लो फुलटॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला गया, मिड विकेट के फ़ील्डर ने गेंद पकड़ा, कीपर के पास फेंका लेकिन तब दिल्ली मैच जीत गई थी, आख़िरकार दिल्ली को जीत मिली
KKR vs DC, 28 वां मैच at दिल्ली, IPL 2023, Apr 20 2023 - मैच का परिणाम
आंद्रे रसल और चक्रवर्ती के बीच 31 रन की साझेदारी IPL में 10th विकेट के लिए KKR के तरफ़ सबसे बड़ी साझेदारी है, उन्होंने हैरी गर्नी और आंद्रे रसल के 29 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा
इस मैच से बस इतना ही। अब कल के डबल हेडर में मिलते हैं।
इशांत को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने मौक़े का वेट कर रहा था। मैं इससे ज़्यादा कुछ और नहीं सोच रहा था। हमने अपने प्लान के बारे में बात की थी और उसी हिसाब से गेंदबाज़ी कर रहे थे। यहां से हम हर मैच जीतना चाहते हैं। प्लेऑफ़ तक पहुंच कर इस टाइटल को भी जीतना चाहते हैं।
टीम की पहली जीत पर डेविड वॉर्नर : पहले दो अंक हासिल कर के काफ़ी अच्छा लग रहा है। हमारे गेंदबाज़ों ने जिस तरीके़ से गेंदबाज़ी की वह तारीफ़ योग्य हैं। हमने उनसे पावरप्ले में विकेट चाह रहे थे और उन्होंने वह कर के दिया। हालांकि हमने एक फिर से गुच्छों में विकेट गंवाया। हमने आज के मैच में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया।
नितीश राणा: हमें पता था कि विकेट बल्लेबाज़ी के लिए मुश्किल थी। हम अधिक रन बनानाे को देख भी नहीं रहे थे लेकिन फिर भी हम 15-20 रन पीछे रह गए। मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं, आज मुझे टिक कर बल्लेबाज़ी करना चाहिए था। हमें एक टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हालांकि अगर ऐसे मैचों में भी बढ़िया संघर्ष कर रहे हैं तो आगे हम और बढ़िया भी कर सकते हैं।
12.23 am जब मैच रोमांचक हुआ तो कोलकाता ने 2 स्टंपिंग के मौक़े छोड़े, एक कैच छोड़ा गया, मिस फ़ील्ड के कारण रन दिया गया और एक नो बॉल की गई। एक रोमांचक मैच की यही कहानी है, जो दिल्ली के गेंदबाज़ों के दमदार प्रदर्शन से शुरु हुई थी। बल्लेबाज़ों ने भी पावरप्ले में पावर दिखाया लेकिन फिर हुआ काउंटर अटैक। केकेआर के स्पिनरों ने कमाल की गेंदबाज़ी की लेकिन कमज़ोर फ़ील्डिंग ने उन्हें मैच से दूर कर दिया।
मुफ़्त की गेंद
फ्लिक किया गया गया फुलर लेंथ गेंद को लेकिन यह क्या यह नो बॉल है, फ्री हिट मिलेगा, दो रन भी ले लिया गया है, स्क्वेयर लेग की दिशा में गई थी गेंद
मिस फ़ील्ड के कारण एक एक्सट्रा रन मिलेगा, यॉर्कर लेंथ की गेंद को लेग साइड में खेलने का प्रयास, भीतरी किनारा लग कर गेंद शॉर्ट फ़ाइन लेग की दिशा में गई, जहां मिस फ़ील्ड किया गया, इस बीच दो रन लिए गए, रन आउट के लिए तीसरे अंपायर के पास गए हैं फ़ील्ड अंपायर, कीपर एंड पर रन आउट का मौक़ा था, नॉट आउट
कुलवंत को आख़िरी ओवर सौंपा गया है
आगे निकल कर मिडिल और लेग स्टंप की गेंद को लांग ऑन की दिशा में ड्राइव किया गया
