मैच (16)
ENG vs WI (1)
ENG-A vs IND-A (1)
TNPL (2)
विश्व कप लीग 2 (1)
Vitality Blast Men (8)
Vitality Blast Women (2)
ENG-W vs WI-W (1)
फ़ीचर्स

IPL 2025 आंकड़े : बड़े स्कोर, लंबे चेज़ और रनों की बारिश वाला सीज़न

इस सीज़न सर्वाधिक बार बने 200 रन, कोहली और सूर्यकुमार ने स्थापित किए बड़े कीर्तिमान

IPL 2025 कई मायनों में ख़ास रहा, जिसमें बल्लेबाज़ों का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन प्रमुख है। यहां कुछ ऐसे आंकड़े दिए गए हैं, जो इस वाक्य को सही भी साबित करते हैं।
52 - IPL 2025 में 200 या उससे ज़्यादा रन के कुल 52 स्कोर बने, जो किसी एक सीज़न में सबसे ज़्यादा हैं। IPL 2024 में यह संख्या 41 थी।
9 - इस सीज़न में टीमें 200 या उससे ज़्यादा रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक नौ बार चेज़ करने में सफल रहीं। यह अब तक का सबसे ज़्यादा आंकड़ा है।
8 - पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) दोनों ने इस सीज़न में 200 या उससे ज़्यादा रन के आठ स्कोर बनाए, जो किसी भी टीम द्वारा एक सीज़न में सबसे ज़्यादा हैं।

व्यक्तिगत बल्लेबाज़ी रिकॉर्ड की भरमार

2245 - IPL 2025 में मारे गए चौकों की संख्या किसी भी सीज़न में सबसे ज़्यादा है। पहले यह रिकॉर्ड 2174 चौकों का था, जो IPL 2023 और 2024 के दौरान लगा था।
1294 - इस सीज़न में लगाए गए छक्कों की संख्या 1294 रही, जो IPL 2024 के 1260 छक्कों की संख्या को पीछे छोड़ती है।
152 - IPL 2025 में 152 बार 50 या उससे अधिक रन की पारियां खेली गईं, जो रिकॉर्ड 153 (IPL 2023) से बस एक कम है।

RCB के हीरो

7 - RCB पहली टीम बनी जिसने किसी IPL सीज़न में अपने सभी बाहर के (अवे) लीग मैच जीते। साथ ही टीम ने चेपॉक (17 साल बाद), वानखेड़े (10 साल बाद) और ईडन गार्डन (6 साल बाद) में जीत हासिल की।
9 - RCB के नौ अलग-अलग खिलाड़ियों ने इस सीज़न में प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड जीते। केवल मुंबई इंडियंस (IPL 2017) ने इससे ज़्यादा (10) खिलाड़ियों के साथ ये कारनामा किया है।
10 - RCB के 10 अलग-अलग खिलाड़ियों ने इस सीज़न में अर्धशतक जमाया, जो किसी भी T20 टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा है।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ों का दबदबा

3 - GT के तीन खिलाड़ियों - जॉस बटलर (538), शुभमन गिल (650), और साई सुदर्शन (759) - ने एक ही सीज़न में 500 से अधिक रन बनाए। IPL इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ।
11 - IPL 2025 में कुल 11 खिलाड़ियों ने 500 से अधिक रन बनाए, जो किसी एक सीज़न में सबसे ज़्यादा हैं।
7 - सात अलग-अलग टीमों के खिलाड़ियों ने इस सीज़न में 500 से अधिक रन बनाए, जो IPL इतिहास में दूसरी बार हुआ है। इससे पहले ऐसा IPL 2018 में हुआ था।

विराट कोहली फिर से चमके

71 - IPL में कोहली के 50 या उससे ज़्यादा रन की अब 71 पारियां हो चुकी हैं, जो अब किसी भी बल्लेबाज़ कारिकॉर्ड हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर (66) को पीछे छोड़ा।
8 - कोहली ने इस सीज़न में आठ बार 50 या उससे ज़्यादा रन की पारी खेली, जहां टीम को जीत भी मिली। यह एक सीज़न में सबसे ज़्यादा है। इससे पहले कोहली, वॉर्नर और शुभमन गिल (सभी के सात) संयुक्त रूप से इस रिकॉर्ड का हिस्सा थे।
5 - कोहली ने IPL में पांच बार एक सीज़न में 600 या उससे ज़्यादा रन बनाए, जो किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा सर्वाधिक है। केएल राहुल ने चार बार ऐसा किया है।
3 - लगातार तीन IPL सीज़न में कोहली ने 600 या उससे ज़्यादा रन बनाए हैं। ऐसा करने वाले वे, क्रिस गेल (2011-13) और राहुल (2020-22) के बाद तीसरे खिलाड़ी हैं।

सूर्यकुमार यादव ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

717 - सूर्यकुमार यादव ने IPL 2025 में 717 रन बनाए, जो किसी T20 टूर्नामेंट में सलामी बल्लेबाज़ों के अलावा किसी बल्लेबाज़ द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा रन हैं। उन्होंने एबी डी विलियर्स (687, IPL 2016) का रिकॉर्ड तोड़ा। ये मुंबई इंडियंस की ओर से किसी सीज़न में सबसे ज़्यादा बनाए गए रन भी हैं और उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर (618 रन, IPL 2010) के रिकॉर्ड को तोड़ा।
16 - सूर्यकुमार ने लगातार 25 या उससे ज़्यादा रन की 16 पारियां खेलीं, जो नया विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तेम्बा बवूमा (13 पारियां, 2019-20) के नाम था। IPL के किसी सीज़न में इतनी निरंतरता से पारियां किसी ने नहीं खेली हैं।

CSK के लिए भूलने लायक सीज़न

10 - CSK इस सीज़न में अंकतालिका में 10वें स्थान पर रही, जो उनका अब तक का सबसे ख़राब प्रदर्शन है। इससे पहले वे IPL 2020 में सातवें और IPL 2022 में नौवें स्थान पर रहे थे।
5 - चेपॉक स्टेडियम में CSK ने 6 में से 5 मैच हारे, जो इस मैदान पर किसी भी सीज़न में उनका सबसे ख़राब प्रदर्शन है।
3 - इस सीज़न में पहली बार CSK ने घर में RCB (17 साल बाद), दिल्ली कैपिटल्स (15 साल बाद), और SRH (पहली बार) से हार झेली।

PBKS ने कर दिखाया असंभव

111 - IPL इतिहास का सबसे कम स्कोर, जिसे सफलतापूर्वक डिफेंड किया गया। यह कारनामा PBKS ने KKR के ख़िलाफ़ न्यू चंडीगढ़ में किया।

नमूह शाह ESPNcricinfo में स्टैट्स एनालिस्ट हैं