मैच (30)
IPL (3)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
विश्व कप लीग 2 (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
Women's One-Day Cup (4)
HKG T20 (1)
T20 Women’s County Cup (13)
प्रीव्यू

आंकड़े झूठ नहीं बोलते: सूर्यकुमार की वापसी से मुंबई को मिलेगा बूस्ट

मुंबई और दिल्ली के बीच होने वाले मैच से जुड़े अहम आंकड़े

It was Suryakumar Yadav's first century in the IPL, in T20s, and came off just 49 balls, Mumbai Indians vs Gujarat Titans, IPL 2023, Mumbai, May 12, 2023

चोट से वापसी कर रहे हैं सूर्यकुमार  •  AFP/Getty Images

IPL 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (LSG) से होने वाला है। यह मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 18 में मुंबई और 15 में दिल्ली को जीत मिली है। हालांकि, 2021 से दिल्ली ने पांच में से तीन मैच जीते हैं।
सूर्यकुमार की वापसी से मिलेगा मुंबई को बूस्ट?
मुंबई की सफलता में सूर्यकुमार यादव की बहुत बड़ी भूमिका रही है। 2022 से अब तक सूर्यकुमार ने चोट के कारण नौ मैच मिस किए हैं जिसमें से तीन मैच इसी सीज़न के हैं। सूर्यकुमार ने जो नौ मैच नहीं खेले हैं उसमें से सात में मुंबई को हार मिली है। दूसरी ओर सूर्यकुमार की मौजूदगी में मुंबई को 24 में से 11 मैचों में जीत और 13 में हार मिली है। उनके ना रहने पर टीम का जीत प्रतिशत 22.2 का रहा है तो वहीं उनके होने पर यह बढ़कर 45.8 हो जाता है।
दो युवा फ़िनिशर्स के बीच होगी जंग
मुंबई के टिम डेविड ने टी20 क्रिकेट में खुद को एक फ़िनिशर के रूप में स्थापित किया है। दिल्ली के लिए खेल रहे ट्रिस्टन स्टब्स भी एक अच्छे फ़िनिशर हैं। 2024 में डेविड ने टी20 क्रिकेट में 16-20 ओवर्स के बीच 17 पारियों में लगभग 40 की औसत और 212 की स्ट्राइक-रेट से 314 रन बनाए हैं। इस दौरान वह आठ बार आउट हुए हैं और इस साल अंतिम ओवरों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। दूसरी ओर स्टब्स ने 11 पारियों में लगभग 35 की औसत और 200 की स्ट्राइक-रेट से 208 रन बनाए हैं। इस दौरान वह छह बार आउट हो चुके हैं।
मुंबई की कमज़ोरी का फ़ायदा लेंगे ख़लील?
बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ मुंबई के बल्लेबाज़ों को कठिनाई होती है और इसका सबूत राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ मैच में देखने को भी मिला था। 2022 से IPL में बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ पावरप्ले में मुंबई का बल्लेबाज़ी औसत 22.7 का रहा है। इस अवधि में यह किसी टीम का तीसरा सबसे कम औसत है। बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ कोलकाता के बल्लेबाज़ों का औसत पावरप्ले में सबसे कम 19.3 रहा है। दिल्ली के ख़लील अहमद अच्छी फ़ॉर्म में हैं और वह मुंबई की कमज़ोरी का पूरा फायदा लेना चाहेंगे।
बुमराह से कैसे बचेंगे पंत?
चोट से वापसी कर रहे दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत के सामने उनकी सबसे बड़ी चुनौती होगी। जसप्रीत बुमराह ने पंत को अब तक बुरी तरह परेशान किया है। 13 IPL पारियों में अब तक छह बार पंत को बुमराह ने पवेलियन भेजा है। इस दौरान पंत ने 43 गेंदों में केवल 48 रन ही बनाए हैं और उनका औसत केवल आठ का रहा है। IPL में बुमराह ने पंत को सबसे अधिक बार आउट किया है। इसके बाद मोहम्मद सिराज भी चार बार पंत का विकेट ले चुके हैं।

Language
Hindi
जीत की संभावना
MI 100%
MIDC
100%50%100%MI पारीDC पारी

ओवर 20 • DC 205/8

ललित यादव c †किशन b कोएत्ज़ी 3 (4b 0x4 0x6 4m) SR: 75
W
कुमार कुशाग्र c तिलक b कोएत्ज़ी 0 (1b 0x4 0x6 1m) SR: 0
W
जाय रिचर्डसन c रोहित b कोएत्ज़ी 2 (2b 0x4 0x6 1m) SR: 100
W
MI की 29 रन से जीत
स्मार्ट स्टैट्स द्वारा संचालित
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
DC पारी
<1 / 3>

इंडियन प्रीमियर लीग

टीमMWLअंकNRR
KKR1493201.428
SRH1485170.414
RR1485170.273
RCB1477140.459
CSK1477140.392
DC147714-0.377
LSG147714-0.667
GT145712-1.063
PBKS145910-0.353
MI144108-0.318