मैच (23)
MLC (1)
ENG v WI (1)
IRE vs ZIM (1)
Men's Hundred (2)
एशिया कप (2)
विश्व कप लीग 2 (1)
Canada T20 (4)
Women's Hundred (2)
TNPL (3)
One-Day Cup (5)
SL vs IND (1)
ख़बरें

दिल्ली कैपिटल्स ने ब्रूक की जगह लिज़ाड विलियम्स को किया शामिल

ब्रूक ने निजी कारणों के चलते IPL 2024 से अपना नाम वापस ले लिया था

Lizaad Williams' world comes crashing down as he drops Mahmudullah, Bangladesh vs South Africa, ODI World Cup, Mumbai, October 24, 2023

विलियम्स का यह पहला IPL सीज़न होगा  •  ICC via Getty Images

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर लिज़ाड विलियम्स को अपने साथ जोड़ा है। ब्रूक ने अपनी दादी के निधन के चलते IPL 2024 से अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद दिल्ली की टीम ने साउथ अफ़्रीका के तेज़ गेंदबाज़ को अपने साथ जोड़ा है।
विलियम्स को दिल्ली ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है। विलियम्स का यह पहला IPL सीज़न होगा। विलियम्स के आने से दिल्ली के तेज़ गेंदबाज़ी को आक्रमण को मज़बूती मिलेगी।
दिल्ली के पास लूंगी एनगिडी भी मौजूद थे। लेकिन लोअर बैक इंजरी के चलते उन्होंने IPL के इस सीज़न से अपना नाम वापस ले लिया था। SA20 के दौरान एनगिडी को यह चोट लगी थी।
विलियम्स ने 83 टी20 मैचों में 19.73 की औसत से कुल 106 विकेट चटकाए हैं। अप्रैल 2022 में उन्होंने साउथ अफ़्रीका के लिए डेब्यू किया था। उन्हें साउथ अफ़्रीका के लिए दो टेस्ट, चार वनडे और 11 टी20 खेले हैं। वह एकदिवसीय विश्व कप में भी साउथ अफ़्रीका के दल का हिस्सा थे और उन्होंने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मुक़ाबला भी खेला था।
SA20 में विलियम्स ने जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए 15 विकेट लिए और वह टूर्नामेंट में चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे। दिल्ली के दल का हिस्सा मिचेल मार्श चोटिल हो गए हैं और वह कम से कम एक सप्ताह तक एक्शन से दूर रहेंगे। ऐसे में विलियम्स दिल्ली के लिए अहम रोल अदा कर सकते है।