आर्म बॉल लेग स्टंप पर, स्वीप करने के प्रयास में बीट हुए, थाई पैड से लगकर गेंद गई डीप फाइन लेग की ओर, दो रन पूरे किए, विकेटकीपर बाना ने तेज़ी से गिल्लियां बिखेरी, अंयायर ने तीसरे अंपायर की मदद मांगी, ऐसा लग रहा था कि आसानी से क्रीज़ में पहुंच गए थे, लेकिन बल्ला क्रीज़ में फंस गया, बाना ने अपनी चपलता से रन आउट कर दिया
भारत अंडर-19 vs युगांडा अंडर-19, 22वां मैच, ग्रुप बी at Tarouba, U19 WC, Jan 22 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
3:05 pm चलिए तो अंडर-19 विश्व कप के इस मैच से बस इतना ही। हम फिर एक बार आपसे जुड़ेंगे एक और रोमांचक मुक़ाबले के साथ। तब तक के लिए अफ़्ज़ल और दया की जोड़ी को दीजिए इजाज़त। शुभ रात्रि।
2:58 pm अंतिम बल्लेबाज़ आइज़ैक अटेका बल्लेबाज़ी नहीं कर पाएंगे। इसी के साथ भारत ने 326 रनों से दर्ज की एक बड़ी जीत। इस अंडर-19 विश्व कप में लगातार तीसरी जीत अर्जित करते हुए क्वार्टर-फ़ाइनल में अपनी जगह बनाई। गेंदबाज़ों ने पहली गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया और युगांडा के बल्लेबाज़ी क्रम को धराशाई किया। एक छोर पर कप्तान मुरुंगी ने अच्छी बल्लेबाज़ी का मुज़ाहिरा दिया लेकिन पहले तो उन्हें किसी का साथ मिला नहीं और फिर एक ग़लत फ़ैसले के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। हालांकि उन्होंने दिखाया कि क्यों वह इस विश्व कप में खेलने के हक़दार बने थे।भारत की ओर से कप्तान निशांत सिंधु ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। राजवर्धन ने भी दो विकेट अर्जित किए। कुल मिलाकर टीम ने आसानी से इस मैच को जीत लिया।
अंडर-19 विश्व कप में भारत की ओर से सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले राज बावा को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
राज बावा : मुझे अच्छा लगा कि मेरे रनों से टीम को फ़ायदा पहुंचा। मुझे बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों पसंद हैं और मैं दोनों पक्षों में अच्छा करने का प्रयास करता हूं। बचपन में मुझे युवराज सिंह से मिलने का मौक़ा मिला है लेकिन अभी मैंने उनसे कोई बातचीत नहीं की है।
तेज़ गति की गेंद, लेग स्टंप पर, बल्ले के बाहरी भाग से रोका निशांत की दिशा में
फ्रंटफुट से डिफेंस किया आर्म बॉल को, मिडिल स्टंप की लाइन में
सलामी बल्लेबाज़ अटेका अस्पताल में हैं इस समय
लेग स्टंप से बाहर यॉर्कर गेंद, लैप स्वीप करने से चूके, वाइड मिला
अंतिम बल्लेबाज़ सोवोबी
पगबाधा की अपील और जाना पड़ेगा उन्हें वापस, पहली पारी में मुरुंगी ने निशांत को आउट किया था और इस बार बाज़ी मारी भारतीय अंडर-19 के कप्तान ने, गुड लेंथ की गेंद थी मिडिल स्टंप पर, क्रीज़ में रहकर रोकना चाहते थे, ऐसा लगा कि गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया था, इस विश्व कप में रिव्यू की सुविधा नहीं है वरना बच जाते, फ़िलहाल हताश और निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ेगा
कप्तान अपने साथी को अपनी विकेट बचाकर खेलने की सलाह दे रहे हैं
शॉर्ट गेंद, ऑफ स्टंप से बाहर, बल्ले का चेहरा खोलते हुए प्वाइंट की ओर भेजना चाहते थे, अतिरिक्त गति और उछाल से बीट हुए
क्रीज़ में पैर जमाकर पंच किया लेंथ गेंद को, मिडिल स्टंप से मिडऑफ के फील्डर के पास, रन लेना चाहते थे लेकिन कप्तान ने वापस भेजा
रक्षात्मक अंदाज़ से खेला इस बार, गुड लेंथ की अंदर आती गेंद को ऑफ साइड पर
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ की गेंद, क्रीज़ में खड़े रहकर ऑफ साइड पर खेलना चाहते थे, बाहरी किनारे पर बीट हुए
