फुलर लेंथ की गेंदथी ऑफ स्टंप पर, कवर के ऊपर से खेला हवाई शॉट, शादाब ख़ान पीछे दौड़े गेंद के, लेकिन रोक नहीं पाए और गेंद सीमारेखा के पार चली गई और औपचारिक तौर पर भी यह मुक़ाबला पाकिस्तान के कब्ज़े में आ गया
पाकिस्तान vs साउथ अफ़्रीका, 36वां मैच, ग्रुप 2 at Sydney, टी20 विश्व कप, Nov 03 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए मुलाक़ात होगी अब कल एडिलेड से। तब तक के लिए मुझे और मेरे सहयोगी निखिल को दीजिए इजाज़त।
बाबर आज़म भले ही मैंने और रिज़वान ने अच्छा नहीं खेला लेकिन जिस तरह से निचले क्रम ने पारी को संभाला वह काबिले तारीफ़ है। इस टीम का हर खिलाड़ी हमारे लिए मैच विनर है। पहले दो मुक़ाबले में मिली हार की क़ीमत हमे चुकानी पड़ी है। लेकिन क्रिकेट एक मज़ेदार खेल है।
तेम्बा बवूमा यह निराशाजनक है, जिस तरह से हमने गेंदबाज़ी और फील्डिंग की। हमने उनकी आधी टीम को पवेलियन भेज दिया था, लेकिन हमें ख़ुद से कड़े सवाल पूछने की ज़रूरत है। हम जानते थे कि मौसम मुक़ाबले में खलल डाल सकता है। हम कोई बहाना नहीं दे सकते। हम नीदरलैंड के मुक़ाबले की ओर देख रहे हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके ख़िलाफ़ सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलें, वह मुक़ाबला हमारे लिए अहम है।
शादाब ख़ान को उनके हरफ़नमौला खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। उन्होंने इस अवॉर्ड को अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह पिच पर्थ के मुक़ाबले धीमी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें ऊपर बल्लेबाज़ी करना ज़्यादा अच्छा लगता है लेकिन टीम की ज़रूरत के हिसाब से वह किसी क्रम पर बल्लेबाज़ी करने के लिए तैयार हैं।
11.15 pm : इस जीत ने पाकिस्तान को अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंचा दिया है। पाकिस्तान के लिए सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की उम्मीदें तो बरकरार हैं लेकिन उन्हें अभी भी बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मुक़ाबला हर हाल में जीतना है और साउथ अफ़्रीका के आख़िरी मुक़ाबले पर भी उन्हें निर्भर रहना होगा।
गुड लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप पर और उसे मिडऑफ पर खेला और छोर बदल लिया, लेकिन छोर बदलने से कहां इस मुक़ाबले का नतीजा बदलने वाला है
हो सकता है कि अब साउथ अफ्रीका ऑल आउट हो जाए, नॉर्खिए डीप मिडविकेट में लपके गए हैं, क्रॉस सीम गेंद थी, धीमी गति से डाली गई थी, नॉर्खिये बड़े शॉट के लिए गए लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई और फील्डर ने कोई ग़लती नहीं कि गेंद को लपकने में
छोटी गेंद थी पांचवे स्टंप पर और प्वाइंट को क्लियर करने का प्रयास था लेकिन गेंद पहुंच के काफ़ी दूर थी बल्लेबाज़ के
इस मैच में सिर्फ औपचारिकताएं ही बाकी रह गई हैं अब, साउथ अफ्रीका पर ऑल आउट होने का ख़तरा भी मंडरा रहा है
फुलर लेंथ की गेंद चौथे स्टंप पर, अलॉन्ग द ग्राउंड खेला डीप कवर की तरफ, दूसरे रन के लिए वापस आए, लेकिन गेंदबाज़ी एंड पर नवाज़ ने अच्छा थ्रो किया और रबाडा क्रीज़ से दो गज़ दूर ही रह गए, हारिस ने समय रहते ही गिल्लियां बिखेर दी
ओलर द विकेट फुलर गेंद की, जिसे रबाडा ने अलॉन्ग द ग्राउंड खेला एक्स्ट्रा कवर पर, गेंदबाज़ी एंड पर थ्रो ज़रूर आया लेकिन न तो डायरेक्ट हिट लग पाया और न ही गेंद को गेंदबाज़ पकड़ पाए
आख़िरी ओवर लेकर आए हैं हारिस रउफ़
लेग स्टंप के बाहर आ गए थे, यॉर्कर गेंद थी लेग स्टंप के बाहर, स्क्वायर लेग के ऊपर से बल्ला घुमाने का प्रयास था लेकिन सिर्फ बल्ला ही घूम पाया, गेंद तो कीपर रिज़वान के पास चली गई
एक और स्लोअर और बैकऑप द लेंथ गेंद चौथे स्टंप पर, बैकफुट पर जाकर कट किया लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर ऑफ साइड में लुढ़की बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ
स्टब्स के साथ साउथ अफ़्रीका की उम्मीदें भी अब पवेलियन चली गई हैं, स्लोअर गेंद थी, पुल के लिए गए थे इस बार भी, लेकिन गेंद को बल्ले पर ढ़ंग से चढ़ा नहीं पाए, और डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर लपके गए, स्टब्स के साथ-साथ साउथ अफ़्रीका के प्रशंसक भी स्तब्ध हो गए हैं
