इस बार बाहर की लेंथ गेंद को हल्के हाथों से प्वाइंट पर खेलना चाहती थी, लेकिन गेंद अंदर आई और अंत में कीपर की ओर खेला वन टप्पा खाकर
भारत महिला vs मलेशिया महिला, पहला क्वार्टरफ़ाइनल at Hangzhou, एशियाई खेल (महिला), Sep 21 2023 - मैच का परिणाम
12.20pm: बारिश के कारण यह मैच रद्द हो चुका है और बेहतर रैंकिंग के कारण भारत अब सेमीफाइनल में है। तो मिलते हैं भारत के अगले मैच में। तब तक हमें दीजिए विदा!
11.40: इसी के साथ बारिश की फिर से शुरुआत और पिच को कवर्स से ढका जा रहा है। मैदान पर भी फ़िलहाल कवर्स लाए जा रहे हैं। हालांकि तेज़ बारिश नहीं है। आपको बता दें कि डीएलएस नियम के कारण मलेशिया को 177 रनों का लक्ष्य मिला है।
हवा में थी गेंद, लेकिन गली के बगल से थर्डमैन पर गई सिंगल के लिए, ऑफ स्टंप के बाहर के कॉरिडोर की गुड लेंथ गेंद पर बल्ले का मुंह खोला था
शुक्रिया देबायन। भारतीय टीम मैदान पर आ चुकी है और हडल कर रही है। मलेशिया के सलामी बल्लेबाज़ भी अब पिच पर। भारतीय टीम की ओर सें गेंदबाज़ी की शुरआत करेंगी पूजा वस्त्रकर एक स्लिप और गली के साथ।
11.25am यह एक मज़बूत स्कोर है। DLS प्रणाली के तहत इसमें भी थोड़ा परिवर्तन होगा। मलेशिया ने ख़ुद को पहले गेंदबाज़ी की चुनौती दी थी और उन्होंने कई मौक़े भी बनाए, लेकिन उनकी फ़ील्डिंग और कैचिंग आज काफ़ी अनिरंतरता का शिकार रही। अब भारतीय गेंदबाज़ों को अपना काम करना होगा। चेज़ के साथ दया सागर आपके साथ होंगे।
शॉर्ट गेंद को पुल किया डीप मिडविकेट की दिशा में, आख़िरी ओवर में 20 रन
यॉर्कर राउंड द विकेट से, इसे मिडविकेट की दिशा में ही मार पाई थी
एक और इनसाइड आउट शॉट, इस बार ज़्यादा एक्स्ट्रा कवर की दिशा में, फुल गेंद थी लेकिन उन्होंने थोड़ा बल्ले का मुंह खोलकर इसे दिशा दिखाई
ऑफ़ के बाहर गेंद को इनसाइड आउट मारा, चौका फिर से, एक टप्पे पर, यह बढ़िया फ़िनिशिंग
शॉर्ट गेंद और इस बार कोई संदेह नहीं, पुल कर दिया डीप मिडविकेट और डीप स्क्वायर लेग के बीच
फुल टॉस को मिडविकेट के ऊपर से मारा, शायद बल्ले के बीच से नहीं लगी लेकिन काफ़ी दूर गई गेंद, गेंद सीधे जाकर सीमारेखा की रोप पर लगी थी, लेकिन चार ही मिलेंगे
फुल गेंद पर स्वीप का प्रयास, बाहरी किनारे से गेंद ऑफ़ साइड पर छिटकी, तेज़ सिंगल पूरा किया
इस बार हटकर कट किया, प्वाइंट पर ग़ज़ब की फ़ील्डिंग
इस बार फिर से शफल करके डीप मिडविकेट के दाएं तरफ़ स्लॉग किया, इस बार अच्छी फ़ील्डिंग, दो ही मिलेंगे
फुल गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ़ पंच किया है
फुल गेंद, शफल करके गेंद को मारा है लॉन्ग ऑन की तरफ़
कलात्मक पुल, बैकफ़ुट पर गई लेंथ गेंद पर और आसानी से डीप मिडविकेट की दिशा में गैप खोजा
ऋचा हैं नई बल्लेबाज़
इस बार विकेट मिला है उनका! टप्पा खाकर गेंद अंदर आई और शायद पहली बार थोड़ा अनिश्चित दिखीं, शफल करके गेंद को फ़्लिक करने के प्रयास में गेंद को मिस किया और अंपायर ने इसे स्टंप्स के सामने माना
इस बार लेंथ गेंद को हवा में मारा, डीप मिडविकेट से फ़ील्डर अंदर आई और गेंद उनके हाथों में आकर छिटकी और चौके के लिए चली गई, दूसरा जीवनदान मिला शेफ़ाली को
लेंथ गेंद को ड्राइव किया कवर की दिशा में
ऑफ़ के बाहर गेंद को स्लाइस करते हुए मारा लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में
तेज़ ड्राइव, जो शेफ़ाली के शरीर पर लगी, लेंथ गेंद थी और तेज़ ऑन ड्राइव लगा था, थोड़ी चोटिल नज़र आ रहीं है शेफ़ाली, फ़िज़ियो को आना पड़ेगा, दाएं हाथ के कलाई पर लगी गेंद, जब वह ख़ुद को बचाने की कोशिश में थीं
ऑफ़ के बाहर लेंथ गेंद को तेज़ ड्राइव मारा, लॉन्ग ऑफ की दिशा में रोका जाएगा
1W | ||||
1W | ||||
ज़ेजियांग तकनीकी यूनिवर्सिटी क्रिकेट फ़ील्ड | |
टॉस | मलेशिया महिला, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023 |
सीरीज़ परिणाम | भारत महिला आगे बढ़े |
मैच नंबर | महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1666 |
मैच के दिन | 21 सितंबर 2023 - दिन का मैच (20-ओवर का मैच) |
म. T20I डेब्यू | |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री |
एशियाई खेल महिला क्रिकेट
टीम | M | W | L | अंक |
---|---|---|---|---|
इंडोनेशिया | 1 | 1 | 0 | 2 |
मंगोलिया | 1 | 0 | 1 | 0 |
टीम | M | W | L | अंक |
---|---|---|---|---|
मलेशिया | 1 | 1 | 0 | 2 |
हॉन्ग कॉन्ग | 1 | 0 | 1 | 0 |