IPL 2024 में MI के जीत का खाता खुला, शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद को ऑफ़ साइड में कट मारने का प्रयास था लेकिन गेंद गई प्वाइंट के फ़ील्डर के पास
MI vs DC, 20वां मैच at मुंबई, आईपीएल, Apr 07 2024 - मैच का परिणाम
गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मैच की कॉमेंट्री आप इस लिंक पर क्लिक कर के पढ़ सकते हैं।
शेफ़र्ड को प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने जो मेहनत की है, आज उसका परिणाम देखने को मिल रहा है। जब मैं मैदान पर जा रहा था तो हार्दिक ने कहा कि जाओ और ख़ुद को एक्सप्रेस करो। इस तरह की स्थिति में आपको हमेशा एक क्लियर माइंड के साथ खेलना होता है। हम ज़्यादा इधर-उधर नहीं सोच सकते।
हार्दिक पंड्या : इस जीत को प्राप्त करने के लिए हमें काफ़ी मेहनत करनी पड़ी है। हम आगे आने वाले मैचों में कुछ बदलाव कर सकते हैं लेकिन यही हमारा सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन है। हम भले तीन मैच हार गए थे लेकिन हमें ख़ुद पर भरोसा था और आज जीत की शुरुआत हो चुकी है। हमारे बल्लेबाज़ों को बस एक रिदम की आवश्यकता थी और आज वह देखने को मिला। शेफ़र्ड आज के मैच का सबसे बड़ा डिफरेंस थे। उन्होंने आज कमाल का खेल दिखाया। मैं गेंदबाज़ी करूंगा लेकिन सही समय का इतेज़ार है।
पंत : हम इस गेम में बने हुए थे। हालांकि मुझे लगा कि पावरप्ले में हमने कम रन बनाए। यह बात सही है कि हमने लक्ष्य का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन जब रन रेट 14-15 का हो जाता है तो मैच जीतना आसान नहीं होता। विकेट बल्लेबाज़ी के लिए काफ़ी आसान थी। (पहली पारी के अंतिम ओवर के बारे में) टी20 मैच में एक या दो ओवर इधर उधर चला जाता है और उससे पूरे मैच का मोमेंटम बदल जाता है। हालांकि हम कोशिश करेंगे कि अपनी ग़लतियों पर काम किया जाए।
7.20 pm आख़िरकार मुंबई की टीम को अपनी पहली जीत मिल चुकी है। आज पहले उन्होंने पावरप्ले में कमाल की शुरुआत की। रोहित और किशन भले ही अर्धशतक से चूक गए लेकिन उन्होंने बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। इसके बाद बाक़ी के बल्लेबाज़ों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। वहीं गेंदबाज़ी करते हुए, उन्होंने पावरप्ले में काफ़ी रन दिए और वहां से दिल्ली के लिए यह मैच काफ़ी मुश्किल होता चला गया। दिल्ली की तरफ़ से पृ्थ्वी और स्टब्स ने अच्छा प्रयास किया लेकिन वह अपनी टीम को जीत लेकर जाने में सफल नहीं हो पाए।
यॉर्कर लेंथ गेंद को ऑन साइड में हल्के हाथों से खेल कर तेज़ी से दो रन लिया गया
एक और विकेट, ऑफ़ स्टंप के बाहर की फुल गेंद को ऑफ़ साइड में उड़ा कर मारने का प्रयास ता लेकिन बल्ले पर लगने के बाद गेंद गई डीप प्वाइंट के फ़ील्डर के पास, अपने डेब्यू मैच में शून्य के स्कोर पर आउट हुए कुशाग्र
कुशाग्र नए बल्लेबाज़
कट्ज़ी को मिली दूसरी सफलता, शॉर्ट पिच गेंद को पुल करने का प्रयास था लेकिन टॉप एज़ लग कर गेंद गई कीपर के बाईं तरफ़ और किशन ने बाईं तरफ़ जाकर डाइव किया और कैच पकड़ा
यॉर्कर लेंथ गेंद को बोलर की दिशा में वापस खेला गया
लो फुलटॉस गेंद को वाइड लांग ऑन की दिशा में खेला गया
कट्ज़ी अंतिम ओवर करेंगे
एक और सिक्सर निकला स्टब्स के बल्ले से, गेंद की लाइन में आकर डीप फ़ाइन लेग की दिशा में पुल किया गया, परफेक्ट कनेक्शन, अंतिम ओवर में 34 रन चाहिए
धीमी लेंथ गेंद को कट किया गया डीप प्वाइंट की दिशा में
रन आउट हो कर वापस पवेलियन जा रहे हैं अक्षर, वाइड लांग ऑन की दिशा में हवाई शॉट खेल कर दो रन लेने का प्रयास था लेकिन अक्षर को लगा यह आराम से पूरा हो जाएगा और वह धीमी दौड़ रहे थे
अब लेंथ को पीछे ख़ींचा गया, धीमी गति भी, कट किया गया प्वाइंट की दिशा में, पता नहीं स्टब्स ने सिंगल क्यों लिया, वह अच्छे टच में हैं
लगातार दूसरा सिक्सर, फिर से स्लाॉट में गेंद, डीप मिड विकेट की दिशा में हवाई प्रहार किया गया, बल्ले पर लगने के बाद टक्कककक वाली आवाज़ आई थी, दर्शकों का हाल चाल जानने गई गेंद
फ्लैट सिक्सर है यह, फुल गेंद को सीधे बल्ले से बोलर के सिर के ऊपर से उड़ा कर मारा गया, कमाल की टाइमिंग, क्या मैच रोमांचक होने वाला है
शेफ़र्ड 19वां ओवर करेंगे
लो फुलटॉस गेंद को लांग ऑन की दिशा में खेला गया
यॉर्कर लेंथ गेंद को बल्ले का फेस खोल कर ऑफ़ साइड में खेला गया रूम बना कर
रूम बना कर लो फुलटॉस गेंद को एक्सट्रा कवर की दिशा में ड्राइव किया गया, डीप कवर के फ़ील्डर के पास कोई मौक़ा नहीं
मिड ऑफ़ के फ़ील्डर के पास ड्राइव किया गया लो फुलटॉस गेंद को
रूम बना कर शॉट लगाने का प्रयास था लेकिन बुमराह ने फॉलो किया, अंत में शॉर्ट थर्ड की दिशा में शॉट खेला गया
यॉर्कर के साथ ओवर कीशुरुआत, बोलर की दिशा में वापस पुश किया गया
बुमराह के स्पैल का आख़िरी ओवर
फुलटॉस गेंद का फ़ायदा नहीं उठा पाए स्टब्स, गिफ़्ट मिला था, लेग साइड में आड़े बल्ले से हवाई शॉट लेकिन संपर्क सही नहीं, डीप स्क्वेयर लेग के फ़ील्डर ने दाहिने तरफ़ जाकर गेंद को पकड़ा
लगभग यॉर्कर गेंद, फ्लिक किया गया लेग साइड में
1W | ||||
2W |
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
वानखेडे़ स्टेडियम, मुंबई | |
टॉस | दिल्ली कैपिटल्स, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2024 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 15.30 start, First Session 15.30-17.00, Interval 17.00-17.20, Second Session 17.20-18.50 |
मैच के दिन | 7 April 2024 - दिन-रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
MI प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (1st पारी, 19.6 ov) |
DC प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (1st पारी, 16.6 ov) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | मुंबई इंडियंस 2, दिल्ली कैपिटल्स 0 |
ओवर 20 • DC 205/8