़ख़र को स्ट्राइक देना चाहता था ताकि वह आक्रमण कर सके। हमें पता था कि बाउंड्री छोटी है, तो हम उसका उपयोग करेंगे। हमने अपना 100% देने की कोशिश की है, लेकिन कुछ मैचों में ऐसा नहीं हो सका।
फ़ख़र ज़मां, प्लेयर ऑफ़ द मैच: हमने पहले कुछ ओवरों को देखा और समय लिया फिर हाथ खोले। मैंने इस पारी का भरपूर लुत्फ़ उठाया। हमें पता है कि हमारे लिए हर मैच 'करो या मरो' वाला है। टीम मीटिंग में हमने निर्णय लिया था कि हम आक्रामक होकर खेलेंगे। यह मेरा सर्वश्रेष्ठ शतक है, मैंने साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 193 रन लगाए थे, लेकिन यह सर्वश्रेष्ठ है। हम अगले मैचों में भी आक्रामक होकर खेलना चाहते हैं ताकि सेमीफ़ाइनल तक पहुंच सके।
7.25pm: चलिए दोनों टीमों के कप्तानों और खिलाड़ियों ने हाथ मिला लिए हैं। पाकिस्तान ने डीएलएस से यह मैच 21 रन से जीत लिया है और सेमीफ़ाइनल की अपनी संभावनाओं को बरकरार रखा है। वहीं न्यूज़ीलैंड के लिए यह लगातार चौथी हार है और वे अब पिछड़ रहे हैं। चलते हैं अब दूसरे मैच की ओर।
आपको बता दें कि पाकिस्तान की इस जीत से साउथ अफ़्रीका को फ़ायदा हुआ है और वे भारत के साथ सेमीफ़ाइनल में पहुंच चुके हैं। अब बाक़ी दो बची सीटों के लिए पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफ़ग़ानिस्तान की लड़ाई है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे है। यहां देखिए अंक तालिका।
6.55pm: मैच शुरू होने का कट ऑफ़ टाइम 7.40 है और बारिश की तीव्रता बढ़ रही है। देखना होगा कि 7.40 तक मौसम कैसा रहता है।
6.40pm: इसी के साथ बारिश की वापसी और मैदान पर कवर लाए जा रहे हैं। फ़िलहाल डीएलएस पद्धति से पाकिस्तान 21 रन से आगे हैं।
Ishak ghaswala : "Jis tarah pakistam khel raha hai uss hisab sa mushkil nahi hai "
200 रन पूरे पाकिस्तान के
बाहर की लेंथ गेंद को कट किया प्वाइंट पर हल्के हाथों से सिंगल के लिए
बूंदा-बांदी फिर से शुरू। पाकिस्तान फ़िलहाल 22 रन आगे है। गेम शुरू है
ऑफ स्टंप के बाहर की शॉर्ट गेंद, छोड़ा कीपर के लिए
पाकिस्तान को 16 ओवरों में 9 के रन रेट से 143 रन चाहिए। क्या यह उनके लिए आसान होगा, बताइए कॉमेंट बॉक्स में। डैरिल मिचेल आए हैं।
काफी बाहर की लेंथ गेंद को डीप प्वाइंट पर कट किया
इस बार ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर कट किया
एक और छक्का, इस बार ऑफ स्टंप के काफी बाहर की फुल गेंद थी, उसको घसीटकर मारा डीप मिडविकेट के बाहर फिर से स्लॉग स्वीप करते हुए, क्या बात है फ़ख़र
इस बार लपेट कर स्लॉग स्वीप मारा डीप मिडविकेट पर और छक्का पाया, फुल गेंद थी पैरों पर, पैर तोड़ा और कोई मौका नहीं किसी फील्डर के पास सिवा दर्शक बनने के
ऑफ स्टंप की छोटी गेंद को जमीनी पुल मारा मिड विकेट के बगल से लांग ऑन पर
ऊपर गेंद किया था सोढ़ी ने, उसके ऊपर गए आगे निकलकर और खेल दिया सोढ़ी के ऊपर से छक्के के लिए, सोढ़ी को विशेष निशाना बनाया जा रहा है
चौथे स्टंप की फुल गेंद को हल्के हाथों से खेला मिड ऑन पर और सिंगल लिया तेज़ी से
बाहर की लेंथ गेंद को ड्राइव करने गए और बाहरी किनारे पर बीट हुए
पैड की लेंथ गेंद को मोड़ा डीप स्क्वेयर पर सिंगल के लिए
पैरों की फुल गेंद को डीप मिडविकेट की ओर कलाईयों के सहारे जबरदस्त फ्लिक किया और चौका पाया, मिड ऑन और मिडविकेट ऊपर थे, उनके बीच गैप निकाला
चौथे स्टंप की लेंथ गेंद को खेला डीप मिडविकेट पर
चौथे स्टंप की फुल गेंद राउंड द विकेट एंगल से, मिड ऑन पर हल्के हाथों से ऑन ड्राइव किया
पैड की फुल गेंद को मिडविकेट के दायीं ओर फ्लिक कर सिंगल लिया और स्ट्राइक अपने पास रखा
चौथे स्टंप की फुल गेंद को लांग ऑफ पर टहलाया
काफी बाहर की लेंथ गेंद, वाइड, बारिश के बाद स्पिनर को गेंद ग्रिप करने में परेशानी हो रही है
पैड पर आई लेंथ गेंद को मिडविकेट के बगल में मोड़ सिंगल लिया
चौथे स्टंप की लेंथ गेंद को हल्के हाथों से मिडविकेट पर खेला
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | |
टॉस | पाकिस्तान, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023/24 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | वनडे नं. 4692 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 14.00 शुरू, पहला सत्र 14.00-17.30, मध्यांतर 17.30-18.00, दूसरा सत्र 18.00-21.30 |
मैच के दिन | 4 नवंबर 2023 - दिन का मैच (50-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | पाकिस्तान 2, न्यूज़ीलैंड 0 |
आईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |