ख़बरें

अफ़ग़ानिस्तान ने चुनी गेंदबाज़ी, फ़ारुक़ी को किया बाहर

UAE ने भी इस अहम मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में किए हैं दो बदलाव

ESPNcricinfo स्टाफ़
Feb 16, 2026, 5:24 AM • 1 hr ago
Azmatullah Omarzai sent back Tristan Stubbs for his second wicket, Afghanistan vs South Africa, T20 World Cup, Ahmedabad, February 11, 2026

अफ़ग़ानिस्तान ने चुनी पहले गेंदबाज़ी  •  AFP/Getty Images

अफ़ग़ानिस्तान के कप्तान राशिद ख़ान ने UAE के ख़िलाफ़ T20 विश्व कप 2026 के अपने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है। उनके प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी आज नहीं खेल रहे हैं। आपको बता दें कि यह वही पिच है, जिस पर नामीबिया-नीदरलैंड्स का मैच हुआ था। UAE ने भी इस अहम मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं।
राशिद खान, कप्तान, अफ़ग़ानिस्तान: पिच नई है, इसलिए बाद में बल्लेबाज़ी करना यहां काफ़ी बेहतर रहेगा। हमने पिछले मैच से सीखा है। हमने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला था, लेकिन दुर्भाग्य से हम हारने वाली टीम का हिस्सा बने। आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं और विश्व कप में खेलना गर्व की बात है। हमें आगे बढ़ते रहना है और देश के लिए खेलना है। फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह ज़िया टीम में आए हैं।
मुहम्मद वसीम, कप्तान, UAE: लड़कों का आत्मविश्वास अच्छा है। यह अलग मैच है, अलग विपक्षी टीम है और हम अलग योजना के साथ आए हैं। हम पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए तैयार हैं। शुरुआती दो ओवर में कुछ मदद मिलेगी, हम उस चुनौती को स्वीकार करते हैं।
संयुक्त अरब अमीरात: मुहम्मद वसीम (कप्तान), आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), अलीशन शरफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।
अफ़ग़ानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान, गुलबदीन नईब, सिदीकुल्लाह अतल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, ज़ियाउर रहमान शरीफ़ी।