मैच (13)
द हंड्रेड (महिला) (2)
IRE-W vs PAK-W (1)
द हंड्रेड (पुरूष) (2)
One-Day Cup (8)
ख़बरें

लखनऊ सुपर जायंट्स के सहायक कोच बने लांस क्लूजनर

पूर्व साउथ अफ़्रीकी खिलाड़ी ने SA20 में डरबन सुपर जायंट्स के साथ काम किया था

Lance Klusener finds a reason to smile before the match, Afghanistan vs Scotland, T20 World Cup 2021, Group 2, Sharjah, October 25, 2021

क्लूज़नर कई अंतर्राष्ट्रीय टीमों को भी कोचिंग दे चुके हैं  •  ICC via Getty Images

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2024 के लिए साउथ अफ़्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर को सहायक कोच के रूप में अपने दल में शामिल किया है। SA20 में भी क्लूजनर डरबन सुपर जायंट्स की टीम के साथ हैं। क्लूजनर लखनऊ की टीम में मुख्य कोच जस्टिन लेंगर और सहायक कोच एस श्रीराम के साथ शामिल होंगे।
IPL में कोच के रूप में क्लूजनर का यह दूसरा कार्यकाल होगा। उन्होंने IPL के शुरुआती वर्षों में मुंबई इंडियंस में साउथ अफ़्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलक के सहायक के रूप में काम किया था।
क्लूजनर के नेतृत्व में गयाना अमेज़ॉन वॉरियर्स ने पिछले साल अपना पहला CPL ख़िताब जीता था। क्लूजनर IPL में वेस्टइंडीज़ के नई पेस सनसनी शमार जोसेफ़ के साथ फिर से जुड़ेंगे। दोनों ने CPL में अमेज़ॉन वॉरियर्स में एक साथ काम किया है।
क्लूजनर अफ़ग़ानिस्तान के मुख्य कोच और साउथ अफ़्रीका एवं ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाज़ी कोच रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय घरेलू सर्किट में त्रिपुरा के साथ भी काम किया है।
कुल मिलाकर क्लूजनर ने 1996 से 2004 तक साउथ अफ़्रीका के लिए 49 टेस्ट और 171 वनडे मैच खेले हैं।
लखनऊ की टीम 24 मार्च को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत करेगी।