फ्री हिट का लाभ नहीं उठा पाए, छोटी गेंद थी मिडिल स्टंप पर, पैर चले नहीं और बीट हुए पूरी तरह से
विकेटकीपर बाना का बेहतरीन कैच, 10 में से 11 नंबर मिलने चाहिए इसके लिए उन्हें लेकिन ये क्या हुआ? वासु का पैर क्रीज़ से बाहर पड़ा था, नो बॉल दी जाएगी और बच गए मुसिंगज़ी, आगे की गेंद देखकर लालची हो गए, कवर की दिशा में ड्राइव किया, गेंद ने लिया बाहरी किनारा और बाना ने दायीं तरफ़ एक हाथ से लपक लिया कैच, गेंद दस्तानों में जाकर फंस गई थी, बायीं तरफ़ चल पड़े थे बाना और फिर कैसे तैसे उस गेंद को लपकने में क़ामयाब हुए
गुड लेंथ की गेंद, ऑफ स्टंप से बाहर, शरीर से दूर कवर ड्राइव करने का प्रयास किया और बाहरी किनारे पर बीट हुए
गेंदबाज़ी में किया बदलाव, विकी ओस्तवाल की जगह इस विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे वासु वत्स को वापस बुलाया, एक स्लिप और गली के साथ
सीधे बल्ले से धकेला निशांत की दिशा में लेंथ गेंद को, मिडिल स्टंप से
आगे की गेंद को पीछे से खेल गए, भाग्यशाली रहे कि गेंद ऑफ स्टंप से बाहर थी वरना बोल्ड हो जाते
लेग साइड पर मोड़ना क्यों चाहते थे जब आप इस तरह स्क्वेयर कट करते हुए एक और चौका लगा सकते हैं, छोटी गेंद पर पीछे जाकर कट किया
धीमी गति से आर्म बॉल, लाइन अब भी लेग स्टंप से बाहर, इस बार वाइड मिला
लेग स्टंप से बाहर फुल गेंद, स्वीप के प्रयास में चूके, पैड पर लगी
85 किलोमीटर की गति से एक और छोटी गेंद, इस बार उसे खाली हाथ जाने नहीं देंगे, बैकफुट से पंच किया एक्स्ट्रा कवर सीमा रेखा की ओर, पूरा ज़ोर लगाया और चार रन बटोरो
बैकफुट से पंच किया सिली प्वाइंट के फील्डर के शरीर की ओर, रन नहीं मिलेगा इस छोटी गेंद पर
तेज़ गति की आर्म बॉल का कोई अता पता नहीं था, गुड लेंथ से गेंद मिडिल स्टंप पर पड़कर अंदर आती चली गई, पैड पर जा लगी लेकिन लेग स्टंप से बाहर चली जाती
दूसरे छोर पर कप्तान एक के बाद एक बल्लेबाज़ों को आउट होते देख रहे हैं
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड अंडर-19 | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.005 |
बांग्लादेश अंडर-19 | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.228 |
यूएई अंडर-19 | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.493 |
कनाडा अंडर-19 | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.823 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत अंडर-19 | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.633 |
साउथ अफ़्रीका अंडर-19 | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.558 |
आयरलैंड अंडर-19 | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.959 |
युगांडा अंडर-19 | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.240 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान अंडर-19 | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.302 |
अफ़ग़ानिस्तान अंडर-19 | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.467 |
ज़िम्बाब्वे अंडर-19 | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.027 |
पीएनजी अंडर-19 | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.720 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका अंडर-19 | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.753 |
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.096 |
वेस्टइंडीज़ अंडर-19 | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.699 |
स्कॉटलैंड अंडर-19 | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.666 |