एक और स्लोअर और छोटी गेंद, पुल के लिए गए स्टब्स लेकिन गेंद की धीमी गति से गच्चा खा गए, एक और डॉट गेंद ने दबाब को पूरी तरह से बढ़ा दिया है
हर गेंद के साथ पाकिस्तान जीत के और क़रीब जा रहा है, ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ और स्लोअर गेंद पर बीट हो गए, पुल के लिए गए थे
Sonu Darwa : "मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान अगले दौर में जा सकता है।"
ऑफ स्टंप के बाहर आ गए थे और चौथे स्टंप की लेंथ और स्लोअर गेंद को पुल किया डीप मिडविकेट में लेकिन गेंद बल्ले पर चढ़ी नही्ं ठीक से और सिर्फ दो रन से संतोष करना पड़ा
साउथ अफ़्रीका को यह बड़ा ओवर चाहिए
लेग स्टंप के बाहर खड़े थे रबाडा, लेंथ गेंद मिली लेग स्टंप और उनके पैड के बीच में जिसे उन्होंने अलॉन्ग द ग्राउंड खेला मिडऑफ पर, रन लेना चाहते थे लेकिन स्टब्स ने मना किया
मिडिल स्टंप की लाइन में यॉर्कर लेंथ की गेंद थी, लैप करने गए थे लेकिन गेंद पार्नेल के पैड्स से टकरा गई, लेग बिफोर की ज़ोरदार अपील भी अंपायर ने आउट करार दिया, हालांकि रीव्यू के लिए गए हैं, रीप्ले में यॉर्कर तो और शानदार लगा है दिखने में, ऐसी गेंद को बार-बार देखने का मन करता है, अगर इस गेंद को पार्नल ने सीधा भी खेला तब भी वह आउट नहीं होते इसकी कोई गारंटी नहीं है, गज़ब की गेंद वसीम की
लेग स्टंप के बाहर आ गए थे और मिडिल स्टंप की लाइन में फुलर लेंथ की गेंद मिली 143 की रफ्तार से, जिसे अलॉन्ग द ग्राउंड सिर्फ कवर पर ही खेल पाए
इस गेंद पर तो बाउंड्री चाहिए ही अफ़्रीका को
एकदम सटीक यॉर्कर मिडिल स्टंप की लाइन में, पार्नेल सिर्फ शॉर्ट फाइन लेग की तरफ ही खेल पाए
लेग स्टंप के बाहर आ गए थे पहले ही, फुलर लेंथ की गेंद लेग स्टंप पर, अलॉन्ग द ग्राउंड खेला लॉन्ग ऑन पर, हर सिंगल साउथ अफ़्रीका के दर्द को बढ़ाता रहेगा
क्या स्टब्स पाकिस्तान को स्तब्ध कर पाएंगे
फुलर लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप के हल्का बाहर, अलॉन्ग द ग्राउंड खेला डीप प्वाइंट पर
तीन ओवरों में 47 रन चाहिए साउथ अफ़्रीका को, यह ओवर दोनों टीमों के लिहाज़ से ही काफ़ी अहम रहने वाला है, पाकिस्तानने ज़िम्मेदारी सौंपी है वसीम को
फुलर गेंद ऑफ स्टंप के हल्का बाहर, कवर पर खेला पार्नेल ने और सिंगल के लिए भाग पड़े
लगा है बड़ा झटका इस बार, ऑफ स्टंप के बाहर आ गए थे, लेग स्टंप पर गुड लेंथ की गेंद मिली और फ्लिक करने का प्रयास किया स्क्वायर लेग के ऊपर से, और गेंद बल्ले का लीडिंग एज लेकर सातवें आसमान पर चली गई, और वसीम ने शॉर्ट थर्ड मैन पर पीछे जाकर कैच को लपक लिया, जब पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान में अभ्यास कर रहे थे तब वसीम कैचिंग प्रैक्टि्स कर रहे थे
ओवर 14 • सा. अफ़्रीका 108/9
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.667 |
नीदरलैंड्स | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.162 |
नामीबिया | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.730 |
यूएई | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.235 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ज़िम्बाब्वे | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.200 |
आयरलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.105 |
स्कॉटलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.304 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.563 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 2.113 |
इंग्लैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 0.473 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 1 | 7 | -0.173 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.422 |
आयरलैंड | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.615 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 0 | 3 | 2 | -0.571 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.319 |
पाकिस्तान | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.028 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 2 | 2 | 5 | 0.874 |
नीदरलैंड्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.849 |
बांग्लादेश | 5 | 2 | 3 | 4 | -1.176 |
ज़िम्बाब्वे | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.138 |