आंकड़े: स्टार्क ने की 40 साल बाद बॉथम की बराबरी; हेड के अनोखे 600 रन
सिडनी टेस्ट और 2025-26 ऐशेज़ टेस्ट की आंकड़ों में झलकियां जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से जीता
संपथ बंडारुपल्ली
Jan 8, 2026, 10:40 AM
2025-26 ऐशेज़ में Mitchell Starc सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले और Travis Head सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे • Getty Images
1454 - सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवें टेस्ट में 1454 रन बने, जो 1948 में हेडिंग्ले के बाद किसी ऐशेज़ टेस्ट का सबसे बड़ा कुल स्कोर है।
18 - ये 18वीं ऐसी ऐशेज़ सीरीज़ है जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने कम से कम चार टेस्ट जीते हैं। इंग्लैंड ने ऐसा सिर्फ़ चार बार किया है और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से केवल एक बार 1978-79 में। ऑस्ट्रेलिया ने घर पर खेली अपनी पिछली चार ऐशेज़ सीरीज़ में चार या उससे ज़्यादा टेस्ट जीते हैं।
8 - यह आठवां ऐसा मौक़ा है जब किसी टीम को टेस्ट हार का सामना करना पड़ा, जबकि उसके दो बल्लेबाज़ों ने एक पारी में 150 से ज़्यादा रन बनाए। इससे पहले के सातों मामलों में दोनों 150+ स्कोर एक ही पारी में आए थे, जिससे SCG में इंग्लैंड की हार को यह मामला अनोखा बनाता है।
726 - इंग्लैंड ने SCG में 726 रन बनाए जो 1948 के बाद किसी ऐशेज़ टेस्ट में हारने वाली टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। पिछले 77 वर्षों में सिर्फ़ एक बार इंग्लैंड ने इतने रन बनाकर भी टेस्ट गंवाया है। 2017 में हेडिंग्ले में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ 748 रन।
4 इस ऐशेज़ में चार बार लक्ष्य का सफल पीछा किया गया जिसमें तीन ऑस्ट्रेलिया ने और एक इंग्लैंड ने किया। इससे पहले सिर्फ़ दो बार किसी टेस्ट सीरीज़ में चार बार सफल लक्ष्य का पीछा हुआ है: 1951-52 में ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज़ और 1958-59 की ऐशेज़।
दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों की ये चार जीत किसी भी टेस्ट सीरीज़ में संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा हैं। भारत ने 2013 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी 4-0 से जीती थी और सभी मैच दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए जीते थे।
31 - मिचेल स्टार्क ने इस एशेज़ में 31 विकेट चटकाए और 2013-14 में मिचेल जॉनसन के 37 विकेट के बाद ऐशेज़ की किसी सीरीज़ में 30+ विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बने। स्टार्क के 31 में से चार विकेट पारी के पहले ओवर में आए। इससे पहले वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ पिछली टेस्ट सीरीज़ में भी उन्होंने पहले ओवर में चार विकेट लिए थे। रे लिंडवाल ने 1947-48 में भारत के ख़िलाफ़ पांच पहले ओवर विकेट लिए थे, जबकि बिल वॉइस ने 1936-37 की ऐशेज़ में चार विकेट चटकाए थे।
1985 - इससे पहले 1985 में किसी खिलाड़ी ने एक टेस्ट सीरीज़ में 30+ विकेट लेने के साथ दो या उससे ज़्यादा 50+ स्कोर भी बनाए थे जो इयान बॉथम 1985 की ऐशेज़ में थे। पांच या उससे कम मैचों की टेस्ट सीरीज़ में यह दोहरा कारनामा सिर्फ़ चार अन्य खिलाड़ियों ने किया है।
433 - टेस्ट में स्टार्क के 433 विकेट हो चुके हैं और वह बाएं हाथ के गेंदबाज़ों में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वालों की सूची में रंगना हेराथ के बराबर हैं।
629 - ट्रैविस हेड ने इस एशेज़ में 629 रन बनाए और 2019 में इंग्लैंड में स्टीव स्मिथ के बाद किसी ऐशेज़ सीरीज़ में 600+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़। 2017-18 में स्मिथ के बाद हेड घर में खेली किसी ऐशेज़ सीरीज़ में 600+ रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई भी हैं।
608 - हेड ने इस ऐशेज़ में 608 रन ओपनर के रूप में बनाए। वह 1994-95 की ऐशेज़ में माइकल स्लेटर (623) के बाद किसी सीरीज़ में 600+ रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर हैं।
हेड 2010-11 में एलिस्टर कुक (766 रन) के बाद ऐशेज़ की किसी सीरीज़ में 600 रन बनाने वाले पहले ओपनर भी हैं।
5 - इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज़ों ने बेथेल से पहले पुरुष टेस्ट मैच में अपना पहला फ़र्स्ट-क्लास शतक लगाया। इन पांच में से चार नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाज़ी कर रहे थे: हेनरी वुड, जैक रसेल, स्टुअर्ट ब्रॉड और गस एटकिंसन। बिली ग्रिफ़िथ ने यह कारनामा ओपनिंग करते हुए किया था।
बेथेल का पहला फ़र्स्ट-क्लास और लिस्ट-ए शतक अंतरराष्ट्रीय मैचों में आया है, जिससे वह कपिल देव, मार्लन सैमुअल्स, मेहदी हसन मिराज़ और कर्टिस कैंफर के बाद ऐसा करने वाले सिर्फ़ पांचवें खिलाड़ी बने।
Sampath Bandarupalli is a statistician at ESPNcricinfo