क्या स्टंप हो गए हैं अक्षर?, आगे निकल कर यॉर्कर लेंथ की गेंद को खेलने का प्रयास लेकिन फिर से लिटन एक बार में बॉल नहीं पकड़ पाए, फिर से स्टंपिंग मिस, क्या कर रहे हैं आज लिटन, अक्षर पहुंच गए थे, जब तक स्टंप उड़ाए जाते
लांग ऑन की दिशा में खेला गया एक रन के लिए, आगे निकल कर लेंथ गेंद पर शॉट लगाया गया
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को लपेट कर स्वीप करने का प्रयास लेकिन भीतरी किनारा लग कर गेंद लेग साइड में गई
एक और सिंगल मिला, अब 10 में 10, ऑफ़ ब्रेक गेंद को वाइड लांग ऑफ़ की दिशा में खेला गया
ऑन साइड में उड़ा कर मारने का प्रयास लेकिन भीतरी किनारा लग कर गेंद स्क्वेयर लेग की दिशा में गई, फुलर लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप पर
आखिरी गेंद पर सिंगल आया, अब 12 में 12 चाहिए, लेंथ गेंद को पंच किया गया लांग ऑफ़ की दिशा में
क्या इस बार कोई मौक़ा है, फिर से रिव्यू लिया गया है, पैड पर लगी है गेंद, फ्लिक करने का प्रयास था लेकिन तीसरे अंपायर ने कहा कि लेग स्टंप के बाहर पिच हुई थी गेंद, नॉट आउट
गेंद फ़ाइन लेग की दिशा में गई कीपर के हाथ से छिटक कर , लेंथ गेंद मिडिल स्टंप पर, बाहर निकली, ऑन साइड में उड़ा कर मारने का प्रयास
स्लिप लगाया गया है
इस बार मिडिल स्टंप की गेंद को लांग ऑन की दिशा में पुश किया गया सीधे बल्ले से
लिटन ने एक आसान सा स्टंपिंग का चांस मिस कर दिया, आगे निकल कर लेंथ गेंद को रोकने का प्रय़ास लेकिन बल्ले को छका कर कीपर के पास गई गेंद, कीपर एक बार में गेंद नहीं पकड़ पाए, अंदर आती हुई लेंथ गेंद
रिव्यू लिया गया है। बाहर निकली थी लेंथ गेंद, रोकने का प्रयास था, लेकिन पैड के ऊपरी हिस्से में लग कर गेंद थर्डमैन की दिशा में गई। अंपायर ने अपील को नकार दिया था। बल्ले पर गेंद नहीं लगी है। तीसरे अंपायर ने कहा कि विकेट पर नहीं लगती गेंद, नॉट आउट
वरूण गेंदबाज़ी करेंगे
अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं आया, ऑफ़ स्टंप पर फुलर लेंथ गेंद, सीधे बल्ले से रोका गया
एक और सिंगल, लेंथ गेंद को बैकफ़ुट पर जाकर पुल किया गया डीप मिड विकेट की दिशा में
कैच छोड़ दिया मिड विकेच के फ़ील्डर ने, फुलर लेंथ की गेंद को फ्लिक किया गया था, यह कैच आराम से पकड़ना था, क्या कर दिया खिजरोलिया ने
ऑफ़ ब्रेक गेंद चौथे स्टंप पर, लंबा पैर निकाल कर आराम से रोका गया
ललित नए बल्लेबाज़
बोल्ड कर दिया कप्तान साहब ने, क्या कोई कहानी बाक़ी है? क्या कुछ और होना है? ऑफ़ स्टंप के क़रीब सीधी गेंद, रोकने का प्रयास लेकिन बल्ले को छका कर गेंद विकेट पर लगी
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | |
टॉस | दिल्ली कैपिटल्स, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच के दिन | 20 अप्रैल 2023 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
KKR प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (1st पारी, 14.4 ov) |
DC प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (1st पारी, 11.6 ov) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | दिल्ली कैपिटल्स 2, कोलकाता नाइट राइडर्स 0 |
ओवर 20 • DC 128/6
DC की 4 विकेट से जीत, 4 गेंद बाकी