एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को मिली पहली जीत, सीधे बल्ले से हवाई प्रहार का प्रयास था, लांग ऑफ़ के फ़ील्डर ने आसान सा कैच पकड़ा
पाकिस्तान vs ओमान, चौथा मैच, ग्रुप ए at Dubai, एशिया कप, Sep 12 2025 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
सलमान आगा, पाकिस्तान कप्तान: बल्लेबाज़ी में अभी हमें और काम करने की ज़रूरत है। गेंदबाज़ी शानदार रही और मैं गेंदबाज़ी यूनिट से काफ़ी खुश हूं। हमारे पास तीन स्पिनर हैं और सभी अलग तरह के हैं, यहां तक कि अयुब भी अलग तरह के हैं। यानी हमारे पास 4-5 अच्छे विकल्प मौजूद हैं, और दुबई- अबू धाबी में खेलते समय इसकी ज़रूरत होती है। जिस तरह की शुरुआत मिली थी, हमें 180 तक पहुंचना चाहिए था, लेकिन क्रिकेट ऐसा ही होता है।
जतिंदर सिंह, ओमान के कप्तान: उन्हें 160 के अंदर रोकना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारी जो योजना थी, उसे हमारे गेंदबाज़ों ने अमल में लाया। बल्लेबाज़ी के दौरान हमने स्ट्राइक रोटेट नहीं की, थोड़ी घबराहट भी थी और हमारी टीम आज के प्रदर्शन से कहीं बेहतर है। (टीम के लिए संदेश) ख़ुद पर भरोसा रखो, पॉज़िटिव क्रिकेट खेलो और यह मत देखो कि सामने कौन गेंदबाज़ी कर रहा है।
मोहम्मद हारिस को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया। उन्होंने कहा, "यह पारी खेलने के बाद काफ़ी अच्छा महसूस हो रहा है। यह पारी मेरे लिए और पाकिस्तान के लिए काफ़ी ज़रूरी थी। जब हम यहां आए तो विकेट बहुत अच्छी और फ़्लैट लग रही थी, लेकिन गेंद बल्ले पर सही से नहीं आ रही थी। फिर भी हमने बोर्ड पर रन जुटाने का काम अच्छा किया। यही मैं पाकिस्तान के लिए और PSL में करता आया हूं, कप्तान ने भी मुझसे कहा था कि आक्रामक खेलना है।
11.28 pm पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों ने भले ही आज उस तरह का प्रदर्शन नहीं किया, जिस तरीक़े के प्रदर्शन की उनसे उम्मीद थी लेकिन गेंदबाज़ों ने कमाल कर दिया। पावरप्ले के बाद ओमान ने 40 रन बना लिए थे और उनके सिर्फ़ दो ही विकेट गिरे थे लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाज़ों ने ओमान को ऐसा कोई मौक़ा नहीं दिया।उनके सभी स्पिनर प्रभावी दिखे और दोनों तेज़ गेंदबाज़ों को भी विकेट मिला।
धीमी फुल गेंद को ऑन साइड में पुश किया गया
सीधे बल्ले से हवाई प्रहार किया गया है, लांग ऑफ़ सीमा रेखा के बाहर जाएगी गेंद, आगे निकल कर गेंद की पिच तक पहुंचे शकील और कमाल का प्रहार किया गया
बाहर निकलती गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में पुश किया गया
कवर प्वाइंट की दिशा में लेंथ गेंद को सहला कर तेज़ी से सिंगल लिया गया
बैकफ़ुट से लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला गया
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद, गिरने के बाद और बाहर स्पिन हुई, कट का प्रयास लेकिन कोई संपर्क नहीं
बाहर स्पिन होती गेंद को बोलर के पास वापस पुश किया गया
बैकफ़ुट से स्वीपर कवर की दिशा में ड्राइव किया गया
बाहर स्पिन होती गेंद को बैकफ़ुट से डीप प्वाइंट की दिशा में ड्राइव किया गया
लेंथ गेंद, उछाल थी, अंदर आई, डिफेंड किया गया
बाहर स्पिन होती गेंद को बल्ले का फेस खोल कर खेला गया
अंदर स्पिन होती गेंद को रोकने का प्रय़ास लेकिन बल्ले पर लग कर शरीर पर लगी गेंद
अंदर आती गेंद को डिफेंड किया गया
लांग ऑफ़ की दिशा में हवाई शॉट, टाइमिंग अच्छा लेकिन प्लेसमेंट कुछ ख़ास नहीं
ऑफ़ स्टंप के करीब की गेंद को कवर की दिशा में पुश किया गया
राउंड द विकेट, फिर से स्टंप को निशाना बनाया गया। ऑफ़ स्टंप के काफ़ी क़रीब से निकली गेंद, रूम बना कर सीधे बल्ले से हवाई शॉट का प्रयास था
स्टंप की लाइन में फुल गेंद, विकेट को निशाना लगाया गया था लेकिन डिफेंड किया गया
रूम बना कर ऑफ़ साइड में ड्राइव करने का प्रयास लेकिन कोई संपर्क नहीं
धीमी लेंथ गेंद को पूरा सम्मान दिया गया
ओवर 17 • ओमान 67/10
पुरूष T20 एशिया कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
अफ़ग़ानिस्तान | 1 | 1 | 0 | 2 | 4.700 |
बांग्लादेश | 1 | 1 | 0 | 2 | 1.001 |
हॉन्ग कॉन्ग | 2 | 0 | 2 | 0 | -2.889 |
श्रीलंका | - | - | - | - | - |