पहले गेंदबाज़ी करेगा साउथ अफ़्रीका, टीम में चार बदलाव
साउथ अफ़्रीका की टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है, उनकी टीम में चार बदलाव किए गए हैं
ESPNcricinfo स्टाफ़
Feb 18, 2026, 5:31 AM • 2 hrs ago
Alishan Sharafu पर फिर से सबकी नज़रें होंगी • ICC/Getty Images
T20 विश्व कप में साउथ अफ़्रीका की टीम ने UAE के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। कप्तान ऐडन मारक्रम का मानना है कि पिच पर नमी है, जिससे शुरुआती ओवरों में तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिल सकती है। वहीं UAE के कप्तान वसीम ख़ान को भी लगा कि इस पिच पर पहले गेंदबाज़ी करना ही बेहतर होता। दोनों टीमों में कई बदलाव किए गए हैं।
साउथ अफ़्रीका की टीम ने टूर्नामेंट के इस संस्करण में अब तक कोई मैच नहीं गंवाया है। उनके कप्तान मारक्रम ने टॉस के वक़्त कहा, "हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। बारिश हुई है। सुबह पिच में नमी थी और शुरुआत में हमें इससे कुछ मदद मिल सकती है। पूरी स्क्वायर में हल्की चिपचिपाहट महसूस हो रही है। पता नहीं रात में कितनी बारिश हुई या पिच पर कितना पानी डाला गया, लेकिन पिच पर गेंद ग्रिप ज़रूर करेगी। हमारे सीम गेंदबाज़ नई गेंद से फ़ायदा उठा सकते हैं और स्पिनरों को भी ग्रिप मिल सकती है। इसलिए हम अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रहे हैं। हमने चार बदलाव किए हैं। पूरी स्क्वाड होने का फ़ायदा यह है कि मौके मिलने पर खिलाड़ियों को गेम टाइम दिया जा सकता है। सभी खिलाड़ी पर्दे के पीछे कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन असली परीक्षा मैदान पर ही होती है। कुछ खिलाड़ियों को अवसर मिल रहा है और हम एक कदम आगे बढ़ते हुए बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं।"
वहीं UAE के कप्तान का मानना है कि यह मैच उनके लिए एक अच्छा मौक़ा है। अगर उनकी टीम शुरुआती ओवरों में संयमित तरीक़े से खेले, तो वह अच्छा स्कोर खड़ा कर सकती है। उन्होंने कहा, "हम भी पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करते। शुरुआत में पिच में थोड़ी मदद दिख रही है, शायद हल्की नमी भी है, इसलिए परिस्थितियों का जल्दी आकलन करना होगा। लेकिन इसके साथ ही पहले बल्लेबाज़ी करने में भी हमें कोई परेशानी नहीं है। बात यह है कि हालात के अनुसार ढलना है, प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करना है और फिर अपने गेंदबाज़ों पर भरोसा करना है कि वे उसका बचाव करें। संभव है कि अगर धूप निकलती है और सतह थोड़ी सूखती है, तो बल्लेबाज़ी आसान हो जाए। हमारी टीम में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।"
UAE: आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शरफू, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफ़ान, ध्रुव पराशर, मुहम्मद फ़ारूक़, हैदर अली, जुनैद सिद्दीक़ी, मुहम्मद जवादुल्लाह
साउथ अफ़्रीका: एडन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, अनरिख़ नॉर्खिए, क्वेना मफाका
