मैच (19)
AUS-WA vs IND-WA (1)
CPL (2)
Top End T20 (4)
द हंड्रेड (पुरूष) (3)
द हंड्रेड (महिला) (3)
One-Day Cup (6)
Comment

कोहली और शेफ़र्ड ने CSK के ख़िलाफ़ बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

180 रनों का पीछा करते हुए यह CSK के लिए लगातार 12वीं हार थी

1 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ख़िलाफ़ पहली बार लीग चरण में दो जीत दर्ज कीं। CSK ने इससे पहले 2015, 2018 और 2021 में RCB के ख़िलाफ़ लीग के दोनों मुक़ाबले जीते थे।
12 - लगातार 12 बार CSK की टीम IPL में 180 या उससे ज़्यादा रनों का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही है। इस मामले में अब सिर्फ़ पंजाब किंग्स (PBKS) उनसे आगे है, जो 2015 से 2021 के बीच लगातार 15 बार 180+ लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही थी। RCB भी 2019 से 2023 के बीच 12 बार ऐसा कर चुकी है।
54 - RCB ने अपनी पारी के आख़िरी दो ओवर (19वां और 20वां) में कुल 54 रन बनाए। IPL इतिहास में ये किसी भी टीम द्वारा इन दो ओवरों में बनाए गए सबसे ज़्यादा रन हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 2024 में गुजरात टाइटंस (GT) के ख़िलाफ़ 53 रन बनाए थे।
14 - रोमारियो शेफ़र्ड ने सिर्फ़ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। यह IPL में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक है। यशस्वी जायसवाल ने 2023 में KKR के ख़िलाफ़ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। KL राहुल (2018, दिल्ली के ख़िलाफ़) और पैट कमिंस (2022, मुंबई के ख़िलाफ़) ने भी 14 गेंदों में पचासा जड़ा है।
RCB के लिए इससे पहले सबसे तेज़ अर्धशतक क्रिस गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के ख़िलाफ़ 17 गेंदों में लगाया था।
32 - शेफ़र्ड ने खलील अहमद के एक ओवर (19वां) में 32 रन ठोके। IPL में सिर्फ़ तीन बल्लेबाज़ों ने किसी एक ओवर में इससे ज़्यादा रन बनाए हैं। शेफ़र्ड ने 2024 में अनरिक नॉर्ख़िए के ओवर में भी 32 रन बनाए थे। IPL में सिर्फ़ गेल और कमिंस ने दो बार किसी ओवर में 30+ रन बनाए हैं।
1146 - विराट कोहली ने IPL में CSK के ख़िलाफ़ कुल 1146 रन बना लिए हैं। यह IPL में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा एक टीम के ख़िलाफ़ सबसे ज़्यादा रन हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर के PBKS के ख़िलाफ़ 1134 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। कोहली ने T20 मुक़ाबलों में कुल मिलाकर CSK के विरुद्ध 1160 रन बनाए हैं -- जो किसी एक टीम के विरुद्ध सर्वाधिक हैं।
8 - विराट कोहली ने IPL में अब तक आठ बार 500+ रन बनाए हैं, जिनमें 2025 भी शामिल है। यह किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा सबसे ज़्यादा बार है। डेविड वॉर्नर सात बार यह आंकड़ा पार कर चुके हैं।
17.5 - शेफ़र्ड RCB की पारी में 17.5 ओवर में बल्लेबाज़ी करने आए। T20 में इससे देर से आकर अर्धशतक लगाने वाले सिर्फ़ एक बल्लेबाज़ हैं - दीपेन्द्र सिंह ऐरी, जिन्होंने एशियन गेम्स 2023 में मंगोलिया के ख़िलाफ़ 18.2 ओवर में बैटिंग की थी।
IPL में शेफ़र्ड से पहले यह रिकॉर्ड नमन धीर (14.3 ओवर) के नाम था। शेफ़र्ड ने आख़िरी दो ओवरों में कुल 52 रन बनाए, जो पुरुषों के T20 में 19वें और 20वें ओवर में बनाए गए सर्वाधिक रन हैं।
7 - IPL 2025 में कोहली ने सात बार 50+ स्कोर बनाए हैं और सभी मैचों में RCB को जीत मिली है। ये एक सीज़न में संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा जीत में आए 50+ स्कोर हैं। कोहली (2016), वॉर्नर (2016) और शुभमन गिल (2023) ने भी एक सीज़न में ऐसा किया था।
4 - RCB के तीन बल्लेबाज़ों ने एक ही IPL मैच में चार बार अर्धशतक लगाए हैं। किसी भी अन्य टीम ने ऐसा दो बार से ज़्यादा नहीं किया है। पुरुषों के T20 में सिर्फ़ भारत और नॉर्थैम्पटनशायर ने चार बार ऐसा किया है।
17 साल, 291 दिन - आयुष म्हात्रे IPL में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज़ बने। वैभव सूर्यवंशी (14 साल, 32 दिन; 2024, GT के ख़िलाफ़) और रियान पराग (17 साल, 175 दिन; 2019, DC के ख़िलाफ़) पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
2 - जैकब बेथेल से कम उम्र में सिर्फ़ दो विदेशी खिलाड़ियों ने IPL में अर्धशतक लगाए हैं। शनिवार को बेथेल की उम्र 21 साल और 192 दिन थी। उनसे कम उम्र में सिर्फ़ सैम करन (20 साल, 334 दिन; 2019, KKR के ख़िलाफ़) और रहमानुल्लाह गुरबाज़ (21 साल, 129 दिन; 2023, RCB के ख़िलाफ़) ने यह कारनामा किया है।